BH सीरीज़ नंबर प्लेट: ट्रांसफरेबल नौकरी वालों के लिए बड़ी सुविधा, जानें योग्यता

BH Series Plate: BH सीरीज नंबर प्लेट सिस्टम वर्ष 2021 में शुरू किया गया था, जिसका मुख्य उद्देश्य उन लोगों की परेशानी कम करना है, जिनकी नौकरी बार-बार एक राज्य से दूसरे राज्य में ट्रांसफर होती है।
BH सीरीज़ नंबर प्लेट: ट्रांसफरेबल नौकरी वालों के लिए बड़ी सुविधा, जानें योग्यता
BH नबंर का क्या है मतलब। (सौ. Pixabay)
Published on
Updated on

Bharat Series Registration: BH सीरीज नंबर प्लेट सिस्टम वर्ष 2021 में शुरू किया गया था, जिसका मुख्य उद्देश्य उन लोगों की परेशानी कम करना है, जिनकी नौकरी बार-बार एक राज्य से दूसरे राज्य में ट्रांसफर होती रहती है। चूंकि BH का अर्थ "भारत" होता है, इसलिए इसे भारत सीरीज नंबर प्लेट भी कहा जाता है। यह सुविधा केवल निजी वाहनों के लिए उपलब्ध है और कमर्शियल गाड़ियों पर लागू नहीं होती। यदि आप भी अपनी कार के लिए BH सीरीज़ नंबर प्लेट लेना चाहते हैं, तो यहां योग्यता से लेकर डॉक्यूमेंट्स और आवेदन प्रक्रिया तक पूरी जानकारी दी गई है।

कौन ले सकता है BH सीरीज़ नंबर प्लेट?

BH नंबर प्लेट हर किसी को नहीं मिलती। इसके लिए स्पष्ट पात्रता नियम तय किए गए हैं:

  • केंद्रीय और राज्य सरकार के सभी कर्मचारी
  • बैंक और PSU कर्मचारी
  • प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारी, बशर्ते कंपनी के ऑफिस कम से कम चार राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों में मौजूद हों

इन श्रेणियों में आने वाले लोग बिना किसी रुकावट BH सीरीज़ के लिए आवेदन कर सकते हैं।

BH सीरीज़ नंबर प्लेट के बड़े फायदे

BH नंबर प्लेट का सबसे महत्वपूर्ण लाभ यह है कि दूसरे राज्य में शिफ्ट होने पर आपकी कार को दोबारा रजिस्टर कराने की जरूरत नहीं पड़ती। इससे आपका समय, पैसा और कागजी कार्यवाही तीनों की बचत होती है। दूसरा बड़ा फायदा यह है कि रोड टैक्स एक बार में पूरे 15 साल के लिए देने की आवश्यकता नहीं होती, बल्कि इसे 2-2 साल के ब्लॉक में जमा किया जा सकता है। इससे गाड़ी खरीदते समय आर्थिक बोझ काफी हद तक कम हो जाता है।

BH नंबर प्लेट के लिए आवश्यक दस्तावेज

आवेदन करने के लिए कुछ जरूरी कागजात जमा करने होते हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • PAN कार्ड
  • आधार कार्ड
  • ऑफिस का कर्मचारी ID
  • फॉर्म 60 (वर्किंग सर्टिफिकेट)
  • वाहन से जुड़े अन्य दस्तावेज

ध्यान देने की बात यह है कि BH सीरीज में रोड टैक्स में कोई छूट नहीं मिलती, लेकिन शुरुआती दो साल का टैक्स देकर आप भारी एकमुश्त भुगतान से बच जाते हैं।

BH नंबर प्लेट के लिए आवेदन की प्रक्रिया

आवेदन की प्रक्रिया बेहद सरल है और इसे आपके लिए डीलरशिप ही पूरा करती है।

  • डीलर आपकी ओर से फॉर्म 20 संबंधित विभाग में जमा करता है।
  • इस दौरान BH सीरीज का विकल्प चुना जाता है।
  • दस्तावेज़ों की जांच के बाद विभाग BH सीरीज़ नंबर जारी करता है।
  • रजिस्ट्रेशन फीस और शुरुआती रोड टैक्स भी यहीं जमा किया जाता है।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com