Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कन्वर्टिबल कार भारत में लॉन्च, ओपन-एयर कार के फीचर्स लोगों के लिए होगे खास

ब्रिटिश लग्जरी कार ब्रांड Mini India ने भारतीय बाजार में अपनी नई दमदार कन्वर्टिबल कार लॉन्च कर दी है। Mini Convertible John Cooper Works Pack की शुरुआती कीमत ₹61.50 लाख रखी गई है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Apr 29, 2026 | 12:09 PM

Mini India (Source. Mini)

Follow Us
Close
Follow Us:

ब्रिटिश लग्जरी कार ब्रांड Mini India ने भारतीय बाजार में अपनी नई दमदार कन्वर्टिबल कार लॉन्च कर दी है। Mini Convertible John Cooper Works Pack की शुरुआती कीमत ₹61.50 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह कार पूरी तरह CBU (Completely Built Unit) के रूप में भारत लाई गई है, यानी इसे विदेश से सीधे इंपोर्ट किया गया है। अच्छी बात यह है कि इसकी बुकिंग देशभर में शुरू हो चुकी है और डिलीवरी भी तुरंत मिलने लगेगी।

लिमिटेड यूनिट्स में लॉन्च, हर किसी को नहीं मिलेगी

कंपनी ने इस कार को सीमित संख्या में पेश किया है। यानी अगर आप इसे खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो जल्दी फैसला लेना होगा। यह कार खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए लाई गई है जो ओपन-एयर ड्राइविंग के साथ स्पोर्टी लुक और हाई परफॉर्मेंस चाहते हैं।

स्पोर्टी डिजाइन और शानदार लुक

नई Mini Convertible John Cooper Works Pack का डिजाइन काफी आकर्षक है। इसमें Mini की पहचान वाले गोल हेडलैम्प्स, JCW स्टाइल ग्रिल, नए बंपर, साइड स्कर्ट्स और मस्कुलर व्हील आर्च दिए गए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, कम खर्च में लंबी रेंज, वाहन चालको के लिए बढ़िया ऑप्शन

नई Brezza होगी जल्द लॉन्च, फीचर्स देख दिल हो जाएगा खुश

कार में AC चलाने से जेब हो जाएगी ढीली? 1 घंटे में कितना पेट्रोल जलता है आपकी कार

मार्च में कारों की बंपर सेल, पैसेंजर व्हीकल्स की थोक बिक्री में 16% का तगड़ा उछाल; इन कंपनियों का रहा दबदबा

ग्राहक इसे Legend Grey और Midnight Black जैसे प्रीमियम कलर्स में खरीद सकते हैं। साथ ही LED हेडलाइट्स और 17-इंच ब्लैक अलॉय व्हील्स इसके लुक को और भी दमदार बनाते हैं।

18 सेकंड में खुलेगा रूफ, चलते-चलते भी मिलेगा मजा

इस कार की सबसे खास बात इसका सॉफ्ट-टॉप रूफ है। यह सिर्फ 18 सेकंड में खुल जाता है और 15 सेकंड में बंद हो जाता है। दिलचस्प बात यह है कि इसे 30 किमी/घंटा की स्पीड तक चलते हुए भी ऑपरेट किया जा सकता है। बूट स्पेस की बात करें तो रूफ खुला होने पर 160 लीटर और बंद होने पर 215 लीटर तक स्पेस मिलता है।

इंटीरियर में मिलेगा लग्जरी और टेक्नोलॉजी का तड़का

कार के अंदर प्रीमियम JCW स्पोर्ट्स सीट्स, नया स्टीयरिंग व्हील और डिजिटल OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें Mini Operating System 9, “Hey Mini” वॉयस असिस्टेंट, Apple CarPlay, Android Auto, वायरलेस चार्जिंग और Harman Kardon साउंड सिस्टम जैसे हाई-टेक फीचर्स शामिल हैं।

ये भी पढ़े: सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, कम खर्च में लंबी रेंज, वाहन चालको के लिए बढ़िया ऑप्शन

पावरफुल इंजन और जबरदस्त परफॉर्मेंस

इस कार में 204 bhp की पावर और 300 Nm टॉर्क देने वाला इंजन मिलता है। यह 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 6.9 सेकंड में पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 240 किमी/घंटा है। इसके साथ 7-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है।

सेफ्टी और वारंटी में भी नहीं कोई समझौता

सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, ABS, ब्रेक असिस्ट, रियर कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग और स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Mini India इस कार के साथ 2 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी दे रही है। साथ ही ग्राहक रोडसाइड असिस्टेंस और 10 साल तक का सर्विस प्लान भी ले सकते हैं। कंपनी आसान EMI और फाइनेंस ऑप्शन भी ऑफर कर रही है।

Convertible car launched in india open air features mini india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 29, 2026 | 12:09 PM

Topics:  

  • Automobile News
  • Car in India

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.