- Hindi News »
- Automobile »
- Car Holds Up Better In Scorching Heat And Biting Cold Ev Vs Hybrid Aaa Research
भीषण गर्मी और कड़ाके की ठंड में कौन-सी कार देती है ज्यादा साथ? EV और Hybrid पर आई चौंकाने वाली रिपोर्ट
EV vs Hybrid: पूरी दुनिया में इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारों को लेकर क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। बढ़ते पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बीच लोग ऐसी गाड़ियां खरीदने की सोच रहे है। जो खर्च को कम कर सके।
- Written By: सिमरन सिंह

गाड़ियों की ब्रिकी में क्या आया है अतंर। (सौ. Freepik)
EV vs Hybrid AAA Research: भारत के साथ पूरी दुनिया में इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारों को लेकर लोगों में क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। दिन प्रतिदिन बढ़ते पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बीच लोग ऐसी गाड़ियां खरीदने की सोच रहे है जो कम खर्च में ज्यादा दूरी तय कर सकें। इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारों के आने के बाद से लोगों के मन में एक सवाल जरूर आता है कि बहुत ज्यादा गर्मी या कड़ाके की ठंड में कौन-सी गाड़ी बेहतर परफॉर्म दे पाएंगी?
लेकिन अब इस सवाल का जवाब सामने आ गया है जो अमेरिका की ऑटोमोबाइल संस्था AAA की नई रिसर्च ने दिया है। स्टडी के मुताबिक, मौसम का असर इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड दोनों गाड़ियों पर पड़ता है लेकिन इलेक्ट्रिक कारें ज्यादा प्रभावित होती हैं।
ठंड में EV की रेंज हो जाती है आधी
AAA ने सबके सामने लाई अपनी रिसर्च में बताया है की तीन इलेक्ट्रिक और तीन हाइब्रिड कारों को अलग-अलग तापमान में टेस्ट किया गया था। गाड़ियों को लगभग 20°F की कड़ाके की ठंड और 95°F की तेज गर्मी में चलाकर उनकी परफॉर्मेंस को जांची गया और जांत कके बाद सबसे ज्यादा असर ठंड में इलेक्ट्रिक कारों पर देखने को मिला। बहुत ठंड के मौसम में EVs की एफिशिएंसी करीब 35.6 प्रतिशत तक गिर, वहीं उनकी ड्राइविंग रेंज में लगभग 39 प्रतिशत की कमी को भी देखा गया।। इसका सीधा मतलब है कि अगर कोई इलेक्ट्रिक कार सामान्य मौसम में 400 किलोमीटर चलती है, तो ज्यादा ठंड में उसकी रेंज घटकर लगभग 240 से 250 किलोमीटर तक पहुंच सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
BS7 पड़ेगा महंगा, क्या खत्म होने वाली है डीजल SUV की बादशाहत? Mahindra से Mercedes तक बढ़ी टेंशन
कार की चाबी को फॉइल में लपेट रहे लोग, वजह जानकर चौंक जाएंगे, मिनटों में चोरी हो सकती है आपकी कार
कई दिनों तक खड़ी रहती है आपकी कार? पड़ सकता है भारी, बैटरी से इंजन तक हो सकता है बड़ा नुकसान
Bajaj Pulsar 125 हुई सस्ती, अब ₹1 लाख से कम में मिलेगी स्टाइल और पावर, कम बजट वालों के लिए फायदा
हाइब्रिड कारें भी नहीं बचीं असर से
AAA ने हाइब्रिड कारों के बारे में बताया की ठंड का असर उनपर भी पड़ा लेकिन स्थिति EVs से थोड़ी बेहतर रही। स्टडी में पाया गया कि ठंडे मौसम में हाइब्रिड गाड़ियों का माइलेज करीब 22.8 प्रतिशत तक कम हो जाता है। जिससे फ्यूल की खपत बढ़ती है लेकिन ड्राइविंग पर असर इलेक्ट्रिक कारों जितना गंभीर नहीं था। यही वजह है कि कई एक्सपर्ट्स हाइब्रिड गाड़ियों को फिलहाल ज्यादा भरोसेमंद मान रहे है किसी भी कार से।
ये भी पढ़े: BS7 पड़ेगा महंगा, क्या खत्म होने वाली है डीजल SUV की बादशाहत? Mahindra से Mercedes तक बढ़ी टेंशन
गर्मी में भी घटती है परफॉर्मेंस
ठंड के अलावा रिसर्च को तेज गर्मी में भी किया गया था। जिसमें दोनों गाड़ियों की परफॉर्मेंस प्रभावित हुई। करीब 95°F तापमान पर इलेक्ट्रिक कारों की एफिशिएंसी में 10.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और उसकी रेंज लगभग 8.5 प्रतिशत कम हो गई। दूसरी तरफ हाइब्रिड कारों का माइलेज करीब 12 प्रतिशत तक घट गया। इसका मतलब साफ है कि गर्म के मौसम में भी अतिरिक्त खर्च से बचना आसान नहीं होता है।
बढ़ जाता है चलाने का खर्च
रिसर्च में इस चीज को भी सामने लाया गया कि मौसम बदलने के साथ गाड़ियों का रनिंग कॉस्ट भी बढ़ जाता है। ठंड में EV चार्जिंग ज्यादा महंगी पड़ती है। खासतौर पर उन लोगों के लिए जो पब्लिक चार्जिंग स्टेशन का इस्तेमाल करते हैं। वहीं हाइब्रिड कारों में ईंधन की खपत बढ़ने से पेट्रोल खर्च ज्यादा हो जाता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले मौसम और उपयोग दोनों को ध्यान में रखकर ही कार को खरीदे।
Car holds up better in scorching heat and biting cold ev vs hybrid aaa research
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भीषण गर्मी और कड़ाके की ठंड में कौन-सी कार देती है ज्यादा साथ? EV और Hybrid पर आई चौंकाने वाली रिपोर्ट
May 12, 2026 | 05:43 AMGoogle ला रहा नया CAPTCHA सिस्टम, अब फोटो नहीं, QR Code स्कैन करके साबित करना होगा कि आप इंसान हैं
May 12, 2026 | 03:20 AMAaj Ka Rashifal: मकर को मिलेगी नौकरी में तरक्की और धनु की पूरी होगी तलाश, जानें अपनी राशि का हाल
May 12, 2026 | 12:34 AMIPL 2026: धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन, पंजाब किंग्स को 3 विकेट से चटाई धूल
May 11, 2026 | 11:34 PMIPL 2026: मैच के दौरान ‘अश्लील इशारा’ पड़ा भारी, RCB के बल्लेबाज टिम डेविड पर लगा जुर्माना
May 11, 2026 | 11:14 PMट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PMरेलवे पेंशनभोगियों की मौज! DR में 2% की बढ़ोतरी का ऐलान, जानें 1 जनवरी से कितनी बढ़ जाएगी आपकी पेंशन
May 11, 2026 | 11:03 PMवीडियो गैलरी

‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM














