Car Insurance में इस चीज को नहीं किया जाता कवर, जेब पर पड़ता है भारी नुकसान
हम कार इंश्योरेंस इसलिए कराते हैं ताकि हमारी कार भविष्य में होने वाले नुकसान से सुरक्षित रहे, लेकिन अगर हम काहे की कार इंश्योरेंस के कई सारी चीज हैं, जो कवर नहीं होती, जिनके लिए गाड़ी के मालिक को खुद अपनी जेब ढीली करनी पड़ती है।
- Written By: सिमरन सिंह
Car Insurance (सौ. Freepik)
Car Insurance. हम कार इंश्योरेंस इसलिए कराते हैं ताकि हमारी कार भविष्य में होने वाले नुकसान से सुरक्षित रहे, लेकिन अगर हम काहे की कार इंश्योरेंस के कई सारी चीज हैं, जो कवर नहीं होती, जिनके लिए गाड़ी के मालिक को खुद अपनी जेब ढीली करनी पड़ती है। तो आपको क्या समझ आएगा इनमें से कुछ प्रमुख निम्नलिखित बातें हैं, जिनका ध्यान आपको रखना चाहिए जो हमारे कार इंश्योरेंस में कवर नहीं होता।
नॉर्मल वियर एंड टियर
कार का ज्यादा उपयोग करने के बाद सामान्य वियर एंड टियर जिसमें टायर का घिसना, ब्रेक पेडल का घिसना और कई सारी चीज इंश्योरेंस कवर में नहीं आती।
ये भी पढ़े: Elon Musk ने बढ़ाई Netflix-Hotstar की परेशानी! इस टीवी ऐप पर देखें सकते है फिल्म और शो
सम्बंधित ख़बरें
CG High Court Recruitment: 8वीं, 10वीं और 12वीं पास के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में भर्ती, 62 हजार तक सैलरी
यह लगातार प्रताड़ना का मामला…महिला के ऑनलाइन उत्पीड़न पर कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने से किया इनकार
Ashadha Amavasya: आषाढ़ अमावस्या की रात इन 4 स्थानों पर जलाएं दीप, कहते हैं पूर्वज स्वयं देते हैं आशीर्वाद
20-30 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर! उमर अब्दुल्ला ने BJP पर लगाए सनसनीखेज आरोप, जम्मू-कश्मीर की राजनीति में भूचाल
मैकेनिकल और इलेक्ट्रॉनिक फैलियर
ज्यादातर इंजन, ट्रांसमिशन, या अन्य मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल पार्ट्स के खराब होने या फिर फेल होने का इंश्योरेंस पॉलिसी में कोई कवर नहीं होता।
ड्राइविंग अंडर इनफ्लुएंस
अगर ड्राइवर ने शराब पी या फिर ड्रग्स ले रखा है। तो इस कारण से होने वाली किसी भी दुर्घटना को इंश्योरेंस कंपनी कवर नहीं करती।
अनऑथराइज्ड ड्राइवर
अगर दुर्घटना किसी ऐसे गाड़ी चलाने वाले से हुई है, जिसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है, तो इंश्योरेंस कंपनी उसका क्लेम नहीं देती।
कॉनसिक्वेंशियल डैमेज
अगर आपने किसी खराब पार्ट को अभी सही कराया और उसके बाद एक बड़ा नुकसान हो गया, तो इस चीज को इंश्योरेंस कवर नहीं मिलता।
ये भी पढ़े: Mukesh Ambani ने जीता यूजर्स का दिल, 130 रुपए से भी कम में रोज मिलेगा 1GB डेटा
न्यूक्लियर वॉर
युद्ध, आतंकवादी हमले या फिर न्यूक्लियर वॉर के दौरान किसी भी तरीके से नुकसान को इंश्योरेंस पॉलिसी कवर नहीं करती।
इंश्योरेंस पॉलिसी की शर्तों का उल्लंघन
अगर आपकी कार द्वारा इंश्योरेंस पॉलिसी के किसी भी शर्त का पालन नहीं किया गया है या फिर अपने समय पर प्रीमियम का भुगतान नहीं किया है। तो इंश्योरेंस कंपनी क्लेम को रजिस्टर नहीं करती।
इंटीरियर डैमेज
अगर कार में अंदर से कोई भी चीज का नुकसान हुआ है और यह किसी बाहरी दुर्घटना के कारण नहीं हुआ है, तो इसका कवर नहीं मिलता।
