कैसे करें ऑनलाइन चालान चेक और भरें पेमेंट? जानें आसान स्टेप्स
चालान की स्थिति जांचने के लिए अब आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए चालान चेक कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसे करने का सबसे आसान तरीका।
- Written By: सिमरन सिंह
Number Plate से आप अपने चालान का पता कर सकते है। (सौ. Freepik)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: कई बार ऐसा होता है कि गाड़ी का चालान कट जाता है, लेकिन हमें इसकी जानकारी नहीं मिलती। ऐसी स्थिति में चालान की स्थिति जांचने के लिए अब आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए चालान चेक कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसे करने का सबसे आसान तरीका।
ऑनलाइन चालान चेक करने का तरीका
आपके वाहन का ट्रैफिक चालान कटा है या नहीं, इसे चेक करने के लिए आपको परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट लिंक: https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan
- चालान जांच के विकल्प:
- चालान नंबर
- वाहन नंबर
- डीएल (ड्राइविंग लाइसेंस) नंबर
यदि चालान नंबर नहीं पता है, तो आप वाहन नंबर डालकर भी चालान की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
दतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
नागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
मुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
चालान चेक करने की प्रक्रिया:
- वेबसाइट पर वाहन नंबर और कैप्चा डालें।
- “गेट डिटेल्स” पर क्लिक करें।
- आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
- ओटीपी डालने के बाद लॉगिन करें।
लॉगिन करने के बाद आपके सामने वाहन की पूरी जानकारी खुल जाएगी। इसमें आपका नाम, चालान नंबर, चालान कटने की जगह और तारीख, चालान की राशि, स्टेटस, पेमेंट का सोर्स और पेमेंट लिंक शामिल होंगे।
ऑनलाइन चालान भरने का तरीका
- वेबसाइट पर जाएं: E-Parivahan
- वाहन नंबर या चालान नंबर डालें।
- कैप्चा कोड डालकर “गेट डिटेल्स” पर क्लिक करें।
- चालान की जानकारी देखने के बाद “पे” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- पेमेंट के विकल्प:
- क्रेडिट कार्ड
- डेबिट कार्ड
- यूपीआई
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को डालकर पेमेंट को कंफर्म करें। “ओके” पर क्लिक करते ही आपका चालान भर जाएगा।
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
जरूरी बातें
- चालान चेक करने के लिए लॉगिन करना अनिवार्य है।
- ऑनलाइन पेमेंट करते समय केवल सुरक्षित और आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें।
