AI बाइक गरुड़: सूरत के छात्रों की अनोखी खोज, साइंस-फिक्शन जैसी झलक
AI bike viral video: सूरत के इंजीनियरिंग छात्रों द्वारा बनाई गई एक AI बाइक चर्चा का विषय बनी हुई है। इसका नाम ‘गरुड़’ रखा गया है। देखने में यह बाइक बिल्कुल हॉलीवुड की साइंस-फिक्शन फिल्मों जैसी लगती है
- Written By: सिमरन सिंह
AI Bike में क्या कुछ है खास। (सौ. X)
Garuda AI bike: सोशल मीडिया पर इन दिनों सूरत के इंजीनियरिंग छात्रों द्वारा बनाई गई एक AI बाइक चर्चा का विषय बनी हुई है। भगवान विष्णु की सवारी के नाम पर इसका नाम ‘गरुड़’ रखा गया है। देखने में यह बाइक बिल्कुल हॉलीवुड की साइंस-फिक्शन फिल्मों जैसी लगती है और लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।
इंजीनियरिंग छात्रों ने किया कमाल
सूरत के मैकेनिकल इंजीनियरिंग छात्रों शिवम, गुरप्रीत और गणेश ने मिलकर इस AI बाइक को तैयार किया है। खास बात यह है कि इस बाइक को मैन्युअल मोड और ऑटो मोड (बिना ड्राइवर के) दोनों तरह से चलाया जा सकता है। इसमें 4 कैमरे और कई एडवांस सेंसर लगाए गए हैं जो सेफ्टी के लिहाज से मददगार साबित होते हैं। साथ ही, बाइक में GPS सिस्टम और घर पर आसानी से चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है।
70 फीसदी पार्ट्स छात्रों ने खुद बनाए
इस बाइक की सबसे खास बात यह है कि इसके 70% पार्ट्स छात्रों ने खुद वर्कशॉप पर बनाए हैं या फिर कबाड़ मार्केट से खरीदे हैं। बाइक का डिजाइन गुरप्रीत ने तैयार किया, एडिटिंग का काम गणेश ने संभाला, जबकि तकनीकी असेंबलिंग का नेतृत्व शिवम ने किया। इस बाइक को तैयार करने में लगभग 1,80,000 रुपये का खर्च आया और इसे बनाने में करीब एक साल का समय लगा।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ 15,000 में पेट्रोल कार बनेगी Flex Fuel Vehicle, अब E85 और E100 पर दौड़ेगी आपकी पुरानी कार
500KM से ज्यादा रेंज, AWD पावर और लग्जरी फीचर्स, Tata Sierra EV की एंट्री से बढ़ेगी Creta Electric की टेंशन
AI की दुनिया में चीन का बड़ा कब्जा, DeepSeek ने मचाई धूम, Google Gemini और GPT 5.5 टॉप 10 से बाहर
बिना मराठी सर्टिफिकेट ऑटो-टैक्सी चलाने वालों पर होगी कार्रवाई, सरकार का बड़ा नियम लागू
🚵 Meet Garuda — India’s first AI bike built from 50% scrap! 💡 Created by three students inspired by Tesla, this ₹1.8L marvel can think, respond, and act in real time. From auto road-mapping to pothole detection, it’s packed with GPS, sensors, wireless charging & a 220 km… pic.twitter.com/97cy03CnWo — The Better India (@thebetterindia) August 27, 2025
जबरदस्त रेंज और फीचर्स
‘गरुड़’ AI बाइक एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 220 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है। इसमें वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जो इसे और भी हाई-टेक बनाती है। हालांकि, इसमें लगे मोटर और बैटरी की क्षमता के बारे में अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़े: गोंडल के महाराजा हिमांशु का अनोखा कार कलेक्शन: नौ AMG कारों के मालिक
छात्रों का सपना और भविष्य
इस AI बाइक ने न सिर्फ छात्रों की क्रिएटिविटी को उजागर किया है, बल्कि यह भी साबित किया है कि भारत में इनोवेशन और टेक्नोलॉजी को लेकर युवाओं में जबरदस्त जोश है। छात्रों का कहना है कि – “यह सिर्फ एक डेमो प्रोजेक्ट है, हमारा लक्ष्य आने वाले समय में इसे और बेहतर बनाना है।”
