कम दाम में नया लुक चाहिए? Honda ने चुपचाप लॉन्च की Shine 125 का लिमिटेड एडिशन

Best Commuter Bike India: स्टाइलिश बाइक तलाश रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया ने बिना ज्यादा शोर किए अपनी पॉपुलर कम्यूटर बाइक Honda Shine 125 का लिमिटेड एडिशन है।
Honda has quietly launched a limited edition of the Shine 125.
Shine 125 (Source. Honda)
Published on
Updated on

Honda Shine 125 New Edition: अगर आप रोज़मर्रा के सफर के लिए भरोसेमंद, माइलेज वाली और स्टाइलिश बाइक तलाश रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Honda Motorcycle & Scooter India ने बिना ज्यादा शोर किए अपनी पॉपुलर कम्यूटर बाइक Honda Shine 125 का लिमिटेड एडिशन पेश कर दिया है। इस स्पेशल एडिशन में कंपनी ने शाइन लाइनअप को नया प्रीमियम टच दिया है, जिससे यह बाइक आम खरीदारों के लिए और भी आकर्षक बन जाती है।

Honda Shine 125 लिमिटेड एडिशन: क्या है नया?

Honda Shine 125 लिमिटेड एडिशन की सबसे बड़ी पहचान इसका अपडेटेड स्टाइल और नया कलर ऑप्शन है। इस बाइक को Pearl Siren Blue रंग में उतारा गया है, जिसमें गहरे नीले बॉडी पैनल और फ्यूल टैंक पर दिए गए खास Shine ग्राफिक्स इसे अलग पहचान देते हैं। डिज़ाइन अपडेट केवल टैंक तक सीमित नहीं है, बल्कि फ्रंट वाइज़र, साइड कवर और रियर काउल तक फैला हुआ है। इसके अलावा, ब्राउन फिनिश अलॉय व्हील्स बाइक को स्टैंडर्ड Shine 125 डिस्क वेरिएंट से ज्यादा प्रीमियम लुक देते हैं।

इंजन वही, भरोसा वही

इंजन के मोर्चे पर Honda ने कोई बदलाव नहीं किया है, जो कि अच्छी बात मानी जा रही है। Shine 125 लिमिटेड एडिशन में वही 123.94cc BS6 एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 7,500 rpm पर 10.6 bhp की पावर और 6,000 rpm पर 11 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जो शहर की ट्रैफिक में स्मूद और किफायती राइड देता है।

डायमेंशन और राइड कम्फर्ट

Honda Shine 125 लिमिटेड एडिशन का कर्ब वेट 113 किलोग्राम है, जिससे बाइक हल्की और आसान हैंडलिंग वाली बनती है।

  • सीट हाइट: 791 mm
  • फ्यूल टैंक क्षमता: 10.5 लीटर
  • ग्राउंड क्लीयरेंस: 162 mm

सस्पेंशन के लिए आगे टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं, जो खराब सड़कों पर भी आरामदायक राइड का भरोसा देते हैं।

कीमत कितनी हो सकती है?

कंपनी ने फिलहाल आधिकारिक कीमत का ऐलान नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि Shine 125 लिमिटेड एडिशन, स्टैंडर्ड Shine 125 डिस्क वेरिएंट से करीब 1,500 रुपये महंगी होगी। फिलहाल Shine 125 डिस्क की कीमत 85,211 रुपये (एक्स-शोरूम) है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com