भारतीय सेना में शामिल होगी Force Gurkha, दमदार ऑफ-रोडिंग SUV का बड़ा ऑर्डर!
यह ऑफ-रोडिंग SUV भारतीय सेना और अन्य रक्षा बलों के लिए तैनात की जाएगी। सेना ने विशेष रूप से GS 4x4 मॉडल की मांग की है, जो कठिन इलाकों में बेहतरीन प्रदर्शन करने में सक्षम है।
- Written By: सिमरन सिंह
Force Gurkha सेना के लिए बेस्ट। (सौ. Force)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: भारतीय सेना के बेड़े में Force Gurkha शामिल होने जा रही है। दरअसल, भारतीय रक्षा बलों ने 2,978 यूनिट्स Gurkha का ऑर्डर दिया है। यह ऑफ-रोडिंग SUV भारतीय सेना और अन्य रक्षा बलों के लिए तैनात की जाएगी। सेना ने विशेष रूप से GS 4×4 मॉडल की मांग की है, जो कठिन इलाकों में बेहतरीन प्रदर्शन करने में सक्षम है।
क्या है Force Gurkha की कीमत?
भारतीय बाजार में Force Gurkha दो वेरिएंट्स—3-डोर और 5-डोर में उपलब्ध है।
- 3-डोर Gurkha की एक्स-शोरूम कीमत ₹16.75 लाख है।
- 5-डोर Gurkha की एक्स-शोरूम कीमत ₹18 लाख से शुरू होती है।
बाजार में इसका सीधा मुकाबला Mahindra Thar Roxx से है। यह दमदार SUV 150 Kmph की टॉप स्पीड तक दौड़ सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
नई Tata Tiago Facelift में मिलेगा 360 कैमरा और नया लुक, पुरानी मॉडल से कितनी बदली? देखें पूरा Comparison
5’10 से ज्यादा हाइट वालों के लिए बेस्ट हैं ये Bikes, लंबी राइड में नहीं होगा पीठ दर्द, हर सफर बनेगा आरामदायक
लद्दाख के लेह में सेना का चीता हेलीकॉप्टर क्रैश; बाल-बाल बचे मेजर जनरल सचिन मेहता, 3 अधिकारी घायल!
Honda की बड़ी तैयारी भारत में मचाएगी धूम, 2030 तक लॉन्च होंगी 10 से ज्यादा नई SUV और EV कारें
Force Gurkha की पावर और इंजन क्षमता
Force Gurkha को दो बॉडी फॉर्मेट—3-डोर और 5-डोर में पेश किया गया है।
- इसमें 2.6-लीटर टर्बो-चार्ज्ड इंटर-कूल्ड डीजल इंजन दिया गया है।
- यह इंजन 138 bhp की पावर और 1,400-2,600 rpm पर 320 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
- इस SUV के चारों पहियों को इंजन से सीधा पावर मिलता है, जिससे यह हर तरह के मुश्किल रास्तों को आसानी से पार कर सकती है।
- इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है, जो बेहतर कंट्रोल प्रदान करता है।
फोर्स गुरखा के दमदार फीचर्स
यह SUV न सिर्फ पावरफुल है, बल्कि इसमें कई उन्नत फीचर्स भी दिए गए हैं—
- 18-इंच अलॉय व्हील्स
- 7-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- 233 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस, जो ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है।
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सेफ्टी फीचर्स में भी दमदार
Force Gurkha को सुरक्षा के लिहाज से भी मजबूत बनाया गया है—
- ABS और EBD के साथ स्टैंडर्ड तौर पर दो एयरबैग
- टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS)
इसके अलावा, 5-डोर Gurkha को रेड, ग्रीन, व्हाइट और ब्लैक जैसे चार रंगों में खरीदा जा सकता है।
भारतीय सेना को मिलेगी नई ताकत
Force Gurkha का भारतीय सेना में शामिल होना एक महत्वपूर्ण कदम है। यह SUV अपने बेहतरीन ऑफ-रोडिंग क्षमता और मजबूत निर्माण की वजह से भारतीय रक्षा बलों के अभियानों में बेहद मददगार साबित होगी।
