कौन बनेगा SUV का किंग? सस्ती Renault Duster की एंट्री से Creta को टक्कर, मिडिल क्लास के लिए फायदा
Renault Duster ने एक बार फिर भारतीय ऑटोमोटिव बाज़ार में वापसी की है। 2022 में बंद होने के बाद, कंपनी ने अब इसे एक नए अवतार में लॉन्च किया है। जो ₹10.49 लाख में मिलेगा।
- Written By: सिमरन सिंह
Renault Duster Vs Hyundai Creta (Source. Design)
Duster Vs Creta Price Comparison: Renault Duster ने एक बार फिर भारतीय ऑटोमोटिव बाज़ार में वापसी की है। 2022 में बंद होने के बाद, कंपनी ने अब इसे एक नए अवतार में लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹10.49 लाख रखी गई है, जिसे मध्यम वर्ग के लिए काफी आकर्षक माना जा रहा है। इस बीच, इसे Hyundai Creta और Tata Sierra जैसी गाड़ियों से सीधी टक्कर मिलने वाली है। कंपनी 31 मार्च, 2026 तक की गई बुकिंग पर “R-Pass” दे रही है, जिसके तहत ग्राहकों को ₹20,000 से लेकर ₹40,000 तक की छूट मिलेगी। इससे इसकी शुरुआती कीमत और भी ज़्यादा किफ़ायती हो जाती है।
साइज में Duster ने मारी बाजी
अगर दोनों SUVs के साइज की बात करें, तो डस्टर लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई तीनों में क्रेटा से बड़ी है। इसका व्हीलबेस भी ज्यादा है, जिससे केबिन स्पेस बेहतर मिलता है। डस्टर का बूट स्पेस 518 लीटर है, जबकि क्रेटा में 433 लीटर मिलता है। इसका मतलब है कि लंबी यात्रा और फैमिली यूज के लिए डस्टर ज्यादा प्रैक्टिकल साबित हो सकती है।
फीचर्स में किसका जलवा?
नई डस्टर में पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं क्रेटा भी फीचर्स के मामले में पीछे नहीं है। क्रेटा में 10.25 इंच डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग, एंबिएंट लाइटिंग, Alexa सपोर्ट और स्मार्ट सनरूफ जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। कुल मिलाकर दोनों गाड़ियां फीचर्स के मामले में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Monsoon Driving Tips: बारिश में कार चलाते हैं तो भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां, वरना पड़ सकता है भारी
Bajaj Pulsar N160 SS की डिलीवरी शुरू, 18.5 PS की पावर, Google Maps वाला TFT और 4 Ride Modes से मचाएगी तहलका
Hyundai Cars Discount: अगस्त में Creta से Alcazar तक बंपर ऑफर, 1 लाख रुपये तक की बचत का मौका
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक तूफान ने मचाई खलबली, 800KM रेंज और धांसू स्पीड के साथ AMG GT 53 EV की एंट्री
डिजाइन और लुक: किसका स्टाइल ज्यादा दमदार?
डस्टर का नया डिजाइन LED हेडलैम्प्स और बोल्ड फ्रंट ग्रिल के साथ आता है, जो इसे मस्कुलर लुक देता है। वहीं क्रेटा पहले से ही भारतीय बाजार में अपनी डिजाइन के लिए जानी जाती है। क्रेटा पिछले 10 साल से लगातार बेस्ट सेलिंग SUV रही है, जिससे साफ है कि लोगों को इसका लुक और स्टाइल काफी पसंद आता है। डस्टर को अभी इस भरोसे को जीतना बाकी है।
इंजन और परफॉर्मेंस में टक्कर
डस्टर में पेट्रोल और हाइब्रिड इंजन का विकल्प मिलता है, जबकि क्रेटा पेट्रोल और डीजल दोनों ऑप्शन देती है। डस्टर का 1.8 लीटर हाइब्रिड इंजन माइलेज के मामले में बड़ा गेमचेंजर साबित हो सकता है। वहीं क्रेटा का डीजल इंजन अब भी उन लोगों के लिए बेहतर ऑप्शन है, जो ज्यादा माइलेज चाहते हैं। पावर और परफॉर्मेंस के मामले में दोनों SUVs लगभग बराबरी पर नजर आती हैं।
कीमत में कौन ज्यादा वैल्यू देता है?
डस्टर की कीमत 10.49 लाख से 18.49 लाख रुपये तक जाती है, जबकि क्रेटा 10.79 लाख से 20.20 लाख रुपये तक उपलब्ध है। यानी शुरुआती कीमत में डस्टर थोड़ा सस्ता है, जो बजट खरीदारों को आकर्षित कर सकता है।
असली किंग कौन?
कागजों पर देखें तो Renault Duster और Hyundai Creta दोनों ही मजबूत दावेदार हैं। डस्टर जहां नए फीचर्स और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आई है, वहीं क्रेटा अपने भरोसे और ब्रांड वैल्यू के दम पर टिकी हुई है। अब असली फैसला आने वाले महीनों में बिक्री के आंकड़े तय करेंगे कि SUV सेगमेंट का असली किंग कौन बनता है।
