बाइक से गिरते ही हेलमेट से निकलेगा फुल-बॉडी एयरबैग? वायरल वीडियो की सच्चाई जान लीजिए

Viral Airbag Helmet Video: चीन ने एक खास मोटरसाइकिल हेलमेट तैयार किया है जो हादसे के समय खुलकर राइडर के पूरे शरीर को एयरबैग से ढक देता है। वीडियो को लाखों बार देखा और शेयर किया जा चुका है।
airbag deploy from a helmet the moment you fall off a bike viral video
Helmet Viral Video का क्या है सच।Source. Social Media
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • चीन ने मोटरसाइकिल हेलमेट तैयार किया है जो हादसे के समय खुलकर पूरे शरीर को एयरबैग से ढक देता है।

  • इंटरनेट पर चीन की Lanxi Yema Motorcycle Fittings और Yanfeng Automotive से जोड़कर देखा जा रहा है।

  • अभी के लिए इस दावे की पुष्टि नहीं हुई है और वीडियो के AI से बनाए जाने कि बात सामने है।

China Helmet Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर बाइक राइडर्स भी हैरान हैं। इसमें दावा किया जा रहा है कि चीन ने एक खास मोटरसाइकिल हेलमेट तैयार किया है जो हादसे के समय खुलकर राइडर के पूरे शरीर को एयरबैग से ढक देता है। वीडियो को लाखों बार देखा और शेयर किया जा चुका है। लेकिन क्या वाकई ऐसी तकनीक बाजार में आ गई है? बता दें कि अभी के लिए इस दावे की पुष्टि नहीं हुई है और वीडियो के AI से बनाए जाने की आशंका भी जताई जा रही है।

वायरल वीडियो में क्या दिखाया गया है?

वीडियो में एक बाइक सवार अचानक सड़क पर गिरता दिखाई देता है। इसी दौरान उसके हेलमेट से एक बड़ा एयरबैग निकलता है और कुछ ही पलों में राइडर को चारों तरफ से ढक लेता है। इसका मकसद गिरने के बाद शरीर को सीधे सड़क से टकराने से बचाना दिखाया गया है। वहीं क्लिप के अंत में एयरबैग अपने आप पिचक जाता है और राइडर का राइडिंग सूट दिखाई देने लगता है। देखने में यह तकनीक काफी प्रभावशाली लगती है लेकिन सिर्फ वायरल वीडियो के आधार पर इसे असली प्रोडक्ट मानना सही नहीं होगा।

चीन की किन कंपनियों से जोड़ा जा रहा है दावा?

इंटरनेट पर इस हेलमेट को चीन की Lanxi Yema Motorcycle Fittings और Yanfeng Automotive से जोड़कर देखा जा रहा है। Lanxi Yema हेलमेट बनाने वाली कंपनी है जबकि Yanfeng कारों के लिए एयरबैग, सीट बेल्ट और स्टीयरिंग व्हील जैसे सेफ्टी उपकरण बनाती है। लेकिन दोनों कंपनियों ने इस खास हेलमेट को बनाने या मिलकर विकसित करने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। न ही इसका कोई प्रमाणित प्रोडक्ट पेज या स्वतंत्र टेस्ट रिपोर्ट सामने आई है।

airbag deploy from a helmet the moment you fall off a bike viral video
Hyundai की नई Neira EV का लुक है Kia Carens Clavis EV जैसा , 7 सीटों के साथ जल्द होगी पेश

वीडियो में दिखीं ऐसी बातें, जिनसे बढ़ा शक

वीडियो की विश्वसनीयता पर सवाल उठने की एक बड़ी वजह इसमें दिखने वाले ब्रांड हैं। हेलमेट पर चीन की Lanxi Yema के बजाय इटली की कंपनी AGV का लोगो नजर आता है। वहीं राइडर ने Dainese ब्रांड का लेदर सूट पहना हुआ है। ये विसंगतियां इस दावे को कमजोर करती हैं कि वीडियो किसी चीनी कंपनी के नए प्रोडक्ट का असली प्रदर्शन है। इसलिए इसे निश्चित रूप से असली तकनीक या AI से बना वीडियो कहना अभी जल्दबाजी होगी। अभी के लिए इसकी प्रामाणिकता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

airbag deploy from a helmet the moment you fall off a bike viral video
Hyundai की नई Neira EV का लुक है Kia Carens Clavis EV जैसा , 7 सीटों के साथ जल्द होगी पेश

एयरबैग हेलमेट की तकनीक पहले भी आई है सामने

लेकिन बाइक राइडर्स के लिए एयरबैग तकनीक नई नहीं है। बाजार में एयरबैग जैकेट और वेस्ट मौजूद हैं। इसके अलावा 2022 में इटली की AIROH और स्वीडन की Autoliv ने इंटीग्रेटेड एयरबैग वाले हेलमेट का एक कॉन्सेप्ट पेश किया था। लेकिन उसका इस वायरल वीडियो से कोई संबंध नहीं है।