Black Friday Car Sale: क्या सच में आधी कीमत पर मिलती है कार? खरीदने से पहले जान लें डिस्काउंट का पूरा गणित

Black Friday Car Sale: अगर आप भी नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो यह समझना जरूरी है कि Black Friday Car Sale का फायदा भारत में कितना मिलता है और क्या कार आधी कीमत पर खरीदी जा सकती है।
Black Friday Car Sale car at half price discounts before you buy
Black Friday Car Sale की क्या है सच्चाई।Source. Meta AI
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • Black Friday Car Sale का फायदा भारत में कितना मिलता है और क्या कार आधी कीमत पर खरीदी जा सकती है।

  • कारों पर 50 से 70 प्रतिशत तक की छूट मिलना सामान्य बात नहीं है।

  • ऑटोमोबाइल कंपनियां आमतौर पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट ऑफर और फ्री एक्सेसरीज जैसे फायदे देती हैं।

Black Friday Car Deals: नवंबर आते ही Black Friday Sale की चर्चा तेज हो गई है। बता दें कि कपड़ों, स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स पर भारी छूट के विज्ञापन देखकर कई लोग सोचते हैं कि क्या कार खरीदने पर भी ऐसा ही ऑफर मिल सकता है? ऐसे में अगर आप भी नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो यह समझना जरूरी है कि Black Friday Car Sale का फायदा भारत में कितना मिलता है और क्या कार आधी कीमत पर खरीदी जा सकती है। वहीं कारों पर 50 से 70 प्रतिशत तक की छूट मिलना सामान्य बात नहीं है। ऑटोमोबाइल कंपनियां आमतौर पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट ऑफर और फ्री एक्सेसरीज जैसे फायदे देती हैं।

क्या Black Friday पर कारों पर मिलती है भारी छूट?

अमेरिका जैसे बाजारों में Black Friday के दौरान कारों पर आकर्षक डील जरूर मिलती हैं। जिसमें Consumer Reports की नवंबर 2026 की रिपोर्ट में बताया गया है कि कुछ चुनिंदा 2026 मॉडल्स पर MSRP जिसका सीधा मतलब है कि शुरुआती सूचीबद्ध कीमत के मुकाबले संभावित बचत 18 प्रतिशत तक हो सकती है। इसमें कंपनी की छूट और डीलर से मोलभाव का फायदा भी शामिल है। लेकिन इसे हर कार पर मिलने वाली पक्की छूट नहीं समझना चाहिए। पुराने मॉडल ईयर की गाड़ियों पर बेहतर डील मिल सकती है लेकिन उनकी उपलब्धता सीमित हो सकती है।

भारत में Black Friday Car Sale का क्या है हाल?

भारत में Black Friday का असर अभी मुख्य रूप से ऑनलाइन शॉपिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स की सेल में ज्यादा दिखाई देता है। कार कंपनियां आमतौर पर दिवाली, दशहरा और साल के आखिरी महीनों में ऑफर देती हैं। कुछ डीलर नवंबर के दौरान भी एक्सचेंज बोनस, एक्सेसरीज या अन्य फायदे दे सकते हैं।

वहीं Business Today की नवंबर 2026 की रिपोर्ट में बताया गया है कि अक्टूबर के आखिर में पैसेंजर व्हीकल इन्वेंट्री करीब 43 से 45 दिनों के स्तर पर थी। ऐसे में दिसंबर में पुराने स्टॉक को निकालने के लिए कुछ गाड़ियों पर बेहतर ऑफर मिलने की उम्मीद जताई गई है। लेकिन यह हर मॉडल पर लागू नहीं होगा।

Black Friday Car Sale car at half price discounts before you buy
New Mini Cooper SE vs Countryman Electric: ₹53.90 लाख में कौन सी EV बेहतर? MG भी है खास विकल्प

कार खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो सिर्फ Black Friday के विज्ञापन देखकर फैसला न लें। अलग-अलग डीलर से लिखित ऑन-रोड कोटेशन लें और कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस तथा इंश्योरेंस ऑफर का अलग-अलग हिसाब समझें। इसके अलावा गाड़ी का मैन्युफैक्चरिंग महीना और साल जरूर जांचें। कई बार ज्यादा छूट पुराने स्टॉक पर मिलती है जिसका असर आगे रीसेल वैल्यू पर पड़ सकता है। सही डील वही है जिसमें छूट के साथ गाड़ी की उम्र, वैरिएंट और आपकी जरूरत का भी ध्यान रखा गया हो।