Ather Konarc vs Bajaj Chetak: 1 लाख से कम में कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर है बेस्ट? खरीदने से पहले देखें तुलना

Best Electric Scooter: क्या आप इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान कर रहे है तो आपके लिए बाजार में लगातार नए विकल्प सामने आ रहे हैं। वहीं हाल ही में Ather ने Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है।
Ather Konarc vs Bajaj Chetak electric scooter under 1 lakh srs13
Ather Konarc vs Bajaj Chetak में क्या है अतंर।Source. Ather And Bajaj
Published on
Updated on

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: क्या आप इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान कर रहे है तो आपके लिए बाजार में लगातार नए विकल्प सामने आ रहे हैं। वहीं हाल ही में Ather ने Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है जिसका मुकाबला Bajaj Chetak C3501 से माना जा रहा है। बता दें कि दोनों स्कूटर शहर में रोजाना की राइड के लिए डिजाइन किए गए हैं लेकिन बैटरी, रेंज, फीचर्स, स्टोरेज और कीमत के मामले में इनमें काफी अंतर है। ऐसे में अगर आप नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो यह तुलना आपके लिए काम की हो सकती है।

Ather Konarc में मिलते हैं तीन बैटरी विकल्प

Ather Konarc के बारे में बताए तो यह कंपनी के EL प्लेटफॉर्म पर आधारित पहला स्कूटर है। इसमें 2.1kWh, 2.7kWh और 3.5kWh के तीन बैटरी विकल्प मिलते हैं। वहीं इनसे क्रमशः 100 किमी, 125 किमी और 161 किमी की क्लेम्ड IDC रेंज मिलती है। कंपनी 200 किमी रेंज वाले एक वेरिएंट पर भी काम कर रही है जिसके 2027 में आने की उम्मीद है। वहीं Konarc में आगे 14-इंच और पीछे 12-इंच के व्हील दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए 220mm फ्रंट डिस्क और 130mm रियर ड्रम ब्रेक मिलता है। हालांकि बेस S वेरिएंट में दोनों तरफ ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।

Bajaj Chetak C3501 में मिलेगी 153 किमी रेंज

दूसरी तरफ Bajaj Chetak C3501 को नियो-रेट्रो डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इसमें 3.5kWh बैटरी पैक मिलता है जो 153 किमी की क्लेम्ड रेंज देता है। इसकी टॉप स्पीड 80kmph है। वहीं फीचर्स की बात करें तो इसमें टच-सेंसर्ड TFT कंसोल, Bluetooth कनेक्टिविटी, कॉल/SMS अलर्ट, म्यूजिक कंट्रोल और नेविगेशन मिलता है। इसमें Eco और Sports राइडिंग मोड के साथ Reverse Mode भी दिया गया है।

Ather Konarc vs Bajaj Chetak electric scooter under 1 lakh srs13
कार-बाइक से Reel बनाने वालों सावधान, सड़क पर किया ये काम तो गाड़ी होगी सीज, पहुंच सकते हैं जेल

फीचर्स और स्टोरेज में कौन आगे?

कीमत में Konarc का पलड़ा भारी

दोनों स्कूटर की कीमत की बात करें तो Ather Konarc S 100 की कीमत 99,999 रुपये, S 125 की 1,21,999 रुपये और S 161 की 1,44,999 रुपये है। वहीं Chetak C3503 की कीमत 1,24,157 रुपये, C3502 की 1,36,939 रुपये और C3501 की 1,52,140 रुपये है। वहीं अब कुल मिलाकर देखा जा रहा है कि कम बजट और ज्यादा बैटरी विकल्प चाहने वालों के लिए Konarc आकर्षक है जबकि ज्यादा स्टोरेज और नियो-रेट्रो डिजाइन पसंद करने वालों को Chetak पसंद आ सकता है। रोजाना की जरूरत के हिसाब से फैसला करना बेहतर रहेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com