- Hindi News »
- Automobile »
- Delhi Diesel Petrol Vehicle Ban Old Cars Fuel Restriction Begin In July 1st Now
1 जुलाई से दिल्ली में पुरानी गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल
दिल्ली सरकार 1 जुलाई 2025 से 10 साल पुरानी डीजल और 15 साल पुरानी पेट्रोल व CNG गाड़ियो को पेट्रोल पंपों से ईंधन नहीं मिलेगा। इस फैसले का मकसद राजधानी मे प्रदूषण को कम करना है।
- Written By: सिमरन सिंह

सरकार ने लिया बड़ा फैसला। (सौ. Freepik)
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार 1 जुलाई 2025 से एक बड़ा बदलाव करने जा रही है। अब 10 साल पुरानी डीजल और 15 साल पुरानी पेट्रोल व CNG गाड़ियां राजधानी में पेट्रोल पंपों से ईंधन नहीं भरवा पाएंगी। इस फैसले का मकसद राजधानी में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करना है।
पुराने वाहनों की होगी पहचान, पंप पर लगे हैं ANPR कैमरे
पुरानी गाड़ियों की पहचान के लिए ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन (ANPR) कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा। ये कैमरे सीधे VAHAN डेटाबेस से लिंक हैं और जैसे ही कोई वाहन पेट्रोल पंप पर पहुंचेगा, कैमरा उसकी नंबर प्लेट स्कैन करेगा। अगर वह गाड़ी एंड-ऑफ-लाइफ व्हीकल (ELV) पाई गई या उसके पास वैध PUCC नहीं होगा, तो ऑपरेटर को ऑडियो अलर्ट मिल जाएगा।
200 टीमें करेंगी निगरानी, SOP जारी
दिल्ली सरकार इस अभियान के लिए 200 टीमें तैनात कर रही है, जिसमें MCD, ट्रांसपोर्ट विभाग और ट्रैफिक पुलिस शामिल होंगी। पेट्रोल पंपों को एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) भी जारी किया गया है, जिसके तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन जब्त किए जाएंगे। जब्त किए गए वाहनों की जानकारी CAQM और पेट्रोलियम मंत्रालय को साप्ताहिक रूप से दी जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
पेट्रोल-डीजल खरीद में 20% उछाल, महाराष्ट्र सरकार ने अफवाहों से बचने की अपील की
आम आदमी की जेब पर बड़ा झटका! 10 दिनों में तीसरी बार बढ़ीं पेट्रोल डीजल की कीमतें
दिल्ली के फर्नीचर मार्केट में लगी आग, 300 दुकानें जलकर खाक! गुस्साए लोगों ने दमकल की गाड़ियों पर किया पथराव
दिल्ली में राशन कार्ड नियम बदलने की तैयारी, अब 2.5 लाख आय वाले परिवारों को भी मिल सकता है फायदा
भारी जुर्माना और जब्ती की कार्रवाई
सरकारी आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में लगभग 62 लाख ELVs हैं। नियमों के उल्लंघन पर:
- चार पहिया गाड़ी: ₹10,000 का जुर्माना
- दो पहिया गाड़ी: ₹5,000 का जुर्माना
- वाहन जब्त होने पर 3 सप्ताह में आवेदन, और 7 दिनों में निर्णय
पेट्रोल पंप मालिकों द्वारा नियम तोड़ने पर मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 192 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
1 जुलाई से महंगी होंगी MG की कारें, कीमतों में होगा 1.5% तक इज़ाफा
जनता की राय बंटी हुई
लोकलसर्किल्स के एक सर्वे के अनुसार: “दिल्ली के 44% वाहन मालिक सरकार के इस कदम से असहमत हैं। उनका कहना है कि कुछ गाड़ियां अच्छी स्थिति में हैं और रजिस्ट्रेशन के लिए उन्होंने पूरा शुल्क भरा है।”
हालांकि 49% लोग इस योजना का समर्थन कर रहे हैं, जबकि 7% ने कोई स्पष्ट राय नहीं दी। यह सर्वे दिल्ली के 11 जिलों में किया गया और 25,000 से अधिक प्रतिक्रियाएं मिलीं।
Delhi diesel petrol vehicle ban old cars fuel restriction begin in july 1st now
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक: खरीफ सीजन से पहले कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई; गड़बड़ी मिलने पर 17 और सेवा केंद्रों के लाइसेंस निलंबित
May 23, 2026 | 10:00 AMभीषण गर्मी में बेघरों के लिए ‘मिशन मुक्ति’, नागपुर में 466 बेघरों को मिला सहारा; 159 का पुनर्वास
May 23, 2026 | 09:42 AMनासिक में महावितरण का सुरक्षा अभियान: 3,175 खुली बिजली पेटियां सुरक्षित, ‘शून्य दुर्घटना’ पर फोकस
May 23, 2026 | 09:39 AMमैदान में फिर दिखा विराट का अग्रेशन, हेड को देते रहे चुनौती, हाथ भी नहीं मिलाया, अब हुए ट्रोल, देखें VIDEO
May 23, 2026 | 09:35 AMYavatmal: हाइवे 44 पर अवैध पशु तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़; लाखों का माल जब्त, नागपुर के दो आरोपी गिरफ्तार
May 23, 2026 | 09:25 AMमनोज जरांगे से मुलाकात में भावुक हुए प्रसाद लाड, मां के अपमान का जिक्र कर रो पड़े
May 23, 2026 | 09:23 AMनासिक में सरकारी इमारतों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग फेल, हाईकोर्ट निर्देशों के बावजूद जल संरक्षण में लापरवाही
May 23, 2026 | 09:19 AMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM














