कार में होते हैं चार पैडल, लेकिन 99% लोगों को नहीं होती जानकारी! जानें चौथे पैडल का राज
कार में कुल चार पैडल होते हैं? इस चौथे पैडल के बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी होती है। आइए जानते हैं ड्राइविंग स्कूल भी जिस राज को नहीं बताते, उस चौथे पैडल के बारे में।
- Written By: सिमरन सिंह
Car pedal को लेकर इन बातों का पता होना जरूरी होता है। (सौ. Freepik)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: जब भी आप कार ड्राइविंग सीखते हैं, तो आपको तीन पैडल के बारे में बताया जाता है—एसीसीलेरेटर (A), ब्रेक (B) और क्लच (C)। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कार में कुल चार पैडल होते हैं? इस चौथे पैडल के बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी होती है। आइए जानते हैं ड्राइविंग स्कूल भी जिस राज को नहीं बताते, उस चौथे पैडल के बारे में।
ABC फॉर्मूला: कार चलाने के तीन मुख्य पैडल
1. A – एक्सीलेरेटर (Accelerator)
यह पैडल कार की गति को नियंत्रित करने का काम करता है। जब ड्राइवर स्पीड बढ़ाना चाहता है, तो वह इस पैडल को दबाता है।
2. B – ब्रेक (Brake)
ब्रेक पैडल का उपयोग वाहन की गति को नियंत्रित करने और जरूरत पड़ने पर उसे पूरी तरह से रोकने के लिए किया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
इंजन ऑयल नकली निकला तो खाते से उड़ गए पैसे, इन 3 तरीकों से तुरंत करें पहचान
कार की चाबी को फॉइल में लपेट रहे लोग, वजह जानकर चौंक जाएंगे, मिनटों में चोरी हो सकती है आपकी कार
कई दिनों तक खड़ी रहती है आपकी कार? पड़ सकता है भारी, बैटरी से इंजन तक हो सकता है बड़ा नुकसान
अब नहीं चलेगी पुरानी गाड़ी? सरकार का बड़ा नियम, टेंशन खत्म या बढ़ेगी परेशानी
3. C – क्लच (Clutch)
यह पैडल कार के गियर बदलने के लिए उपयोग होता है। जब ड्राइवर गियर बदलता है, तो उसे क्लच को दबाना पड़ता है, जिससे इंजन और गियरबॉक्स का संपर्क टूट जाता है।
क्या है डेड पैडल और क्यों होता है जरूरी?
ABC पैडल के अलावा कार में एक चौथा पैडल भी मौजूद होता है, जिसे डेड पैडल (Dead Pedal) कहा जाता है। यह पैडल आमतौर पर तीनों पैडल के बाईं ओर फ्लोरबोर्ड में लगा होता है।
डेड पैडल का काम:
- पैर को आराम देने के लिए: जब ड्राइवर कार चला रहा होता है, तो उसका बायां पैर अक्सर खाली रहता है, क्योंकि क्लच का इस्तेमाल बार-बार नहीं किया जाता। ऐसे में पैर को आराम देने के लिए डेड पैडल दिया जाता है।
- लॉन्ग ड्राइव में मददगार: यदि कोई व्यक्ति लंबे समय तक गाड़ी चला रहा है, तो उसका पैर हवा में लटकने की बजाय डेड पैडल पर रखा जा सकता है, जिससे ड्राइविंग के दौरान पैर में थकान कम होगी।
- बेहतर कंट्रोल: जब ड्राइवर का पैर डेड पैडल पर होता है, तो वह जरूरत पड़ने पर जल्दी से क्लच पर स्विच कर सकता है।
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
जरूरी पैडल
अधिकांश लोग मानते हैं कि कार में सिर्फ तीन पैडल होते हैं, लेकिन हकीकत में डेड पैडल चौथा और महत्वपूर्ण पैडल है। यह लॉन्ग ड्राइव में सहूलियत देता है और ड्राइविंग को अधिक आरामदायक बनाता है। अब जब भी आप किसी कार में बैठेंगे, तो इस गुप्त पैडल को जरूर देखिएगा!
