1 लाख रुपये तक के बजट में खरीदें ये टॉप 5 माइलेज स्कूटर्स, जानिए कौन देगा सबसे ज्यादा फायदा!
इस प्राइस रेंज में कौन-कौन से स्कूटर बेहतरीन माइलेज के साथ उपलब्ध हैं? आज हम आपको ऐसे 5 स्कूटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कम पेट्रोल खर्च कर लंबी दूरी तय करने में सक्षम हैं।
- Written By: सिमरन सिंह
Scooter जो कीमत और माइलेज में है अच्छी। (सौ. Freepik)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: अगर आप 1 लाख रुपये तक के बजट में नया स्कूटर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपको पहले यह जान लेना चाहिए कि इस प्राइस रेंज में कौन-कौन से स्कूटर बेहतरीन माइलेज के साथ उपलब्ध हैं? आज हम आपको ऐसे 5 स्कूटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कम पेट्रोल खर्च कर लंबी दूरी तय करने में सक्षम हैं।
1. Honda Activa 6G – शानदार परफॉर्मेंस और बेहतरीन माइलेज
अगर आप Honda Activa 6G खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले यह जानना जरूरी है कि यह एक लीटर पेट्रोल में कितना माइलेज देता है।
- माइलेज: 59.5 km/l (बाइकदेखो की रिपोर्ट के अनुसार)
- कीमत: ₹78,684 – ₹84,685 (एक्स-शोरूम)
Honda Activa 6G विश्वसनीयता और बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है, जिससे यह भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर बन चुका है।
सम्बंधित ख़बरें
Hero VIDA VX2 Plus 4.4 kWh लॉन्च, 187Km की रेंज, 90kmph की स्पीड और बनाया एशिया रिकॉर्ड
80 हजार से कम में लॉन्च हुआ दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, Komaki MG Pro V और MG Pro+ में जाने क्या है खास?
Honda की इस SUV पर पैसों की बारिश, 2.15 लाख तक की छूट, Amaze पर भी मिल रहे धमाकेदार ऑफर्स
जुलाई में ऑटो मार्केट में मचेगा धमाल, Honda, Maruti, Nissan और MG लॉन्च करेंगी नई SUV
2. TVS Jupiter 125 – Activa को कड़ी टक्कर देने वाला स्कूटर
TVS Jupiter 125, Honda Activa को कड़ी टक्कर देने वाला स्कूटर माना जाता है। इसकी माइलेज और परफॉर्मेंस इसे एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं।
- माइलेज: 57.27 km/l (बाइकदेखो के अनुसार)
- कीमत: ₹79,540 (एक्स-शोरूम)
अगर आप एक स्टाइलिश और आरामदायक स्कूटर की तलाश में हैं, तो TVS Jupiter 125 एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
3. Suzuki Access 125 – दमदार इंजन और बेहतर परफॉर्मेंस
अगर आप Suzuki Access 125 लेना चाहते हैं, तो जान लें कि यह एक लीटर पेट्रोल में 45 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है।
- माइलेज: 45 km/l
- कीमत: ₹82,900 – ₹94,500 (एक्स-शोरूम)
यह स्कूटर पावरफुल 125cc इंजन और शानदार कंफर्ट के लिए जाना जाता है।
4. Yamaha Fascino 125 – सबसे ज्यादा माइलेज देने वाला स्कूटर
अगर आप बेहतरीन माइलेज वाला स्कूटर ढूंढ रहे हैं, तो Yamaha Fascino 125 सबसे अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
- माइलेज: 68.75 km/l (बाइकदेखो के अनुसार)
- कीमत: ₹81,180 (एक्स-शोरूम)
Yamaha Fascino 125 अत्यधिक फ्यूल एफिशिएंट स्कूटर है और इसका रेट्रो डिजाइन इसे दूसरों से अलग बनाता है।
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
5. Hero Destini 125 – बजट में बढ़िया माइलेज
अगर आपका बजट थोड़ा सीमित है लेकिन आपको 125cc का स्कूटर चाहिए, तो Hero Destini 125 एक शानदार विकल्प है।
- माइलेज: 60 km/l (कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार)
- कीमत: ₹80,450 (एक्स-शोरूम)
यह स्कूटर परिवारों और दैनिक उपयोग के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है।
कौन सा स्कूटर खरीदना सबसे फायदेमंद?
अगर आप सिर्फ माइलेज के आधार पर स्कूटर लेना चाहते हैं, तो Yamaha Fascino 125 (68.75 km/l) सबसे ज्यादा माइलेज देता है। अगर आपको संतुलित परफॉर्मेंस और विश्वसनीयता चाहिए, तो Honda Activa 6G एक बेहतरीन विकल्प है।
