सिमरन सिंह
Hero की नई बाइक में बदला डिजाइन, TFT डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिले हैं।
Standard वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1.27 लाख है। Pro की कीमत ₹1.37 लाख और Carbon की ₹1.41 लाख है।
बाइक में नए टैंक श्राउड्स, मस्कुलर लुक और बदले हुए बॉडी पैनल दिए गए हैं। टैंक को बेहतर नी-ग्रिप के लिए भी अपडेट किया गया है।
इसमें Class D LED हेडलैंप, प्रोजेक्टर हाई बीम, H-शेप्ड DRL और LED टेललैंप मिलते हैं।
स्क्रीन पर गियर पोजिशन, राइडिंग मोड, क्रूज कंट्रोल स्टेटस, बची हुई रेंज और रियल-टाइम फ्यूल इकॉनमी की जानकारी मिलेगी।
राइड-बाय-वायर तकनीक के साथ Rain, Road और Sport मोड मिलते हैं। क्रूज कंट्रोल भी स्टैंडर्ड फीचर है।
बाइक में 276mm फ्रंट पेटल डिस्क, 220mm रियर डिस्क और Panic Brake Alert मिलता है, जो अचानक तेज ब्रेक लगाने पर आसपास के ट्रैफिक को चेतावनी देता है।
ब्लूटूथ से कॉल-मेसज अलर्ट, म्यूजिक कंट्रोल और नेविगेशन मिलता है। साथ में Type-C चार्जर, एडजस्टेबल लीवर और सिंगल या स्प्लिट सीट का विकल्प है।
नई Hero Xtreme 160R 4V की बुकिंग 17 अक्टूबर 2026 से खुलेगी। कंपनी के मुताबिक, डिलीवरी 1 नवंबर से शुरू होगी। सर्विस इंटरवल भी बढ़ाकर 6,000km किया गया है।