

Highlight:
KTM 200 Duke का नए अपडेट भारत में लॉन्च हो गया है।
इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.07 लाख रुपये रखी गई है।
इस नए अपडेट में Street और Rain नाम के दो राइडिंग मोड मिलते हैं।
KTM Bike Launch: KTM 200 Duke को भारत में नए अपडेट के साथ लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने इस पॉपुलर स्ट्रीटफाइटर बाइक में कई नए इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स जोड़े हैं जिनमें बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और राइड-बाय-वायर शामिल हैं। वहीं नई KTM 200 Duke की एक्स-शोरूम कीमत 2.07 लाख रुपये है। साथ ही इसमें खास बात यह है कि नए फीचर्स मिलने के बावजूद इसकी कीमत में मामूली बढ़ोतरी हुई है। लेकिन बाइक के इंजन और प्रमुख हार्डवेयर में बड़े बदलाव नहीं किए गए हैं।
अपडेटेड KTM 200 Duke की कीमत ₹2,07,140 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। वहीं यह पुराने मॉडल के मुकाबले ₹1,552 ज्यादा है। साथ ही कंपनी ने इस बार बाइक के डिजाइन में बड़े बदलाव करने के बजाय राइडिंग से जुड़े फीचर्स पर ध्यान दिया है।
इस अपडेट के साथ बाइक को Liquid Carbon और Slate Grey के दो नए कलर ऑप्शन भी मिले हैं। Liquid Carbon में पहली बार बाइक को ऑल-ब्लैक फिनिश दिया गया है जबकि Slate Grey उन ग्राहकों के लिए विकल्प है जो थोड़ा अलग और सटल लुक पसंद करते हैं।
नई KTM 200 Duke के बारे में बताए तो इसका सबसे बड़ा अपडेट बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर है। इसकी मदद से राइडर क्लच लीवर का इस्तेमाल किए बिना ऊपर और नीचे दोनों तरफ गियर बदल सकता है। इससे खासकर स्पोर्टी राइडिंग के दौरान गियर बदलना आसान हो सकता है।
इस बाइक में राइड-बाय-वायर टेक्नोलॉजी भी दी गई है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम थ्रॉटल इनपुट को कंट्रोल करता है। इसी के साथ Street और Rain नाम के दो राइडिंग मोड मिलते हैं। ट्रैक्शन कंट्रोल फिसलन वाली परिस्थितियों में पिछले पहिये की पकड़ संभालने में मदद करता है।
इसके अलावा TFT डिस्प्ले के जरिए इन फीचर्स को मैनेज किया जा सकता है। कंपनी ने Crawl Assist भी दिया है जिसे रुक-रुककर चलने वाले ट्रैफिक में राइडर की थकान कम करने के लिए तैयार किया गया है।
KTM 200 Duke में पहले वाला 199.5cc, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन बरकरार है। यह 25hp की पावर और 19.3Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। बाइक में 43mm WP USD फ्रंट फोर्क्स, 320mm फ्रंट डिस्क ब्रेक और 150-सेक्शन का पिछला टायर भी दिया गया है।
इसका साफ तौर पर मतलब है कि KTM 200 Duke का नया अपडेट उन राइडर्स के लिए खास हो सकता है जो स्पोर्टी बाइक के साथ आधुनिक राइडिंग फीचर्स चाहते हैं। लेकिन खरीदने से पहले इसकी कीमत, रोजाना के इस्तेमाल और अपनी राइडिंग जरूरतों को ध्यान में रखना जरूरी है।