New Mini Cooper SE vs Countryman Electric: ₹53.90 लाख में कौन सी EV बेहतर? MG भी है खास विकल्प

New Gen Mini Cooper SE Launch: MINI की दो इलेक्ट्रिक कारें आपका ध्यान खींच सकती हैं। नई Mini Cooper SE भारत में 53.90 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च हुई है।
New Mini Cooper SE vs Countryman Electric EV is better at ₹53.90 lakh
New Mini Cooper SE vs Countryman Electric में क्या है अंतर।Source. Navbharat Desk
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • नई Mini Cooper SE भारत में 53.90 लाख रुपये में लॉन्च हुई है।

  • Mini Countryman Electric ज्यादा स्पेस और SUV बॉडी के साथ आती है।

  • आपका बजट कम है तो इलेक्ट्रिक SUV चाहिए MG ZS EV भी एक विकल्प है।

Mini Cooper SE vs Countryman Electric: इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं और बजट 20 लाख से ऊपर है तो MINI की दो इलेक्ट्रिक कारें आपका ध्यान खींच सकती हैं। बता दें कि नई Mini Cooper SE भारत में 53.90 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च हुई है। वहीं Mini Countryman Electric ज्यादा स्पेस और SUV बॉडी के साथ आती है। इन दोनों में बैटरी, रेंज और इस्तेमाल के लिहाज से काफी अंतर है।

लेकिन सवाल है कि आपके लिए कौन सी कार बेहतर रहेगी? क्या ज्यादा पैसे खर्च करके Countryman खरीदना समझदारी है या MG की इलेक्ट्रिक SUV भी एक अच्छा विकल्प हो सकती है? ऐसे में आइए तुलना करते हैं कि कौन सी आपके लिए बेहतर होगी।

Mini Cooper SE vs Countryman Electric: फीचर्स और रेंज में कौन आगे?

नई Mini Cooper SE में 54.2kWh बैटरी दी गई है जो एक बार चार्ज करने पर 402km की WLTP रेंज देती है। इसमें 218 PS की पावर और 330 Nm टॉर्क मिलता है। यह कार 6.7 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है। दूसरी तरफ Mini Countryman Electric में 64.6kWh बैटरी और 462km तक की WLTP रेंज मिलती है। इसमें 204 PS की पावर और पांच लोगों के बैठने की जगह है।

MG की इलेक्ट्रिक कार भी खरीद सकते हैं?

इसके अलावा अगर आपका बजट Mini की तुलना में कम है और आपको रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए इलेक्ट्रिक SUV चाहिए तो MG ZS EV भी एक विकल्प है। इसकी कीमत लगभग 17.99 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें 50.3kWh बैटरी और 461km की सर्टिफाइड रेंज मिलती है। यह पांच सीटों वाली SUV है।

New Mini Cooper SE vs Countryman Electric EV is better at ₹53.90 lakh
JSW की नई हाइब्रिड SUV Jaecoo J5 बिना कवर के आई नजर, Creta और Seltos को देगी टक्कर

आपके लिए कौन सी इलेक्ट्रिक कार बेहतर रहेगी?

सलाह में बताए तो अगर आपको स्पोर्टी डिजाइन, तेज एक्सीलरेशन और छोटी प्रीमियम कार पसंद है तो New Mini Cooper SE अच्छा विकल्प है। वहीं परिवार के साथ सफर, ज्यादा केबिन स्पेस और लंबी रेंज के लिए Mini Countryman Electric ज्यादा उपयोगी आपके लिए रहने वाली है। लेकिन अगर आपका फोकस बजट, रोजाना इस्तेमाल और परिवार के लिए इलेक्ट्रिक SUV खरीदना है तो MG ZS EV पर भी विचार कर सकते हैं।

New Mini Cooper SE vs Countryman Electric EV is better at ₹53.90 lakh
70 kmph की रफ्तार से पहाड़ से नीचे गिरी Lynk & Co 07 GT, छह बार पलटने के बाद भी खुले कार के चारों दरवाजे

Navbharat की राय

अगर प्रीमियम और फैमिली इस्तेमाल के बीच संतुलन चाहिए तो Countryman Electric बेहतर विकल्प है। वहीं कम बजट में इलेक्ट्रिक SUV चाहिए तो MG ZS EV ज्यादा किफायती विकल्प बनती है। ऐसे में कोई भी फैसला लेने से पहले ये समझ कि आपकी जरूरत और बजट किस तरह से है।