Yamaha ने लॉन्च किया 2026 RayZR Street Rally, 1 लाख रुपये में मिलेगी TFT स्क्रीन और Turn-by-Turn Navigation

Yamaha Scooters: Yamaha ने भारत में अपनी 125cc स्कूटर रेंज को अपडेट कर दिया है। जिसमें कंपनी ने 2026 Yamaha RayZR 125 Fi Hybrid और Fascino 125 Fi Hybrid को नए कलर और ग्राफिक्स के साथ पेश किया है।
Yamaha launches the 2026 RayZR Street Rally TFT screen
Yamaha RayZR के खास फीचर्स।Source. Yamaha RayZR
Updated on

Yamaha RayZR 2026: Yamaha ने भारत में अपनी 125cc स्कूटर रेंज को अपडेट कर दिया है। जिसमें कंपनी ने 2026 Yamaha RayZR 125 Fi Hybrid और Fascino 125 Fi Hybrid को नए कलर और ग्राफिक्स के साथ पेश किया है। वहीं सबसे बड़ा बदलाव RayZR Street Rally में देखने को मिलता है जिसमें अब कलर TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ Turn-by-Turn Navigation की सुविधा दी गई है। इसके साथ ही अपडेटेड रेंज की शुरुआती कीमत ₹78,980 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।

1 लाख रुपये में RayZR Street Rally का टॉप मॉडल

नई रेंज में 2026 Yamaha RayZR Drum की कीमत 79,880 रुपए रखी गई है जबकि RayZR Street Rally TFT टॉप मॉडल है जिसकी कीमत 1,00,440 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। इसके साथ ही RayZR Street Rally TFT के रंगों की बात करे तो यह अब Matte Titan और Matte Black रंगों में उपलब्ध है। वहीं इसमें LCD डिस्प्ले वाले वर्जन को Ice Fluo Vermillion और Matte Black फिनिश मिलती है। यानी स्पोर्टी लुक पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए कंपनी ने विजुअल अपग्रेड के साथ ज्यादा विकल्प भी जोड़े हैं।

Fascino और RayZR में नए रंगों की एंट्री

RayZR Disc वेरिएंट को Metallic Black, Dark Matte Blue और Ice Fluo Vermillion कलर मिलते हैं जबकि Drum वेरिएंट Metallic Black में उपलब्ध है। वहीं दूसरी तरफ Fascino S को Metallic Orangish Gray SPL फिनिश दिया गया है। Fascino Disc में Metallic Light Green, Cool Blue Metallic और Matte Black विकल्प हैं जबकि Fascino Drum को Yellow Cocktail कलर मिलता है। इससे Yamaha ने दोनों स्कूटर परिवारों को अलग-अलग ग्राहक पसंद के हिसाब से पेश करने की कोशिश की है। RayZR का डिजाइन ज्यादा स्पोर्टी है जबकि Fascino को स्टाइल-केंद्रित स्कूटर के तौर पर रखा गया है।

Yamaha launches the 2026 RayZR Street Rally TFT screen
ईवी-सीएनजी गाड़ियों को मिलेगी 5 साल की एक्स्ट्रा उम्र? सरकार के नए प्रस्ताव से बदल सकता है वाहन नियमों का खेल

TFT स्क्रीन के साथ मिलेगा नेविगेशन

2026 मॉडल ईयर अपडेट में चुनिंदा वेरिएंट्स को तकनीकी अपग्रेड भी मिले हैं। RayZR Street Rally TFT और Fascino S में कलर TFT डिस्प्ले, Turn-by-Turn Navigation और Answer Back Functionality दी गई है। वहीं इसमें खास तौर पर RayZR Street Rally के हाई-स्पेक मॉडल में पहले मिलने वाली LCD यूनिट की जगह अब TFT स्क्रीन दी गई है। इससे राइडर को नेविगेशन की जानकारी सीधे इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर दिखाई देगी।

Hybrid इंजन और 21 लीटर स्टोरेज

इन दोनों स्कूटर फैमिली में Yamaha की 125cc मोटर के साथ मोटर जनरेटर हाइब्रिड टेक्नोलॉजी, Power Assist, Silent Start और Stop & Start System बरकरार हैं। Stop & Start सिस्टम छोटे स्टॉप के दौरान इंजन को ऑटोमैटिकली बंद करके ईंधन बचाने में मदद करता है।

इसके अलावा स्कूटर में 21 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज, साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ, E20 फ्यूल कम्पैटिबिलिटी और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। कुल मिलाकर Yamaha ने नए मॉडल में बड़े मैकेनिकल बदलाव के बजाय टेक्नोलॉजी, कलर और फीचर अपग्रेड पर फोकस किया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com