

Lucky Car Colours By Birth Date: हर मिडिल क्लास परिवार का सपना होता है अपनी खुद की कार खरीदना। लेकिन अक्सर लोग केवल पसंद के आधार पर रंग चुन लेते हैं, बिना यह जाने कि कार का रंग आपकी सुरक्षा और किस्मत दोनों पर असर डाल सकता है। हालिया शोध और मान्यताओं के मुताबिक, कुछ रंग ऐसे हैं जिनमें दुर्घटना का खतरा ज्यादा होता है, जबकि कुछ रंग आपको सुरक्षित और लकी बना सकते हैं।
साल 2017 में ऑस्ट्रेलिया की Monash University Accident Research Centre ने एक अहम स्टडी की। इस अध्ययन में पुलिस डेटा के आधार पर 17 अलग-अलग रंगों की कारों और दुर्घटनाओं के जोखिम का विश्लेषण किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, "सफेद गाड़ियों की तुलना में कई ऐसे रंग हैं जिनके साथ दुर्घटना का जोखिम ज्यादा है। ये रंग आम तौर पर वे हैं जो विज़िबिलिटी इंडेक्स पर नीचे आते हैं। इनमें काला, नीला, ग्रे, हरा, लाल और सिल्वर रंग शामिल हैं।" यानी सफेद कारें सड़क पर सबसे ज्यादा दिखाई देती हैं, इसलिए दुर्घटना की संभावना कम होती है।
शोध में यह भी सामने आया कि काले रंग की कारों में दुर्घटना का खतरा सबसे ज्यादा होता है। दिन हो या रात, बारिश हो या धुंध हर स्थिति में काली कार सफेद कार की तुलना में करीब 12% ज्यादा जोखिम भरी होती है। काले रंग के बाद ग्रे, सिल्वर, नीला और लाल रंग की कारों का स्थान आता है, जिनमें भी दुर्घटना की संभावना अपेक्षाकृत अधिक पाई गई।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, Car Colours आपकी ऊर्जा और भाग्य से भी जुड़ा होता है। काला रंग शनि ग्रह से संबंधित माना जाता है और इसे नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने वाला बताया जाता है। इसी कारण कई लोग काली कार खरीदने से बचते हैं।
अंकशास्त्र और ज्योतिष के अनुसार, सफेद रंग की कार खरीदना सबसे शुभ माना जाता है। खासकर जिन लोगों की जन्मतिथि या मूलांक 1, 2 या 9 है, उनके लिए सफेद कार बेहद लाभकारी मानी जाती है। सफेद रंग शांति, पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है, जो न केवल सुरक्षा बढ़ाता है बल्कि मानसिक सुकून भी देता है।
कार खरीदते समय केवल लुक्स पर नहीं, बल्कि सुरक्षा और लॉन्ग टर्म फायदे पर भी ध्यान देना जरूरी है। सही रंग का चुनाव आपकी जिंदगी को सुरक्षित और आसान बना सकता है लेकिन Car Colours के अलावा भी कई चीजे है जिनको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
Disclaimer: यह लेख विभिन्न शोध, उपलब्ध आंकड़ों और पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित है। इसमें दी गई जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के उद्देश्य से है, कृपया किसी भी निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।