-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- Paytm Launches All New Ai Powered App Gold Coin Rewards And Smart Payment Features
Paytm ने लॉन्च किया नया AI-पावर्ड ऐप, हर पेमेंट पर मिलेगा डिजिटल गोल्ड रिवॉर्ड
- Written By: सिमरन सिंह
Paytm AI: Paytm ने अपने ऐप का पूरी तरह से नया वर्जन लॉन्च किया है, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ताकत जोड़ी गई है। जो यूजर्स की मदद करेंगा।

Paytm में आया नया फीचर्स। (सौ. Paytm)
Digital Payment App India: डिजिटल पेमेंट कंपनी Paytm ने अपने ऐप का पूरी तरह से नया वर्जन लॉन्च किया है, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ताकत जोड़ी गई है। कंपनी का कहना है कि यह नया AI-पावर्ड Paytm App यूजर्स को पहले से कहीं ज्यादा तेज, स्मार्ट और पर्सनलाइज्ड पेमेंट अनुभव देगा। इस अपडेट में 15 से अधिक नए फीचर्स जोड़े गए हैं, जिनमें Gold Coins रिवॉर्ड सिस्टम, स्मार्ट बजटिंग, AI टैग्स और प्राइवेसी कंट्रोल्स शामिल हैं।
यूजर्स की ट्रांजेक्शन हिस्ट्री अब होगी स्मार्ट तरीके से एनालाइज
Paytm के नए ऐप में जोड़ा गया AI इंजन अब यूजर्स की खर्च करने की आदतों को ऑटोमैटिकली एनालाइज करेगा। ऐप खर्चों को अलग-अलग कैटेगरी जैसे शॉपिंग, बिल, ट्रैवल और यूटिलिटीज में बांट देगा। इससे यूजर्स को अपना बजट मैनेज करने और फाइनेंशियल पैटर्न समझने में आसानी होगी। इसके अलावा, नया बैलेंस हिस्ट्री सेक्शन अब सभी UPI अकाउंट्स की कुल राशि एक ही स्क्रीन पर दिखाता है, जिससे बार-बार अलग-अलग बैलेंस देखने की जरूरत नहीं रहेगी।
हर पेमेंट पर मिलेगा डिजिटल गोल्ड रिवॉर्ड
इस अपडेट की सबसे बड़ी खासियत है Gold Coins फीचर। अब हर Paytm पेमेंट पर यूजर्स को डिजिटल गोल्ड कॉइन के रूप में रिवॉर्ड मिलेगा। Paytm का कहना है कि यह पहला मौका है जब किसी पेमेंट ऐप ने सेविंग्स को ट्रांजेक्शन से जोड़ा है।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: सोने के भाव में 2000 रुपये की भारी गिरावट, चांदी के रेट बढ़े, जानें आज का भाव
Gold-Silver Rate Today: जून में 15,100 रुपये टूटा सोना और चांदी 38,250 रुपये सस्ती हुई, जानें आज का भाव
Gold-Silver Rate Today: आज फिर लुढ़के सोने-चांदी के दाम, जानिए आज का सोने-चांदी का भाव
Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में फिर बदलाव, जानिए आज सोने-चांदी का ताजा भाव
कंपनी के सीईओ विजय शेखर शर्मा ने कहा, “हर Paytm पेमेंट अब गोल्डन पेमेंट बनेगा। यह भारतीय यूजर्स को सेविंग्स की दिशा में प्रेरित करने का एक इनोवेटिव तरीका है।” यूजर्स चाहें तो इन गोल्ड कॉइन्स को आगे चलकर असली डिजिटल गोल्ड में भी बदल सकते हैं।
Magic Paste, Smart Scanner और प्राइवेसी कंट्रोल
नए ऐप में कई स्मार्ट फीचर्स जोड़े गए हैं जैसे Magic Paste, जो WhatsApp से कॉपी किए गए बैंक डिटेल्स या IFSC को ऑटो-फिल करता है। Favourite Contacts फीचर से बार-बार इस्तेमाल होने वाले कॉन्टैक्ट्स को सेव किया जा सकता है, जबकि Hide Payments विकल्प अब यूजर्स की ट्रांजेक्शन प्राइवेसी को और मजबूत बनाता है। नया Paytm Smart Scanner किसी भी एंगल से QR कोड स्कैन कर सकता है, लो-लाइट में ऑटो फ्लैश ऑन करता है और जूम-इन सपोर्ट भी देता है।
NRI और प्रोफेशनल्स के लिए नए विकल्प
Paytm का नया ऐप अब 12 देशों के NRI यूजर्स को भी सपोर्ट करता है। वे अपने इंटरनेशनल मोबाइल नंबर को NRE या NRO अकाउंट से लिंक कर भारत में UPI पेमेंट कर सकेंगे। साथ ही डॉक्टर, जिम ट्रेनर, टैक्सी ड्राइवर जैसे प्रोफेशनल्स अब Receive Money विजेट की मदद से सीधे होम स्क्रीन पर पेमेंट रिसीव कर पाएंगे।
Paytm launches all new ai powered app gold coin rewards and smart payment features
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Jul 02, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
Jul 02, 2026 | 01:50 PMनागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
Jul 02, 2026 | 01:48 PMमुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
Jul 02, 2026 | 01:45 PMAdani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
Jul 02, 2026 | 01:42 PMप्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
Jul 02, 2026 | 01:42 PMकीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
Jul 02, 2026 | 01:40 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














