-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Automobile »
- Amid Indo Pak Tension Petrol And Diesel Rumours Are Put To Rest Oil Companies Said Dont Panic Stock Is Sufficient
भारत-पाक तनाव के बीच पेट्रोल-डीजल की अफवाहों पर लगाम, तेल कंपनियों ने कहा- “घबराएं नहीं, स्टॉक भरपूर है”
- Written By: सिमरन सिंह
बीते 24 घंटों में दोनों पक्षों की ओर से हुई जवाबी कार्रवाई ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। ऐसे में अफवाहों के चलते देशभर में लोग राशन और ईंधन की जमाखोरी में जुट गए हैं।

Petrol Diesel Price (सौ. Freepik)
नवभारत ऑटो डेस्क: भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ते तनाव ने आम जनता में चिंता की लहर पैदा कर दी है। सीमा पर हालात संवेदनशील बने हुए हैं और बीते 24 घंटों में दोनों पक्षों की ओर से हुई जवाबी कार्रवाई ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। ऐसे में अफवाहों के चलते देशभर में लोग राशन और ईंधन की जमाखोरी में जुट गए हैं, खासकर पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं।
तेल कंपनियों ने दी राहत की खबर
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारत की दो प्रमुख तेल कंपनियां – इंडियन ऑयल (IOCL) और भारत पेट्रोलियम (BPCL) – सामने आईं और उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। IOCL ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर स्पष्ट किया, “इंडियन ऑयल के पास पूरे देश में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक है और हमारी आपूर्ति लाइनें सुचारू रूप से चल रही हैं। घबराकर खरीदारी करने की कोई ज़रूरत नहीं है। हमारे सभी आउटलेट पर ईंधन और एलपीजी आसानी से उपलब्ध है। शांत रहकर और अनावश्यक भीड़ से बचकर हमें आपकी बेहतर सेवा करने में मदद करें।”
BPCL ने भी इसी तरह का बयान जारी करते हुए बताया कि देशभर में सप्लाई पर कोई असर नहीं पड़ा है और हर ज़रूरतमंद को पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की सुविधा मिल रही है।
सम्बंधित ख़बरें
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
E20 पेट्रोल से कम हो सकता है माइलेज, नितिन गडकरी ने बताया क्या होगा असर, बोले- इससे खराब नहीं होती गाड़ी
पाकिस्तान के आबिद अली को संग्राम सिंह की खुली चुनौती, एशिया चैंपियन बनने को तैयार भारत का शेर
E20 Petrol पर केजरीवाल के सवाल, 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब; पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा पर उठाए सवाल
घबराहट में खरीदारी से बचें
कुछ सीमावर्ती इलाकों में अफवाहों के कारण लोग घबराकर ईंधन भरवा रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी हरकतों से केवल अनावश्यक तनाव और अव्यवस्था पैदा होती है। देश में अभी किसी भी प्रकार की कमी नहीं है और सप्लाई पूरी तरह नियंत्रण में है।
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
फेक न्यूज से रहें सतर्क
सरकार और तेल कंपनियों की तरफ से साफ संदेश है – “फेक न्यूज से बचें और आधिकारिक सूत्रों पर ही भरोसा करें।” अगर आप सीमा के पास रहते हैं, तो सतर्क रहना ज़रूर है, लेकिन दहशत फैलाना या अफवाहों पर प्रतिक्रिया देना गलत है।
कोई कमी नहीं
हालात तनावपूर्ण जरूर हैं लेकिन सरकार और तेल कंपनियां पूरी तरह मुस्तैद हैं। देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है, और सप्लाई सुचारू रूप से जारी है। नागरिकों से अपील है कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें और जिम्मेदार व्यवहार करें।
Amid indo pak tension petrol and diesel rumours are put to rest oil companies said dont panic stock is sufficient
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CG High Court Recruitment: 8वीं, 10वीं और 12वीं पास के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में भर्ती, 62 हजार तक सैलरी
Jul 11, 2026 | 08:31 PMयह लगातार प्रताड़ना का मामला…महिला के ऑनलाइन उत्पीड़न पर कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने से किया इनकार
Jul 11, 2026 | 08:29 PMAshadha Amavasya: आषाढ़ अमावस्या की रात इन 4 स्थानों पर जलाएं दीप, कहते हैं पूर्वज स्वयं देते हैं आशीर्वाद
Jul 11, 2026 | 08:28 PM20-30 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर! उमर अब्दुल्ला ने BJP पर लगाए सनसनीखेज आरोप, जम्मू-कश्मीर की राजनीति में भूचाल
Jul 11, 2026 | 08:27 PMफिल्मी स्टाइल में ATM लूट: थार से मशीन उखाड़ी और फिर जो हुआ… VIDEO वायरल
Jul 11, 2026 | 08:24 PMIIT BHU Assistant Professor Recruitment: IIT BHU में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, ₹1 लाख से ज्यादा शुरुआती वेतन
Jul 11, 2026 | 08:21 PMयादववाद से ग्रसित समाजवाद का योद्धा, अखिलेश यादव पर AIMIM ने कसा तंज; कहा- योगी अखिलेश में बड़े हिंदू की लड़ाई
Jul 11, 2026 | 08:21 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














