Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कम कीमत में प्रीमियम लुक और शानदार माइलेज, ये हैं भारत की बेस्ट लग्जरी फील देने वाली कारें

कम कीमत में शानदार लुक और बेहतरीन माइलेज देती हैं। अगर आप भी अपने बजट में एक प्रीमियम कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यहां हम आपको कुछ बेहतरीन ऑप्शन बताते हैं।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Feb 08, 2025 | 05:22 PM

Luxury car का लेना चाहते है फील तो ले ये कार। (सौ. X)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: भारत में मिडिल क्लास परिवारों के लिए लग्जरी कार खरीदना हमेशा एक बड़ा सपना होता है। हालांकि, बजट की सीमाओं के कारण यह सपना हर किसी के लिए साकार नहीं हो पाता। लेकिन आज ऑटोमोबाइल बाजार में कुछ ऐसी कारें उपलब्ध हैं, जो कम कीमत में शानदार लुक और बेहतरीन माइलेज देती हैं। अगर आप भी अपने बजट में एक प्रीमियम कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यहां हम आपको कुछ बेहतरीन ऑप्शन बताते हैं।

1. Maruti Suzuki Baleno: स्टाइलिश डिज़ाइन और जबरदस्त फीचर्स

मारुति सुजुकी बलेनो एक शानदार लुक और एडवांस फीचर्स वाली हैचबैक कार है। इसमें हेड-अप डिस्प्ले, 22.86 सेंटीमीटर का HD स्मार्टप्ले प्रो प्लस और 360 -डिग्री व्यू कैमरा जैसी प्रीमियम सुविधाएं दी गई हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग्स का फीचर मिलता है। यह कार सात रंगों के वेरिएंट में उपलब्ध है। कीमत की बात करें तो

  • डेल्टा CNG मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत ₹8.40 लाख है।
  • जेटा CNG मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत ₹9.33 लाख है।

2. Hyundai Creta: दमदार इंजन और शानदार परफॉर्मेंस

हुंडई क्रेटा को जनवरी 2024 में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। यह कार 1.5-लीटर के तीन इंजन ऑप्शंस के साथ आती है—नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और डीजल इंजन। इसमें 6-स्पीड मैनुअल, 7-स्पीड DCT और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प मिलते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

छत्रपति संभाजीनगर विश्वविद्यालय 2026-27 बजट, अधिसभा में 359 करोड़ का बजट मंजूर, तकनीकी सुधार पर जोर

सिर्फ 65 हजार में दमदार माइलेज वाली बाइक, Splendor से सस्ती Honda Shine 100 बनेगी रोज़ाना सफर की साथी

Hyundai Venue का नया अवतार, 80,000 बुकिंग पार, क्या ये SUV बनी पहली पसंद?

20 फरवरी को आ रही नई Tata Punch EV, जानिए क्या होगा खास, मिलेंगे कौन से फीचर्स

  • हुंडई क्रेटा की एक्स-शोरूम कीमत ₹13.24 लाख से शुरू होकर ₹24.37 लाख तक जाती है।

3. Tata Nexon: बोल्ड डिजाइन और पावरफुल इंजन

टाटा नेक्सन भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV में से एक है। इसमें 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 120bhp की पावर और 170Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 10.25 इंच का डिजिटल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है।

  • इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹8.15 लाख से शुरू होकर ₹15.80 लाख तक जाती है।

ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

4. Honda Elevate: स्टाइल और कंफर्ट का बेहतरीन कॉम्बिनेशन

होंडा एलिवेट में 1.5-लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 119bhp की पावर और 145Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह SUV एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, टू-टोन डायमंड-कट 17-इंच अलॉय व्हील और 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स से लैस है।

इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹11.91 लाख से शुरू होती है।

Budget friendly cars with premium look tata nexon hyundai creta honda elevate baleno

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 08, 2025 | 05:22 PM

Topics:  

  • Budget
  • Honda Cars
  • Hyundai India

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.