Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Electric or Petrol Car: कौन-सी है आपके लिए बेहतर? जानिए फायदे, नुकसान और सही चुनाव का तरीका

इलेक्ट्रिक कार एक ऐसी गाड़ी होती है, जो पूरी तरह या आंशिक रूप से बैटरी और मोटर से चलती है। इसमें पारंपरिक इंजन नहीं होता, बल्कि मोटर और रिचार्जेबल बैटरी होती है।

  • By सिमरन सिंह
Updated On: Apr 19, 2025 | 02:20 PM

Electric or Petrol Car में क्या है अतंर जाने सब। (सौ. Freepik)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: जब बात आती है अपने सपनों की कार खरीदने की, तो आज के समय में ढेरों विकल्पों के बीच सही चुनाव करना मुश्किल हो जाता है। खासकर तब, जब इलेक्ट्रिक और पेट्रोल कारों के बीच फैसला करना हो। लगातार बढ़ती पेट्रोल की कीमतों और इलेक्ट्रिक वाहनों के विकल्पों की संख्या में इज़ाफा इस निर्णय को और जटिल बना देता है।

क्या होती है इलेक्ट्रिक कार?

इलेक्ट्रिक कार एक ऐसी गाड़ी होती है, जो पूरी तरह या आंशिक रूप से बैटरी और मोटर से चलती है। इसमें पारंपरिक इंजन नहीं होता, बल्कि मोटर और रिचार्जेबल बैटरी होती है। ये बैटरी चार्ज होकर मोटर को ऊर्जा देती है, जिससे कार बिना शोर और धुएं के चलती है। इसे घर या सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशनों पर आसानी से चार्ज किया जा सकता है।

पेट्रोल कार क्या है?

पेट्रोल कार में एक इंटरनल कंबशन इंजन होता है जो पेट्रोल जलाकर ऊर्जा उत्पन्न करता है। यह ऊर्जा गाड़ी के ट्रांसमिशन सिस्टम के माध्यम से पहियों तक पहुंचती है, जिससे कार चलती है। पेट्रोल कारें सालों से लोगों की पसंद रही हैं, खासकर उनके लो मेंटेनेंस और लंबी दूरी तय करने की क्षमता के कारण।

सम्बंधित ख़बरें

Electrodot EV Smart Chargers: भारत में EV चार्जिंग को नई दिशा देने वाली स्मार्ट और सुरक्षित तकनीक

GRAP स्टेज-4 लागू, अब किन गाड़ियों पर लगा बैन और किसे नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल?

2026 में भारत में लॉन्च होंगे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ola-Ather को मिलेगी कड़ी टक्कर

GST की नई दर लागू: इलेक्ट्रॉनिक सामान होंगे सस्ते, यूजर्स को मिलेगी बड़ी राहत

इलेक्ट्रिक कारों के फायदे

इलेक्ट्रिक कारें बहुत ही ऊर्जा कुशल होती हैं और इनके चलने पर लगभग शून्य प्रदूषण होता है। इनके रख-रखाव की लागत भी कम होती है क्योंकि इनमें पारंपरिक इंजन नहीं होता। इनकी परफॉर्मेंस भी तेज़ और स्मूद होती है। साथ ही कई राज्यों में इन पर रजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं लगता, जिससे खरीदारी और भी फायदेमंद हो जाती है।

ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इलेक्ट्रिक कारों की चुनौतियाँ

हालांकि, EVs की कीमतें अभी भी पारंपरिक कारों के मुकाबले अधिक हैं। इनकी बैटरियां चार्ज करने में समय लेती हैं और लंबी दूरी के सफर में परेशानी हो सकती है, खासकर जब चार्जिंग स्टेशन कम हों। बैटरी रिप्लेसमेंट भी महंगा सौदा हो सकता है।

पेट्रोल कारों के फायदे

पेट्रोल कारें चलाने में आसान होती हैं और इनकी मरम्मत की सुविधा हर जगह उपलब्ध होती है। इनके स्पेयर पार्ट्स भी सस्ते होते हैं। लंबी दूरी के लिए इनका माइलेज अच्छा रहता है और इन्हें फ्यूल करना भी कहीं अधिक आसान है।

पेट्रोल कारों की कमियाँ

ये गाड़ियां ज्यादा CO2 उत्सर्जित करती हैं जो पर्यावरण के लिए हानिकारक है। साथ ही पेट्रोल की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे लंबे समय में इन्हें चलाना महंगा साबित हो सकता है।

क्या आपके लिए EV सही है?

यदि आप मेट्रो शहर में रहते हैं जहां चार्जिंग स्टेशन आसानी से मिलते हैं, और आप पर्यावरण के प्रति सजग हैं, तो इलेक्ट्रिक कार आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है। वहीं, अगर आप हाइवे या ग्रामीण इलाकों में ज्यादा ड्राइव करते हैं, तो पेट्रोल कार आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आप चाहें तो दोनों का संतुलन बनाने के लिए हाइब्रिड विकल्प भी चुन सकते हैं।

पूरी जानकारी लेना जरूरी

कार खरीदने से पहले इलेक्ट्रिक और पेट्रोल कारों की पूरी जानकारी लेना बेहद जरूरी है। दोनों के फायदे और नुकसान को ध्यान में रखकर ही एक समझदारी भरा फैसला लेना चाहिए। चाहे EV हो या पेट्रोल कार, सही जानकारी और ज़रूरत के अनुसार चुनाव ही सबसे बड़ा स्मार्ट मूव होगा।

Electric or petrol car which one is better for you know the advantages disadvantages and how to make the right choice

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 19, 2025 | 02:20 PM

Topics:  

  • electric
  • Petrol and diesel prices

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.