

Highlight:
Ducati Formula 73 भारत में पेश कर दी गई है।
इस बाइक के दुनियाभर में इसकी सिर्फ 873 नंबर वाली यूनिट बनाई गए है।
इसमें ABS, Ducati Traction Control, पावर मोड्स, क्विकशिफ्टर जैसे फीचर्स हैं।
Ducati Formula 73 Price In India: प्रीमियम बाइक पसंद करने वालों के लिए Ducati Formula 73 भारत में पेश कर दी गई है। बता दें कि कंपनी ने इस खास कैफे रेसर की एक्स-शोरूम कीमत 20 लाख रुपये रखी है। साथ ही Ducati के 100 साल पूरे होने के मौके पर लाई गई यह मोटरसाइकिल पुराने रेसिंग दौर की याद दिलाती है लेकिन इसमें आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक्स और सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि दुनियाभर में इसकी सिर्फ 873 नंबर वाली यूनिट बनाई गए है।
कंपनी ने बताया है कि भारत के लिए तय यूनिट्स की बुकिंग पूरी हो चुकी है और अब बुकिंग बंद है। जिसका सीधा मतलब है कि यह बाइक केवल महंगी मोटरसाइकिल नहीं बल्कि सीमित संख्या में तैयार किया गया एक कलेक्टर-फोकस्ड मॉडल भी है।
Ducati Formula 73 के बारे में बताए तो इसका डिजाइन 1973 की 750 Super Sport Desmo से प्रेरित है। यह Ducati की उन ऐतिहासिक बाइक्स में शामिल थी जिसने कंपनी की रेसिंग विरासत को मजबूत पहचान दी। इसका संबंध 1972 की 200 Miglia di Imola रेस से भी है जहां Paul Smart और Bruno Spaggiari ने Ducati 750 Imola Desmo के साथ जीत हासिल की थी।
वहीं नई Formula 73 में सिल्वर और एक्वा-ग्रीन पेंट स्कीम दी गई है। साथ ही फ्यूल टैंक पर मौजूद सुनहरी पट्टी पुरानी रेस बाइक के उस हिस्से की याद दिलाती है जिसका इस्तेमाल ईंधन का स्तर देखने के लिए किया जाता था। क्लिप-ऑन हैंडलबार, बार-एंड मिरर और छोटी फेयरिंग इसे क्लासिक कैफे रेसर लुक देते हैं। वहीं हर बाइक पर उसका सीरियल नंबर अंकित है। इसके साथ कंपनी सर्टिफिकेट ऑफ ऑथेंटिसिटी, ऐतिहासिक तस्वीरें और डिजाइन स्केच भी खास बॉक्स में देती है।
Ducati Formula 73 के फीचर्स को देखे तो इसमें 803cc का एयर-कूल्ड Desmodue L-twin इंजन दिया गया है। वहीं यह 8,250rpm पर 73hp की पावर और 7,000rpm पर 65.2Nm का टॉर्क जनरेट करता है। साथ ही इंजन में Desmodromic वाल्व सिस्टम है जिसमें वाल्व के खुलने और बंद होने की प्रक्रिया को मैकेनिकल तरीके से नियंत्रित किया जाता है। इसके साथ खास तौर पर तैयार किया गया Termignoni एग्जॉस्ट सिस्टम मिलता है।
वहीं बाइक में स्टील ट्रेलिस फ्रेम, 41mm KYB अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क और पीछे प्रीलोड-एडजस्टेबल सस्पेंशन दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए आगे 330mm डिस्क और Brembo का चार-पिस्टन कैलिपर मिलता है। 17-इंच के स्पोक व्हील्स पर Pirelli Diablo Rosso IV टायर लगे हैं। बिना ईंधन इसका वजन 183 किलोग्राम है।
Formula 73 में कॉर्नरिंग ABS, Ducati Traction Control, पावर मोड्स और क्विकशिफ्टर जैसे इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स दिए गए हैं। कॉर्नरिंग ABS मोड़ पर ब्रेक लगाते समय पहियों के लॉक होने का जोखिम कम करने में मदद करता है जबकि ट्रैक्शन कंट्रोल फिसलन की स्थिति में पिछले पहिये की पकड़ बनाए रखने में सहायक होता है।
बाइक में Sport और Road राइडिंग मोड्स के साथ 4.3-इंच का फुल-TFT डिस्प्ले और फुल-LED लाइटिंग भी मिलती है। हीटेड ग्रिप्स, एंटी-थेफ्ट सिस्टम और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स एक्सेसरीज के तौर पर उपलब्ध हैं।
20 लाख रुपये की कीमत और सीमित प्रोडक्शन को देखते हुए Ducati Formula 73 आम कम्यूटर बाइक के बजाय प्रीमियम मोटरसाइकिल के शौकीनों और कलेक्टर्स को ध्यान में रखकर पेश की गई है। भारत में इसका पूरा आवंटन बिक चुका है, इसलिए फिलहाल नई बुकिंग का विकल्प उपलब्ध नहीं है।