

Ather Rizta Sales July 2026: इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में Ather Energy की पकड़ लगातार मजबूत हो रही है और इसमें Ather Rizta की भूमिका सबसे अहम नजर आ रही है। वहीं फैमिली-केंद्रित इस इलेक्ट्रिक स्कूटर ने ग्राहकों के बीच तेजी से लोकप्रियता हासिल की है। जुलाई 2026 के बिक्री आंकड़े भी इसकी बढ़ती डिमांड की कहानी बताते हैं। जिसमें कंपनी की कुल बिक्री में Rizta का योगदान इतना बड़ा है कि अब इसे Ather के प्रमुख ग्रोथ इंजन के तौर पर देखा जा सकता है।
जुलाई 2026 Ather Energy के लिए शानदार रहा। जिसमें कंपनी ने कुल 31,044 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स बेचे जबकि जुलाई 2025 में यह आंकड़ा 15,096 यूनिट था। यानी सालाना आधार पर कंपनी की बिक्री में करीब 106 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई। लेकिन जून 2026 के 31,063 यूनिट डिस्पैच के मुकाबले जुलाई में बिक्री लगभग स्थिर रही। इसका मतलब है कि कंपनी की मौजूदा ग्रोथ को बनाए रखने में Rizta जैसे लोकप्रिय मॉडल की भूमिका लगातार बढ़ रही है।
इसके साथ ही जुलाई में Ather की कुल बिक्री में Rizta सबसे आगे रहा। कंपनी ने इसकी 24,833 यूनिट्स बेचीं जबकि पिछले साल जुलाई में 11,345 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। जिसका सीधा मतलब है कि एक साल में Rizta की बिक्री करीब 119 प्रतिशत बढ़ी है।
वहीं जून 2026 में भी इसकी 24,742 यूनिट्स बिकी थीं। इससे पता चलता है कि महीने-दर-महीने मामूली बदलाव के बावजूद मॉडल की डिमांड मजबूत बनी हुई है। Rizta ने Ather को प्रीमियम और परफॉर्मेंस स्कूटर की छवि से आगे बढ़ाकर फैमिली और ज्यादा बड़े ग्राहक वर्ग तक पहुंचने में मदद की है।
Ather की 450 रेंज की जुलाई में 6,211 यूनिट्स बिकीं जो जून के 6,321 यूनिट्स से करीब 2 प्रतिशत कम है। इसके मुकाबले Rizta की बिक्री कहीं ज्यादा मजबूत रही। वहीं Rizta में 2.7kWh, 2.9kWh और 3.5kWh बैटरी विकल्प मिलते हैं। शुरुआती दोनों बैटरी के साथ कंपनी 123 किलोमीटर तक की क्लेम्ड रेंज बताती है जबकि 3.5kWh वर्जन की दावा की गई रेंज 161 किलोमीटर तक है। कंपनी का कहना है कि सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में करीब 30 किलोमीटर की रेंज मिल सकती है। बैटरी पर 8 साल तक की वारंटी भी दी जा रही है।
Ather Rizta की कीमत 1,21,047 रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है। वहीं वेरिएंट और शहर के हिसाब से कीमत अलग हो सकती है। इसमें Rizta की सफलता के बाद कंपनी अब ज्यादा बजट वाले ग्राहकों को जोड़ने की तैयारी में है। Ather Konarc नाम से नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लाने की तैयारी कर रही है जिसकी कीमत करीब 1 लाख रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है। अगर कंपनी इस सेगमेंट में सफल रहती है तो इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में Ather की पहुंच और तेजी से बढ़ सकती है।