ए.आर. रहमान को पसंद आई Mahindra XEV 9e, बोले- ‘ड्राइविंग का भी है शौक’
हाल ही में उन्होंने नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने का ऐलान किया है। उन्हें Mahindra की हाल ही में लॉन्च हुई XEV 9e इलेक्ट्रिक SUV काफी पसंद आई है। मशहूर संगीतकार ए.आर. रहमान।
- Written By: सिमरन सिंह
Mahindra XEV 9e को पसंद करते है ए आर रहमान। (सौ. Design)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: मशहूर संगीतकार ए.आर. रहमान न सिर्फ शानदार संगीत बनाने के लिए जाने जाते हैं, बल्कि उन्हें ड्राइविंग का भी बेहद शौक है। हाल ही में उन्होंने नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने का ऐलान किया है। उन्हें Mahindra की हाल ही में लॉन्च हुई XEV 9e इलेक्ट्रिक SUV काफी पसंद आई है।
महिंद्रा ने भारतीय बाजार में XEV 9e और Be 6 नाम की दो नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च की हैं। इनकी बुकिंग 14 फरवरी 2025 से शुरू हो गई है और डिलीवरी मार्च 2025 से की जाएगी।
AR Rahman को भा गई Mahindra XEV 9e
Mahindra Electric Origin SUV की ओर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें ए.आर. रहमान ने अपनी पसंदीदा कार के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें XEV 9e ज्यादा पसंद आई। इस वीडियो में रहमान को इस इलेक्ट्रिक कार की टेस्ट ड्राइव लेते हुए भी देखा गया।
सम्बंधित ख़बरें
Diljit Dosanjh और एआर रहमान का म्यूजिक धमाका, ‘क्या कमाल है’ से फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में तक बिखेरेंगे जादू
फिल्म में सिर्फ ऐतिहासिक कहानी है, बांटने वाली नहीं…AR रहमान के आरोपों पर ‘छावा’ के मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
फैयाज डागर और एआर रहमान के बीच संगीत विवाद में टली सुनवाई, कॉपीराइट और ताल के इस्तेमाल से जुड़ा है मामला
‘वो इन सब बातों से ऊपर हैं’… रहमान पर उठे सवालों के बीच अनुराधा पौडवाल का बड़ा बयान
Mahindra XEV 9e: दमदार रेंज और स्पीड
महिंद्रा XEV 9e को प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV के तौर पर पेश किया गया है। इस कार की खासियतें इस प्रकार हैं:
- सिंगल चार्ज में 500+ किमी की रेंज
- 0 से 100 kmph की स्पीड सिर्फ 6.8 सेकंड में
- 12.3-इंच हाई-रेजोल्यूशन डिस्प्ले
- लेवल 2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) से लैस
- चार वेरिएंट में उपलब्ध
- कीमत: ₹21.90 लाख से ₹30.50 लाख (एक्स-शोरूम)
Mahindra Be 6: जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स
Mahindra Be 6 भी एक शानदार इलेक्ट्रिक SUV है, जो बेहतरीन रेंज और सुरक्षा फीचर्स के साथ आती है। इसके फीचर्स इस प्रकार हैं:
- 500+ किमी की रेंज सिंगल चार्ज पर
- 0 से 100 kmph स्पीड 6.7 सेकंड में
- 7 एयरबैग्स के साथ एडवांस सेफ्टी सिस्टम
- डिजिटल कॉकपिट डिजाइन
- पांच वेरिएंट में उपलब्ध
- कीमत: ₹18.90 लाख से ₹26.90 लाख (एक्स-शोरूम)
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
क्या बोले ए.आर. रहमान?
कार की टेस्ट ड्राइव के दौरान ए.आर. रहमान ने कहा, “मुझे हमेशा से तेज़ और आरामदायक गाड़ियों का शौक रहा है। Mahindra XEV 9e एक बेहतरीन इलेक्ट्रिक SUV है, जिसमें टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस का शानदार मिश्रण देखने को मिलता है।”
