- Hindi News »
- Automobile »
- Mini New Luxury Suv Mini Countryman C In 17 June
17 जून को आ रही Mini की नई लग्जरी SUV, BMW X1 और Audi Q3 की बढ़ेगी टेंशन
- Written By: सिमरन सिंह
Mini Countryman C Price: Mini ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि उसकी नई SUV 2026 मिनी कंट्रीमैन C को भारत में 17 जून को लॉन्च किया जाएगा। वहीं इस लॉन्च में काफी कुछ खास होने वाला है।

Mini Countryman C (Source. Mini)
Mini Countryman C India Launch: भारत के लग्जरी कार बाजार में एक नया मुकाबला देखने को मिलने वाला है। जानकारी के लिए बता दें कि Mini ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि उसकी नई SUV 2026 Mini Countryman C को भारत में 17 जून को लॉन्च किया जाएगा। वहीं इस लॉन्च में खास बात यह है कि कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है जिससे साफ संकेत मिलता है कि Mini इस मॉडल को लेकर काफी तैयारी के साथ आ रही है। वहीं नॉडल के बारे में बताए तो नई Countryman C कंपनी की मौजूदा हाई-परफॉर्मेंस SUV Countryman JCW All4 के नीचे पोजिशन की जाएगी और उन ग्राहकों को आकर्षित करेगी जो लग्जरी SUV चाहते हैं।
लोकल असेंबली से कीमत रह सकती है आकर्षक
Mini Countryman C को भारत में लोकल असेंबली के जरिए तैयार किया जा रहा है। जिससे ऑटो इंडस्ट्री विशेषज्ञों का मानना है कि SUV की कीमत को प्रतिस्पर्धी बनाए रखने में मदद मिलेगी। इतना ही नहीं वर्तमान में Countryman JCW All4 की एक्स-शोरूम कीमत 64.9 लाख रुपये है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि नया मॉडल इससे काफी कम कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। जिससे यह ज्यादा ग्राहकों के पास जा पाएगा।
स्टाइलिश डिजाइन और 5 शानदार कलर ऑप्शन
जानकारी के लिए बता दें कि नई Mini Countryman C का डिजाइन काफी हद तक Countryman Electric से प्रेरित होगा। हालांकि इसमें नया फ्रंट ग्रिल और अपडेटेड बंपर देखने को मिल सकता है। इतना ही नहीं SUV को चिली रेड, ब्रिटिश रेसिंग ग्रीन, नानुक व्हाइट, स्लेट ब्लू और स्मोकी ग्रीन जैसे पांच आकर्षक रंगों में लॉन्च करने की उम्मीद की जा रही है। इसके अलावा ब्लैक रूफ, ब्लैक ORVM, बॉडी कलर डोर हैंडल और शैम्पेन कलर एक्सटीरियर ट्रिम इसे और प्रीमियम लुक भी इसमें शामिल होगे। आखिर में बता दें कि मैट्रिक्स LED टेल-लैंप्स और नए अलॉय व्हील्स भी इसकी स्टाइलिंग को और खास बनाने वाले है।
सम्बंधित ख़बरें
Tata Motors ने मचाया धमाल, 10,517 EV बेचकर बनाया नया रिकॉर्ड, Nexon-Punch EV की जबरदस्त डिमांड
स्विट्जरलैंड ट्रिप से लौटने के 1 साल बाद आया 1.5 लाख रुपये का चालान, जानिए क्या हुआ भारतीय महिला के साथ
EV का क्रेज बढ़ा, फिर भी कंपनियां क्यों नहीं लगा रहीं पूरा दांव? चौंक जाएंगे भारत के ऑटो सेक्टर
Hero ला रही है ऐसी Splendor, जो चलेगी लगभग 100% एथेनॉल पर, जानें कब होगी लॉन्चट
केबिन में मिलेगा लग्जरी और टेक्नोलॉजी का शानदार मेल
कार के इंटीरियर की बात करें तो Mini की पहचान बन चुका गोल आकार का टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलेगा। साथ ही ड्यूल-टोन केबिन, प्रीमियम साउंड सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले और पैडल शिफ्टर्स जैसे फीचर्स कार में देखने को मिल सकते हैं। वहीं यह SUV उन ग्राहकों को पसंद आ सकती है जो आधुनिक तकनीक और लग्जरी का बेहतरीन मेल अपने पास चाहते है।
BMW X1 वाला इंजन मिलने की उम्मीद
बता दें कि नई Countryman C में 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिए जाने की संभावना है। जिसे 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा। जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह वही इंजन होगा जो BMW X1 में इस्तेमाल किया जाता है। जहां यह 136 हॉर्सपावर और 230 Nm टॉर्क पैदा करता है। वहीं कहा जा रहा है कि लॉन्च के बाद इसका सीधा मुकाबला BMW X1, Audi Q3 और Mercedes-Benz GLA जैसी लोकप्रिय लग्जरी SUVs से होगा।
Mini new luxury suv mini countryman c in 17 june
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
17 जून को आ रही Mini की नई लग्जरी SUV, BMW X1 और Audi Q3 की बढ़ेगी टेंशन
Jun 03, 2026 | 04:40 AMअब आपका AI क्लोन बनाएगा वीडियो, Gemini का नया Digital Avatar फीचर लॉन्च, कैमरे के सामने आने की जरूरत खत्म
Jun 03, 2026 | 02:53 AMजम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में फटा बादल, घटना में 34 सड़के हुईं प्रभावित, राहत कार्य में जुटीं एजेंसियां
Jun 02, 2026 | 11:38 PMपासिंग ऑउट परेड में घुटनों के बल खूबसूरत प्रेमिका को किया प्रपोज, जवान का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
Jun 02, 2026 | 11:37 PMCBSE OSM विवाद पर गरमाई सियासत, राहुल गांधी और केजरीवाल ने मांगा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
Jun 02, 2026 | 11:26 PMकॉकरोच जनता पार्टी के मंच पर दिखेंगे सोनम वांगचुक, अभिजीत ने कहा- यह सभी कॉकरोचों के लिए बड़े सम्मान की बात
Jun 02, 2026 | 11:23 PMमोदी के ‘सिंघम’ अन्नामलाई ने की बगावत? वो 5 बड़े कारण जिसने दिल्ली से चेन्नई तक मचाया हड़कंप- VIDEO
Jun 02, 2026 | 11:21 PMवीडियो गैलरी

पहली बार किसी भारतीय क्रिकेटर पर होने जा रही है ऐसी अनोखी रिसर्च! IIM इंदौर की रिसर्च में खुलेगा राज- VIDEO
Jun 02, 2026 | 09:02 PM
दिल्ली में बड़ा हादसा: एक धमाका और मलबे के ढेर में तब्दील हो गई पूरी बिल्डिंग, देखें VIDEO
Jun 02, 2026 | 08:47 PM
ट्रंप का फूटा गुस्सा! फोन पर नेतन्याहू को लगाई फटकार, क्या टूटने वाली है अमेरिका-इजराइल की दोस्ती? देखें VIDEO
Jun 02, 2026 | 08:26 PM
मंच पर खुलेआम डकैत को बताया दोस्त, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप, सरकार पर उठे सवाल, VIDEO वायरल
Jun 01, 2026 | 11:24 PM
कल तक घरों में करती थीं झाड़ू-पोछा, अब बनीं मंत्री, ₹2500 कमाने वाली कलिता की कहानी सुन भर आएंगी आंखें- VIDEO
Jun 01, 2026 | 11:10 PM
क्यों वायरल हो रहा है ‘कचौड़ी गली’? जानें इस फोक सॉन्ग का राज- VIDEO
Jun 01, 2026 | 11:05 PM














