भारत में पुरानी गाड़ी बेचने का सही समय, जानिए कैसे पाएं सबसे ज्यादा कीमत
सही समय पर इसे बेचने का फैसला बेहद अहम है। सही वक्त पर गाड़ी बेचने से न केवल आपको अच्छा दाम मिलता है, बल्कि इससे मिली रकम को आप नई गाड़ी खरीदने या अन्य उपयोगी कामों में भी लगा सकते हैं।
- Written By: सिमरन सिंह
Second hand Car को किस समय बेचने पर अच्छी कीमत मिलेगी। (सौ. Freepik)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: आजकल भारत में सेकेंड हैंड गाड़ियों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। अगर आप अपनी पुरानी गाड़ी बेचने की योजना बना रहे हैं और चाहते हैं कि आपको उसकी सबसे ज्यादा कीमत मिले, तो सही समय पर इसे बेचने का फैसला बेहद अहम है। सही वक्त पर गाड़ी बेचने से न केवल आपको अच्छा दाम मिलता है, बल्कि इससे मिली रकम को आप नई गाड़ी खरीदने या अन्य उपयोगी कामों में भी लगा सकते हैं।
त्योहारी सीजन: पुरानी गाड़ी बेचने का सबसे बेहतर मौका
भारत में त्योहारी सीजन, जैसे दिवाली, धनतेरस या अन्य त्योहारों का समय गाड़ियों की खरीद-बिक्री के लिए सबसे उपयुक्त होता है। इस दौरान लोग बोनस, ऑफर्स और डिस्काउंट का लाभ उठाते हैं, जिससे पुरानी गाड़ियों की मांग बढ़ जाती है। अगर आप अपनी गाड़ी फेस्टिव सीजन में बेचते हैं, तो आपको जल्दी और बेहतर कीमत मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
नई मॉडल की लॉन्चिंग से पहले करें बिक्री
अगर आपकी गाड़ी के मॉडल का नया वर्जन लॉन्च होने वाला है, तो इसे पहले ही बेचने की योजना बनाएं। नई गाड़ियों की लॉन्चिंग के बाद पुराने मॉडल्स की वैल्यू में तेजी से गिरावट आती है। ऐसे में यदि आप समय रहते अपनी गाड़ी बेचते हैं, तो उसकी रीसेल वैल्यू अधिक बनी रहेगी और आपको अच्छे दाम मिलेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Guru Dutt Story: पर्दे पर रचीं अमर कहानियां, निजी जिंदगी में झेला अकेलापन, जानें गुरु दत्त की दर्दभरी दास्तान
ऑस्ट्रेलिया में आज PM मोदी का मेगा शो, 40 हजार भारतीयों को करेंगे संबोधित; ट्रेड डील पर टिकी नजरें
नागपुर एयरपोर्ट का बदलेगा पूरा चेहरा, GMR पहले चरण में खर्च करेगा 300 करोड़
US Airstrikes: ट्रंप के आदेश पर ईरान में भारी तबाही, बंदर अब्बास और चाबहार में हुए बड़े धमाके
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
