Diwali Car Offers 2026: ₹12 लाख से कम में SUV खरीदने का मौका, Kia से Tata तक मिल रहे हजारों रुपये के फायदे

Compact SUV Discounts: दिवाली में कॉम्पैक्ट SUV पर छूट और दूसरे फायदे दिए जा रहे हैं। जिसमें 12 लाख रुपये तक बजट वाली कार पर छूट है। जिसमें Kia Sonet से लेकर Maruti Suzuki Brezza तक के नाम है।
Diwali Car Offers 2026 SUV for under ₹12 lakh benefits worth thousands Kia to Tata
Diwali पर मिल रहा शानदार Discount.Source. Meta AI
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • दिवाली पर Kia, Mahindra, Tata, Renault और Maruti कार पर ऑफर आया है।

  • Kia Sonet पर फेस्टिव बेनिफिट्स 1,02,700 रुपये तक बताए जा रहा हैं।

  • Tata Nexon पर 75,000 रुपये तक के फायदे मिल सकते हैं।

Diwali Car Offers 2026: Diwali Car Offers 2026 के तहत कई कंपनियां अपनी कॉम्पैक्ट SUV पर छूट और दूसरे फायदे दे रही हैं। ऐसे में अगर आपका बजट 12 लाख रुपये तक है और आप नई SUV खरीदने की योजना बना रहे हैं तो Kia Sonet, Mahindra XUV 3XO, Tata Nexon, Renault Kiger और Maruti Suzuki Brezza जैसे मॉडल पर विचार कर सकते हैं। वहीं इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बेनिफिट और कॉर्पोरेट छूट शामिल हो सकती है। लेकिन हर कार पर मिलने वाला फायदा अलग है और अधिकतम छूट सभी ग्राहकों को नहीं मिलती।

Kia Sonet और Mahindra XUV 3XO पर कितनी छूट?

Kia Sonet के बारे में बताए तो इसकी शुरुआती कीमत करीब 7.30 लाख रुपये है। वहीं कंपनी की वेबसाइट पर फेस्टिव बेनिफिट्स 1,02,700 रुपये तक बताए जा रहा हैं। लेकिन दूसरे ऑफर ब्रेकडाउन में चुनिंदा वेरिएंट के लिए इससे कम लाभ दर्ज हैं। इसलिए डीलर से अपने पसंदीदा वेरिएंट की कीमत जरूर पूछें।

वहीं Mahindra XUV 3XO की शुरुआती कीमत 7.79 लाख रुपये है। साथ ही अक्टूबर 2026 के ऑफर ब्रेकडाउन के अनुसार, चुनिंदा वेरिएंट पर 60,000 रुपये तक के फायदे और अतिरिक्त एक्सेसरीज मिल सकती हैं। जिसमें वास्तविक लाभ इंजन, वेरिएंट और उपलब्ध स्कीम पर निर्भर करता है।

Diwali Car Offers 2026 SUV for under ₹12 lakh benefits worth thousands Kia to Tata
Kia Sonet and Mahindra XUV 3XO का ऑफर।Source. Kia and Mahindra

Tata Nexon और Renault Kiger पर भी फायदे

Tata Nexon को देखे तो इसकी शुरुआती कीमत करीब 7.40 लाख रुपये है। वहीं अक्टूबर के ऑफर को देखे तो चुनिंदा पेट्रोल वेरिएंट पर 75,000 रुपये तक के फायदे मिल सकते हैं। साथ ही CNG मॉडल पर 60,000 रुपये तक के लाभ बताए गए हैं। वहीं ध्यान रखें कि सभी वेरिएंट पर एक जैसी छूट नहीं है।

इसके अलावा Renault Kiger की कीमत 5.81 लाख रुपये से शुरू होती है। जिसमें अक्टूबर 2026 के ऑफर बताती है कि चुनिंदा 2026 मॉडल पर 65,000 रुपये तक के फायदे मिल सकते हैं। वहीं इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और पात्र ग्राहकों के लिए लॉयल्टी या कॉर्पोरेट लाभ शामिल हो सकते हैं।

Diwali Car Offers 2026 SUV for under ₹12 lakh benefits worth thousands Kia to Tata
Tata Nexon and Renault Kiger का ऑफर।Source. Tata and Renault
Diwali Car Offers 2026 SUV for under ₹12 lakh benefits worth thousands Kia to Tata
KTM 200 Duke हुई अपडेट, अब क्लच दबाए बिना बदलेंगे गियर, ₹2.07 लाख की कीमत से शुरू

Maruti Brezza खरीदने से पहले क्या देखें?

Maruti Suzuki Brezza की शुरुआती कीमत को देखे तो यह करीब 7.50 लाख रुपये है। इसके लिए एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट छूट या डीलर-स्तर के फेस्टिव ऑफर की उपलब्धता अपने नजदीकी शोरूम से जांचें। इन लाभों की मौजूदा राशि की स्वतंत्र पुष्टि उपलब्ध नहीं है। जिसके लिए ग्राहको को लेने से पहले जांच करनी होगी।

Diwali Car Offers 2026 SUV for under ₹12 lakh benefits worth thousands Kia to Tata
Maruti Suzuki Brezza का ऑफर।Source. Maruti
Diwali Car Offers 2026 SUV for under ₹12 lakh benefits worth thousands Kia to Tata
पुरानी कार को नई जैसी स्मार्ट बनाना है? बिना नई गाड़ी खरीदे इन तरीकों से बढ़ाएं फीचर्स

SUV खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

सिर्फ अधिकतम डिस्काउंट देखकर कार न चुनें। एक्सचेंज बोनस के लिए पुरानी कार देना जरूरी हो सकता है जबकि कॉर्पोरेट और स्क्रैपेज लाभ की अलग शर्तें होती हैं। डीलर से लिखित कोटेशन लेकर ऑन-रोड कीमत की तुलना करें। इससे पता चलेगा कि किस SUV पर वास्तव में कितनी बचत हो रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com