EV खरीदने से पहले जान लें ये छिपा खर्च, टायर जल्दी घिसे तो हजारों रुपये का लगेगा झटका

EV Tyre Costs: इलेक्ट्रिक कार खरीदने का सबसे बड़ा आकर्षण इसकी कम रनिंग कॉस्ट है। पेट्रोल-डीजल का खर्च नहीं, इंजन ऑयल बदलने की जरूरत नहीं और कई पारंपरिक पार्ट्स की सर्विसिंग से भी छुटकारा मिलता है।
EV be aware of this hidden cost tires wear out prematurely srs13
EV के Tyre क्यों जल्द खराब होते है।Source. Pixabay
Published on
Updated on

Why EV Tyres Wear Out Faster: इलेक्ट्रिक कार खरीदने का सबसे बड़ा आकर्षण इसकी कम रनिंग कॉस्ट बनी हुई है। वहीं पेट्रोल-डीजल का खर्च नहीं, इंजन ऑयल बदलने की जरूरत नहीं और कई पारंपरिक पार्ट्स की सर्विसिंग से भी छुटकारा मिलता है। लेकिन EV की कम मेंटेनेंस कॉस्ट की तस्वीर का एक दूसरा पहलू भी है। जिसमें टायर ऐसा खर्च है जिस पर खरीदारी के समय अक्सर ध्यान नहीं जाता।

बता दें कि कई मामलों में इलेक्ट्रिक कारों के टायर पेट्रोल-डीजल कारों की तुलना में करीब 20-30% जल्दी घिस सकते हैं। इसमें भारत में खराब सड़कें, गड्ढे, स्पीड ब्रेकर और बार-बार रुकने-चलने वाला ट्रैफिक इस समस्या को और बढ़ा सकता है।

EV के टायर जल्दी क्यों घिसते हैं?

बताया जा रहा है कि इसके पीछे सबसे बड़ी वजह इलेक्ट्रिक कारों का वजन है। बैटरी पैक काफी भारी होता है जिससे टायरों पर लगातार ज्यादा भार रहता है। जिससे मोड़, ब्रेकिंग और सामान्य ड्राइविंग के दौरान टायरों को अतिरिक्त वजन संभालना पड़ता है। वहीं दूसरी वजह इंस्टेंट टॉर्क है। इलेक्ट्रिक मोटर एक्सीलरेटर दबाते ही तेज टॉर्क देती है। जिससे बार-बार अचानक तेज एक्सीलरेशन करने से टायरों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और घिसावट तेजी से हो सकती है।

इसके अलावा तीसरा कारण रीजेनरेटिव ब्रेकिंग है। इसमें मोटर की मदद से कार धीमी होती है और ऊर्जा वापस बैटरी में जाती है। इस दौरान टायरों पर भी सामान्य कार से अलग तरह का लोड पड़ता है। यही तीन वजह बाद में खर्चा बढ़ा देती है।

चार टायर बदलने में कितना खर्च?

देखा गया है कि टायर जल्दी बदलने पड़ने पर EV की वास्तविक मेंटेनेंस लागत बढ़ सकती है। उदाहरण के तौर पर Tata Nexon EV के चार टायरों पर करीब 14,000 से 24,000 रुपये लगते है जबकि MG Windsor EV में करीब 20,000 से 36,000 रुपये तक खर्च हो सकता है। वहीं Hyundai Ioniq 5 या BYD Atto 3 जैसी प्रीमियम EV में चार नए टायरों की कीमत 40,000 से 80,000 रुपये तक पहुंच सकती है। वहीं वास्तविक कीमत ब्रांड, साइज और स्पेसिफिकेशन पर निर्भर करती है।

EV be aware of this hidden cost tires wear out prematurely srs13
कार में अकेली सफर कर रही हैं महिलाएं? इन 7 बातों का रखें खास ध्यान, मुश्किल वक्त में आएंगी बेहद काम

ऐसे बचाएं टायर और पैसा

EV मालिकों के लिए टायर प्रेशर की नियमित जांच बेहद जरूरी होती है। ऐसे में हर हफ्ते प्रेशर चेक करना बेहतर होगा। वहीं करीब 10,000 किलोमीटर पर टायर रोटेशन और 15,000 किलोमीटर पर व्हील अलाइनमेंट की जांच कराना फायदेमंद रहेगा खासकर गड्ढे में तेज झटका लगने के बाद तो यह जरूरी है।

बता दें कि ड्राइविंग के दौरान अचानक तेज एक्सीलरेशन से बचें और टायर बदलते समय कंपनी की बताई लोड रेटिंग जरूर देखें। अगर EV के लिए XL या HL टायर सुझाए गए हैं तो कम कीमत के चक्कर में सामान्य रेटिंग वाला टायर लगाना सही नहीं होगा।

साथ ही बताया जाता है कि टायर कंपनियां भी EV की जरूरत के हिसाब से खास कंपाउंड और ज्यादा वजन संभालने वाले टायर विकसित कर रही हैं। ऐसे में EV खरीदते समय सिर्फ बिजली की लागत नहीं, टायर की उम्र और रिप्लेसमेंट खर्च को भी बजट में शामिल करना समझदारी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com