हर साल इंश्योरेंस रिन्यू का झंझट खत्म, मिडिल क्लास के लिए सस्ता और स्मार्ट कार कवर
Long Term Car Insurance India: मोटर इंश्योरेंस चुनना आपकी गाड़ी और जेब दोनों की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी हो गया है। ऐसे में लॉन्ग-टर्म कॉम्प्रिहेंसिव कार इंश्योरेंस लोगों की पहली पसंद बन रही है।
- Written By: सिमरन सिंह
Car Insurance (Source. Freepik)
Motor Insurance India: आज के समय में सही मोटर इंश्योरेंस चुनना आपकी गाड़ी और जेब दोनों की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी हो गया है। ऐसे में लॉन्ग-टर्म कॉम्प्रिहेंसिव कार इंश्योरेंस तेजी से लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। यह पॉलिसी खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो बार-बार रिन्यू की परेशानी से बचना चाहते हैं और लगातार सुरक्षा चाहते हैं।
क्या होता है लॉन्ग-टर्म कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस?
लॉन्ग-टर्म कॉम्प्रिहेंसिव कार इंश्योरेंस एक मल्टी-ईयर पॉलिसी होती है, जिसे आमतौर पर 3 साल के लिए लिया जा सकता है। इसमें आपको दो तरह का कवर मिलता है:
- थर्ड-पार्टी कवर
- अपनी गाड़ी के नुकसान (ओन-डैमेज) का कवर
- यह साधारण 1 साल की पॉलिसी से अलग है, क्योंकि इसमें एक बार प्रीमियम देकर कई साल तक सुरक्षा मिलती है और हर साल रिन्यू कराने की जरूरत नहीं पड़ती।
पॉलिसी में मिलती हैं ये मजबूत सुविधाएं
इस इंश्योरेंस के तहत आपकी कार को कई तरह के जोखिमों से सुरक्षा मिलती है, जैसे:
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला! आशा वर्कर और कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को मिलेगा राज्य बीमा योजना का लाभ
दुनिया की पहली Hydrogen Narrow-Gauge Train लॉन्च, न धुआं, न प्रदूषण सिर्फ पानी की भाप
Maruti की कार खरीदने वालों को बड़ा झटका, कई मॉडल हुए महंगे, लेकिन इस SUV पर मिली 38,000 की बड़ी राहत
अब वीकेंड पर भी निपटेंगे Traffic Challan, दिल्ली में शुरू होंगी स्पेशल ट्रैफिक कोर्ट
- एक्सीडेंट
- आग
- चोरी
- प्राकृतिक आपदाएं (बाढ़, भूकंप आदि)
साथ ही अगर किसी तीसरे व्यक्ति को चोट लगती है या उसकी संपत्ति को नुकसान होता है, तो उसका भी कवर मिलता है। इसके उलट, केवल थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस आपकी गाड़ी के नुकसान को कवर नहीं करता।
खास फीचर्स जो इसे बनाते हैं बेहतर
- पूरे समय के लिए प्रीमियम पहले से तय होता है
- ओन-डैमेज और थर्ड-पार्टी दोनों का पूरा कवर
- एड-ऑन सुविधाएं जैसे जीरो डिप्रिसिएशन, इंजन प्रोटेक्शन, रोडसाइड असिस्टेंस
- रिटर्न-टू-इनवॉइस जैसे प्रीमियम फायदे
जानिए इसके बड़े फायदे
1. प्रीमियम बढ़ने की चिंता खत्म
एक बार तय प्रीमियम होने से भविष्य में बढ़ती लागत का असर नहीं पड़ता।
2. बार-बार रिन्यू का झंझट नहीं
एक बार पॉलिसी लेने के बाद कई साल तक निश्चिंत रह सकते हैं।
3. आसान फाइनेंशियल प्लानिंग
बार-बार भुगतान की जरूरत नहीं, जिससे खर्च को बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सकता है।
ये भी पढ़े: कम बजट में SUV का सपना पूरा, Hyundai Exter 2026 लॉन्च, नए फीचर्स देखकर कार लवर्स होगे खुश
4. No Claim Bonus (NCB) का फायदा
अगर क्लेम नहीं करते हैं, तो NCB लगातार मिलता रहता है, जिससे आगे प्रीमियम कम हो सकता है।
किसके लिए है सबसे फायदेमंद?
यह पॉलिसी नई कार खरीदने वालों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होती है, क्योंकि शुरुआत में गाड़ी की कीमत ज्यादा होती है। इसके अलावा यह उन लोगों के लिए भी सही है जो हर साल रिन्यू करना भूल जाते हैं या कम झंझट चाहते हैं। अगर आप लंबे समय तक कम खर्च में लगातार सुरक्षा चाहते हैं, तो यह पॉलिसी आपके लिए एक स्मार्ट विकल्प है।
