Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पेट्रोल-डीजल को भूल रहे लोग, मई में EV बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड, Tata से लेकर VinFast तक की हुई बल्ले-बल्ले

Electric Car Sales India 2026: भारत में जिस तरह से इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज बढ़ रहा है वो बात अब किसी से छुपी नहीं है। वहीं इस क्रेज की वजह पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमत भी है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Jun 02, 2026 | 01:39 PM

Electric vehicle (Source. Freepik)

Follow Us
Follow Us:

Electric Car Sales In India: भारत में जिस तरह से इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज बढ़ रहा है वो बात अब किसी से छुपी नहीं है। वहीं इस क्रेज की वजह पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमत, कम रनिंग कॉस्ट और बेहतर तकनीक को बताया जा रहा है, जिस कारण से बड़ी संख्या में ग्राहक इलेक्ट्रिक कारों की ओर रुख कर रहे हैं। वहीं इसका साफ असर मई 2026 के बिक्री वाले आंकड़ों में भी देखने को मिल, जहां देश में 26 हजार से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें बिकीं और EV मार्केट ने नया रिकॉर्ड बना लिया। वहीं इसमें दिलचस्प बात यह है कि कई कंपनियों ने इस दौरान अपनी अब तक की सबसे शानदार मासिक बिक्री को भी दर्ज कराया है।

Tata Motors ने फिर दिखाया दम

इस साल की इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में Tata Motors ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वो किसी से कम नहीं है। बता दें कि कंपनी ने मई 2026 में 10,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें बेचकर नया इतिहास रचा है। वहीं यह पहला मौका है जब Tata की मासिक EV बिक्री 10 हजार यूनिट के आंकड़े को पार कर चुकी है। इसमें Nexon EV, Punch EV, Tiago EV और Harrier EV जैसी गाड़ियों की मजबूत मांग ने कंपनी को बाजार में शीर्ष स्थान पर बनाए रखा है।

Tata Punch EV Facelift (Source. Tata)

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर में 11 EV चार्जिंग स्टेशन तैयार, ई-वाहन चालकों को बड़ी राहत; प्रदूषण घटाने की दिशा में पहल

Tata Motors ने मचाया धमाल, 10,517 EV बेचकर बनाया नया रिकॉर्ड, Nexon-Punch EV की जबरदस्त डिमांड

EV का क्रेज बढ़ा, फिर भी कंपनियां क्यों नहीं लगा रहीं पूरा दांव? चौंक जाएंगे भारत के ऑटो सेक्टर

Tiago EV या Comet EV? 7 लाख के बजट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट, खरीदने से पहले जान लें पूरा फर्क

Mahindra और MG Motor ने भी दिखाई ताकत

वहीं दूसरे स्थान पर Mahindra ने अपनी जगह बनाई, जिसने मई महीने में 6,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री को दर्ज किया है। जानकारी देते हुए कंपनी की नई इलेक्ट्रिक SUV रेंज को ग्राहकों से शानदार प्रतिक्रिया मिलने के बारे में बताया। वहीं इस मॉडल में ग्राहकों को लंबी ड्राइविंग रेंज, एडवांस फीचर्स और आकर्षक डिजाइन ने अपनी तरफ खीचा। इसके अलावा तीसरे स्थान पर JSW MG Motor India रही। जिसने करीब 5,000 इलेक्ट्रिक कारें बेचीं। वहीं देखा गया कि खासतौर पर MG Windsor EV ने ग्राहकों के बीच मजबूत पकड़ बनाई और कंपनी की बिक्री को नई ऊंचाइयां दी।

Mahindra Vision S (Source. Mahindra)

Maruti Suzuki और VinFast भी तेजी से बढ़ा रहे कदम

भारत की जानी-मानी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki भी अब EV बाजार में अपनी मौजूदगी दिखा चुकी है। जिसमें कंपनी की इलेक्ट्रिक SUV e-Vitara को अच्छा रिस्पॉन्स मिला और यह मई में 1,500 से ज्यादा यूनिट्स को बेच पाई। इसके साथ ही वियतनाम की ऑटो कंपनी VinFast ने भी भारतीय बाजार में शानदार शुरुआत की है और 1,200 से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें बेचकर टॉप-5 में अपनी जगह बनाई। इसको देखकर यह तो साफ होता है कि भारतीय ग्राहक अब नए ब्रांड्स को भी अपनाने के लिए तैयार हो गए हैं।

किस कार ने 2025 में मारी बाजी। (सौ. Maruti)

ये भी पढ़े: Tata Motors ने मचाया धमाल, 10,517 EV बेचकर बनाया नया रिकॉर्ड, Nexon-Punch EV की जबरदस्त डिमांड

भारत में EV क्रांति तेज

इस साल के मई 2026 के आंकड़े यह तो साफ बताते हैं कि भारत में इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। जिसके साथ ही इसमें सरकार की EV नीतियां, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार और कंपनियों की नई लॉन्चिंग गति को बढ़ने में बड़ा योगदान दे रही है। जिसको देखते हुए यह तो साफ है कि आने वाले महीनों में यह प्रतिस्पर्धा और भी दिलचस्प हो जाएगी।

Electric car sales new record in may from tata to vinfast

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 02, 2026 | 01:39 PM

Topics:  

  • Electric Car
  • Electric Vehicle
  • Tata Motors

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.