कार में अकेली सफर कर रही हैं महिलाएं? इन 7 बातों का रखें खास ध्यान, मुश्किल वक्त में आएंगी बेहद काम

Women Traveling Alone: आज के समय में महिलाएं नौकरी, पढ़ाई या किसी निजी काम के लिए अकेले कार से सफर करती हैं। शहर में छोटी दूरी हो या हाईवे पर लंबा सफर थोड़ी सावधानी यात्रा को सुरक्षित बना सकती है।
woman traveling alone by car Keep these 7 things in mind srs13
महिला का कार में अकेले सफर करना।Source. gemini
Published on
Updated on

Car Safety Tips For Women Traveling Alone: आज के समय में महिलाएं नौकरी, पढ़ाई या किसी निजी काम के लिए अकेले कार से सफर करती हैं। शहर में छोटी दूरी हो या हाईवे पर लंबा सफर थोड़ी सी सावधानी यात्रा को काफी सुरक्षित बना सकती है। वहीं खासतौर पर रात में ड्राइविंग करते समय रास्ते, कार और अपनी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना जरूरी है। अगर आप भी अक्सर अकेले कार चलाती हैं तो इन जरूरी बातों को हमेशा ध्यान में रखें।

निकलने से पहले कार की कर लें पूरी जांच

अकेले सफर पर निकलने से पहले कार की बेसिक जांच जरूर कर लें। जिसमें फ्यूल, टायर प्रेशर, ब्रेक, हेडलाइट और इंजन की स्थिति पर नजर होनी चाहिए। वहीं मोबाइल फोन पूरी तरह चार्ज रखें और संभव हो तो कार में चार्जिंग केबल या पावर बैंक भी जरूर रखें। इसके अलावा अपनी कार के जरूरी डॉक्यूमेंट्स और इंश्योरेंस की जानकारी फोन में सेव रखें। अगर सफर लंबा है तो पानी और जरूरी दवाइयां जैसी बेसिक चीजें भी साथ रखना समझदारी होती है।

अपनी लाइव लोकेशन किसी भरोसेमंद को शेयर करें

ध्यान रखें कि अकेले सफर के दौरान किसी भरोसेमंद परिवार के सदस्य या दोस्त को अपनी यात्रा की जानकारी जरूर दें। कहां से निकल रही हैं और कहां पहुंचना है इसकी जानकारी पहले से साझा करना सही रहता है। वहीं खासकर रात के समय लाइव लोकेशन शेयर करना उपयोगी हो सकता है। अगर रास्ते में अचानक कोई परेशानी आती है तो आपके करीबी को आपकी लोकेशन का अंदाजा होना चाहिए।

woman traveling alone by car Keep these 7 things in mind srs13
Ather Konarc vs Bajaj Chetak: 1 लाख से कम में कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर है बेस्ट? खरीदने से पहले देखें तुलना

सुनसान रास्तों और अनजान जगहों पर रुकने से बचें

अगर रास्ते में कार में कोई तकनीकी समस्या आती है तो घबराने के बजाय सुरक्षित जगह तलाशें। सुनसान सड़क के बजाय पेट्रोल पंप, पुलिस स्टेशन, टोल प्लाजा या किसी भीड़भाड़ वाली जगह पर रुकना बेहतर होता है। इसी तरह किसी अनजान व्यक्ति की मदद लेने से पहले आसपास की स्थिति को जरूर समझें। जरूरत पड़ने पर तुरंत स्थानीय पुलिस या इमरजेंसी सेवा से संपर्क करना सही होगा।

ड्राइविंग के दौरान फोन से रहें दूर

सुरक्षा का मतलब सिर्फ बाहरी खतरे से बचना नहीं है। ड्राइविंग के दौरान फोन चलाना, मैसेज पढ़ना या बार-बार नेविगेशन स्क्रीन देखने से भी दुर्घटना का खतरा बढ़ता है। इसलिए रास्ता पहले से सेट कर लें और जरूरी कॉल के लिए हैंड्स-फ्री सुविधा का इस्तेमाल करें। सबसे जरूरी बात यह है कि अगर कभी आपको लगे कि कोई वाहन लगातार आपका पीछा कर रहा है तो सीधे घर जाने के बजाय किसी सुरक्षित और भीड़भाड़ वाली जगह की ओर जाएं। थोड़ी सतर्कता और सही तैयारी अकेले सफर को काफी सुरक्षित बना देती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com