सितंबर में खूब बिकीं कारें, 4.20 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, Maruti सबसे आगे, Mahindra-Tata में कांटे की टक्कर

September 2026 Car Sales: भारत के पैसेंजर व्हीकल मार्केट का प्रदर्शन कमाल का रहा है। सितंबर महिने में कुल 4,20,359 पैसेंजर व्हीकल रजिस्टर हुए है। जो इस बार ज्यादा रहा।
Car sales surged in September with over 4.20 lakh registrations Maruti led the pack
भारत में कारों कि बिक्री।Source. Meta AI
Published on: 
Updated on: 

India Car Sales 2026: भारत के पैसेंजर व्हीकल मार्केट ने सितंबर 2026 में मजबूत प्रदर्शन किया है। जिसको लेकर Vahan registration data बताती है कि महीने में कुल 4,20,359 पैसेंजर व्हीकल रजिस्टर हुए है। वहीं यह सितंबर 2025 के 3,18,907 रजिस्ट्रेशन के मुकाबले 31.8% ज्यादा है। वहीं अगस्त 2026 के 4,09,528 रजिस्ट्रेशन की तुलना में भी 2.6% की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

Maruti Suzuki की पकड़ बरकरार

देखा जा रहा है कि सितंबर में Maruti Suzuki 1,69,826 रजिस्ट्रेशन के साथ सबसे आगे रही। वहीं कंपनी की सालाना ग्रोथ 30.1% रही और कुल पैसेंजर व्हीकल रजिस्ट्रेशन में उसकी हिस्सेदारी 40.4% रही है। लेकिन अगस्त के मुकाबले उसका वॉल्यूम लगभग स्थिर रहा। वहीं दूसरे स्थान पर Mahindra रही जिसने 57,817 यूनिट रजिस्टर कीं। इसको लेकर कंपनी की YoY ग्रोथ 35.5% और MoM ग्रोथ 7.8% रही। वहीं Tata Motors 56,156 रजिस्ट्रेशन के साथ तीसरे स्थान पर रही। साथ ही Tata की सालाना ग्रोथ 28.1% रही लेकिन अगस्त की तुलना में रजिस्ट्रेशन 3.3% घटे है।

Hyundai और Kia की भी मजबूत मौजूदगी

आकड़ों में Hyundai ने सितंबर में 50,201 रजिस्ट्रेशन दर्ज किए है जो पिछले साल की तुलना में 31.5% ज्यादा हैं। वहीं कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 11.9% रही। वहीं Kia ने 26,668 रजिस्ट्रेशन के साथ 45.9% YoY ग्रोथ दर्ज की। अगस्त के मुकाबले भी कंपनी के रजिस्ट्रेशन 9.7% बढ़े। Toyota ने 28,212 यूनिट के साथ 21.4% सालाना वृद्धि दर्ज की।

Car sales surged in September with over 4.20 lakh registrations Maruti led the pack
टोल प्लाजा पर अब नहीं रुकेंगी गाड़ियां, NHAI ने शुरू किया नया MLFF सिस्टम, FASTag यूजर्स के लिए जानकारी

सितंबर में किस कंपनी की कितनी कारें रजिस्टर हुईं?

तालिका के आंकड़े Vahan registration data पर आधारित हैं।

Nissan और VinFast के आंकड़ों पर भी नजर

सितंबर में Nissan के रजिस्ट्रेशन 2,967 यूनिट रहे जो पिछले साल के मुकाबले 115.2% अधिक हैं। साथ ही VinFast ने 2,964 रजिस्ट्रेशन दर्ज किए और अगस्त की तुलना में 32.4% की वृद्धि हुई। BYD के रजिस्ट्रेशन भी महीने-दर-महीने 47.4% बढ़कर 836 रहे। इसके सीधा मतलब है कि सितंबर के Vahan आंकड़े पैसेंजर व्हीकल बाजार में सालाना आधार पर मजबूत वृद्धि दिखाते हैं। हालांकि इन आंकड़ों को वाहन रजिस्ट्रेशन के रूप में देखना चाहिए क्योंकि रजिस्ट्रेशन का समय OEM dispatch या wholesale sales से अलग हो सकता है और आंकड़ों में बाद में बदलाव भी संभव है।

Car sales surged in September with over 4.20 lakh registrations Maruti led the pack
TVS के इन 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर में कौन सा आपके बजट के हिसाब से सही? कीमत, रेंज और फीचर्स की पूरी जानकारी
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com