

पटना: समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार बिहार (Bihar) के गया (Gaya ) में भारतीय सेना (Indian Army) के अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (Officers Training Academy) का एक विमान आज प्रशिक्षण के दौरान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं। यह जानकारी सेना अधिकारी ने दी।
जानकारी के मुताबिक, भारतीय सेना की 'ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी' का एक ‘माइक्रो' विमान तकनीकी खराबी के कारण अनियंत्रित होकर एक खेत में जा गिरा। उस विमान ने गया-बोधगया मुख्य सड़क मार्ग पर पहाड़पुर गांव के समीप स्थित आर्मी कैंट विमानतल के पास नियमित प्रशिक्षण के दौरान विमान ने उड़ान भरी थी। उसमें प्रशिक्षण के लिए दो पायलट सवार थे। वह सुरक्षित है।
https://twitter.com/ANI/status/1487011838747295751
विमान को खेत में गिरता देख बगदाहा और आसपास के गांव के ग्रामीण खेत में पहुंच गए और पायलटों को सुरक्षित बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शी स्थानीय ग्रामीण देवानंद चौधरी ने बताया कि उन्होंने सेना का विमान अचानक खेत में गिरते हुए देखा। विमान में सवार दो पायलट पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि थोड़ी ही देर में सेना के कई जवान आ गए और विमान के पुर्जे खोलकर एक वाहन में ले गए।