गाड़ी के Clutch-Brake में है कन्फ्यूजन, सही कॉम्बिनेशन से कार की उम्र होगी लंबी
गाड़ी चलाना तो सभी को पसंद होता है, लेकिन कई लोग नई गाड़ी चलाना भी सिखाते हैं और उन्हें क्लच और ब्रेक में काफी कंफ्यूजन रहती है। ऐसे में गाड़ी को रोकने का सही तरीका क्या है और उसका कॉम्बिनेशन क्या हो? जिससे आपकी गाड़ी की लाइफ बढ़े और पेट्रोल की बचत भी हो, ऐसे में आपको कुछ तरीकों के बारे में पता होना चाहिए।
- Written By: सिमरन सिंह
Car Break and clutch (सौ. Freepik)
Car Driving. गाड़ी चलाना तो सभी को पसंद होता है, लेकिन कई लोग नई गाड़ी चलाना भी सिखाते हैं और उन्हें क्लच और ब्रेक में काफी कंफ्यूजन रहती है। ऐसे में गाड़ी को रोकने का सही तरीका क्या है और उसका कॉम्बिनेशन क्या हो? जिससे आपकी गाड़ी की लाइफ बढ़े और पेट्रोल की बचत भी हो, ऐसे में आपको कुछ तरीकों के बारे में पता होना चाहिए।
धीमी गति पर ब्रेक
अगर आपकी गाड़ी की गति कम है तो सबसे पहले आपको क्लच दबाना चाहिए और फिर ब्रेक का इस्तेमाल करें, जिससे इंजन बंद नहीं होगा और गाड़ी धीरे-धीरे रुकेगी।
ये भी पढ़े: YouTube Shorts से होंगे मालामाल, इतने व्यूज से शुरू होगी इनकम
सम्बंधित ख़बरें
शरद पवार अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, बारामती उपचुनाव में नहीं डाल पाएंगे वोट, जानें क्या बोले डॉक्टर
World Cup दहलीज पर, फिर भी बुमराह को ODI सीरीज से रेस्ट? समझिए BCCI के इस सीक्रेट प्लान की इनसाइड स्टोरी
Khatu Shyam Puja: खाटू श्याम के पहली बार दर्शन से पहले जान लें ये जरूरी बातें, तभी होंगी मनोकामनाएं पूरी!
जोफ्रा आर्चर ने तोड़ा युजवेंद्र चहल का रिकॉर्ड, इंग्लिश प्लेयर ने राजस्थान रॉयल्स के लिए रचा दिया इतिहास
तेज गति पर ब्रेक
अगर आपकी गाड़ी तेजी से चल रही है और अब आप ब्रेक लगाना चाहते हैं, तो पहले ब्रेक दबाएं ताकि गाड़ी की स्पीड कम हो और फिर क्लच का इस्तेमाल करें। इससे इंजन की स्पीड और व्हीकल की स्पीड एक समान हो पाएगी, जिससे आपके पेट्रोल की बचत भी होगी और गाड़ी की जिंदगी भी बढ़ेगी।
क्या है सही कॉम्बिनेशन
अगर आप भी सही कॉम्बिनेशन में अपनी गाड़ी की लाइफ को बढ़ाते हुए पेट्रोल की खपत को कम करना चाहते हैं, तो आपको इन कॉम्बिनेशंस का ध्यान रखना चाहिए।
- धीमी स्पीड पर पहले क्लच दबाएं और फिर ब्रेक
- तेज स्पीड पर पहले ब्रेक दबाएं फिर क्लच
इन दो कॉम्बिनेशंस का आप इस्तेमाल करें तो ईंधन की खपत को कम किया जा सकता है। साथ ही आपकी गाड़ी की लाइफ भी बढ़ेगी।
ये भी पढ़े: 10 हजार से कम में मिलेगी 256GB की स्टोरेज, 3 फोन फीचर्स में बड़े बर्ड को देंगे टक्कर
इन तरीकों से गाड़ी की माइलेज होगी अच्छी
अगर आप अपनी गाड़ी की माइलेज पर ध्यान दे रहे हैं और नहीं जानते कि किस तरीके से आपकी गाड़ी की माइलेज को बढ़ाया जा सकता है, जिससे ईंधन की खपत तो कम होगी ही, साथ ही आपकी गाड़ी मखन्न की तरह चलेगी।
- स्मूथ ड्राइविंग – गाड़ी को धीरे-धीरे एक्सीलरेट और ब्रेक करने पर तेज गति से गाड़ी चलेंगी और अचानक ब्रेक लगाने से ईंधन की खपत बढ़ जाती है। ऐसे में स्मूथ ड्राइविंग करें तो आपके लिए बेहतर होगा।
- स्पीड का ध्यान – कार को हमेशा नॉर्मल गति के साथ चलाना चाहिए, जो 40 से 60 के बीच होती है। अगर गाड़ी तेज चलाई जाए और अचानक से रोक दी जाए, तो इससे ड्राइविंग के दौरान ईंधन ज्यादा खर्च होता है।
- इंजन को न रखें ऑन – आपकी कार ट्रैफिक में या फिर लंबे समय से कहीं फंसी हुई है, तो आपको अपने इंजन को बंद कर देना चाहिए। इससे ईंधन बर्बाद नहीं होता और आपकी गाड़ी की लाइफ भी बढ़ती है।
- सही गियर में करें ड्राइव – निचले गियर पर गाड़ी चलाने से इंजन पर दबाव कम पड़ता है। जिससे ईंधन की खपत तो कम होती ही है, लेकिन उच्च गियर में चलने के साथ ही माइलेज बेहतर होती है।
- टायर प्रेशर – कार के टायर को सही हवा के दबाव के साथ रखना चाहिए। कम हवा के दबाव के कारण गाड़ी को चलने में अधिक मेहनत लगती है, जिससे ईंधन ज्यादा लगता है।
- एसी का कम इस्तेमाल – गाड़ी के अंदर अनियमित रूप से एसी न चलाएं, जिससे ईंधन की खपत कम होगी। वहीं, अगर आप एसी का इस्तेमाल करते हैं, तो उसके इस्तेमाल में थोड़ी कमी लाएं।
