दिल्ली में कार चला रहे हैं? बिना कलर-कोडेड फ्यूल स्टिकर के कट सकता है चालान, जानिए जरूरी डिटेल्स
दिल्ली परिवहन विभाग ने साफ किया है कि अब इस स्टिकर को वाहन की विंडशील्ड पर लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। यदि आपने यह स्टिकर नहीं लगाया है, तो आपकी गाड़ी का चालान कट सकता है।
- Written By: सिमरन सिंह
क्या है color-coded fuel जो आपके लिए होगा जरूरी। (सौ. X)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: अगर आप दिल्ली के निवासी हैं और अपनी कार को राजधानी की सड़कों पर चलाते हैं, तो आपके लिए कलर-कोडेड फ्यूल स्टिकर को लेकर जागरूक होना बेहद जरूरी है। दिल्ली परिवहन विभाग ने साफ किया है कि अब इस स्टिकर को वाहन की विंडशील्ड पर लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। यदि आपने यह स्टिकर नहीं लगाया है, तो आपकी गाड़ी का चालान कट सकता है और साथ ही आपको पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (PUC) सर्टिफिकेट भी नहीं मिलेगा।
क्या है कलर-कोडेड फ्यूल स्टिकर?
ये स्टिकर गाड़ियों के फ्यूल टाइप के आधार पर जारी किए जाते हैं ताकि अधिक प्रदूषण वाले दिनों में सरकारी अधिकारी तुरंत गाड़ियों की पहचान कर सकें। इससे प्रदूषण नियंत्रण नियमों को लागू करना आसान होता है।
“जो वाहन चालक बिना फ्यूल स्टिकर के वाहन चलाते हैं, उन पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।” – दिल्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे: घोड़बंदर रोड के गायमुख घाट पर सड़क मरम्मत शुरू, दो दिनो तक ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा लागू
Helmet Rules: हेलमेट पहनने के बाद भी कट सकता है चालान, जानिए मोटर व्हीकल एक्ट के जरूरी नियम
न्याय के मंदिर में ही कानून की धज्जियां! नासिक जिला न्यायालय परिसर में ‘नो पार्किंग’ के बोर्ड बने शोपीस
ड्राइविंग करते समय कार में स्मोकिंग करना पड़ेगा भारी, कट सकता है मोटा चालान; जानें क्या कहते हैं ट्रैफिक नियम
स्टिकर का रंग और उसका मतलब
- हल्का नीला: पेट्रोल और सीएनजी वाहन
- नारंगी: डीजल वाहन
- ग्रे: इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहन
इन होलोग्राम-आधारित स्टिकर्स को हटाने के बाद दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, क्योंकि ये टेम्पर-प्रूफ और सेल्फ-डिस्ट्रक्टिव होते हैं।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
- वेबसाइट पर जाएं: दिल्ली परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करें।
- वाहन और डीलर चुनें: व्हाइट प्लेट (प्राइवेट) या यलो प्लेट (कमर्शियल) सेलेक्ट करें। फिर वाहन मॉडल, राज्य और नजदीकी डीलर का चुनाव करें।
- जानकारी भरें: वाहन और मालिक से संबंधित सभी डिटेल्स सही-सही भरें।
- ओटीपी वेरिफिकेशन: रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को वेरिफाई करें।
- अपॉइंटमेंट लें: स्टिकर लगवाने के लिए सुविधाजनक तारीख और समय स्लॉट बुक करें।
- पेमेंट करें: ऑनलाइन पोर्टल से भुगतान पूरा करें। कन्फर्मेशन SMS और ईमेल के जरिए मिलेगा।
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
ध्यान दें
अगर आप दिल्ली में ट्रैफिक चालान और पर्यावरण नियमों से बचना चाहते हैं, तो तुरंत अपनी गाड़ी पर कलर-कोडेड फ्यूल स्टिकर लगवाएं। ये छोटा सा स्टिकर न केवल आपकी जेब बचा सकता है, बल्कि प्रदूषण नियंत्रण में भी सहायक सिद्ध होता है।
