Aprilia Tuono 457 भारत में लॉन्च: RS 457 से सस्ती, दमदार फीचर्स के साथ मुकाबले को तैयार!
शुरुआती कीमत ₹3.95 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। इसकी कीमत इसके सिब्लिंग मॉडल RS 457 से ₹25,000 कम है, जिससे यह स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में अधिक प्रतिस्पर्धी बन जाती है।
- Written By: सिमरन सिंह
Aprilia Tuono 457 में क्या है फीचर्स। (सौ. Aprilia)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: इटली की मशहूर दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Aprilia ने भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपना विस्तार करते हुए Tuono 457 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह भारतीय बाजार में अप्रिलिया की अब तक की सबसे किफायती बाइक है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹3.95 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। इसकी कीमत इसके सिब्लिंग मॉडल RS 457 से ₹25,000 कम है, जिससे यह स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में अधिक प्रतिस्पर्धी बन जाती है।
EICMA मोटर शो में हुआ था ग्लोबल डेब्यू
कुछ महीने पहले Tuono 457 को इटली के मिलान में आयोजित EICMA मोटर शो में पहली बार दुनिया के सामने पेश किया गया था। अब इसे भारतीय बाजार में उतारा गया है। कंपनी का दावा है कि यह स्पोर्ट-नेक्ड मोटरसाइकिल युवाओं को खास तौर पर आकर्षित करेगी। इसमें कुछ मैकेनिकल बदलाव किए गए हैं, जो इसे RS 457 से अलग बनाते हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस
Aprilia Tuono 457 में 457cc का पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है, जो 47.6hp की पावर और 43.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स जोड़ा गया है। इसके अलावा, बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर को एक ऑप्शनल एक्सेसरी के रूप में भी उपलब्ध कराया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
KTM 160 Duke जल्द देगी दस्तक, दमदार लुक और फीचर्स से करेगी धमाका
बाइक ऑयल फिल्टर कब बदलना है जरूरी? जानिए इंजन के लिए कौन सा समय पर सही
2025 TVS Apache RTR 310 लॉन्च: दमदार फीचर्स और आक्रामक लुक्स के साथ वापसी
गर्मियों में बाइक ओवरहीटिंग से बचना है जरूरी, जानिए कौन-सी गलतियां कर रही हैं इंजन को बर्बाद
इसके फ्रेम, सस्पेंशन, ब्रेक और इलेक्ट्रॉनिक्स RS 457 के साथ साझा किए गए हैं, जिससे बाइक की परफॉर्मेंस बेहतरीन बनी रहती है।
डिजाइन और फीचर्स
Tuono 457 को इसके सिब्लिंग मॉडल्स से अलग दिखाने के लिए कंपनी ने इसके लुक और डिज़ाइन पर खास ध्यान दिया है।
- इसमें शार्प डेटाइम रनिंग लाइट्स के साथ नई एलईडी हेडलाइट दी गई है, जो इसे दमदार अपील देती है।
- इस बाइक में 12.7 लीटर की क्षमता का फ्यूल टैंक दिया गया है, जो RS 457 के 13 लीटर फ्यूल टैंक से थोड़ा छोटा है।
- हालांकि, दोनों मोटरसाइकिलों का कुल वजन 175 किलोग्राम ही रखा गया है।
- गियरिंग भी थोड़ी छोटी रखी गई है, जिससे बेहतर राइडिंग एक्सपीरियंस मिलता है।
Tuono 457 को दो आकर्षक कलर ऑप्शंस में लॉन्च किया गया है:
- रेड/ब्लैक
- व्हाइट/ग्रे
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
बुकिंग और डिलीवरी डिटेल्स
कंपनी ने इसकी आधिकारिक बुकिंग शुरू कर दी है, जिसे अप्रिलिया के अधिकृत डीलरशिप और ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए बुक किया जा सकता है। इस बाइक की डिलीवरी मार्च 2025 से शुरू होने की उम्मीद है।
बाजार में मुकाबला
भारतीय बाजार में Tuono 457 का सीधा मुकाबला Yamaha MT-03, KTM 390 Duke और अन्य स्पोर्ट-नेक्ड मोटरसाइकिल्स से होगा। अप्रिलिया ने इसे स्पोर्ट्स बाइक प्रेमियों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है, जिससे यह मार्केट में एक मजबूत दावेदार बन सकती है।
