TVS Sport 2025: कम कीमत में जबरदस्त माइलेज वाली बाइक, जानें कीमत, EMI और फीचर्स
ऑफिस या डेली काम के लिए एक सस्ती, टिकाऊ और बेहतर माइलेज वाली बाइक की तलाश में हैं, तो TVS Sport आपके लिए बेहतरीन विकल्प बन सकती है।
- Written By: सिमरन सिंह
TVS Sport जो होगी ऑफस के लिए सही। (सौ. TVS)
अगर आप ऑफिस या डेली काम के लिए एक सस्ती, टिकाऊ और बेहतर माइलेज देने वाली बाइक की तलाश में हैं, तो TVS Sport आपके लिए बेहतरीन विकल्प बन सकती है। यह बाइक न केवल बजट में फिट बैठती है, बल्कि अपने शानदार माइलेज के कारण बाजार में अच्छी पकड़ भी बना चुकी है।
दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है TVS Sport
TVS Sport बाइक बाजार में दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है:
- बेस वेरिएंट (सेल्फ स्टार्ट अलॉय व्हील्स): दिल्ली में इसकी ऑन-रोड कीमत लगभग ₹72,000 है।
- टॉप वेरिएंट (सेल्फ स्टार्ट अलॉय व्हील वेरिएंट): इसकी ऑन-रोड कीमत करीब ₹86,000 है।
जानिए EMI और डाउन पेमेंट की डिटेल
अगर आप बेस वेरिएंट को ₹10,000 की डाउन पेमेंट देकर खरीदते हैं, तो आपको बाकी ₹62,000 का लोन लेना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
पेट्रोल पंप पर हो रहा बड़ा खेल, जानें किस तरीके से चोरी होता है पेट्रोल
सही टायर नहीं तो अधूरी रह जाएगी कार की परफॉर्मेंस, Bridgestone का नया कैंपेन बना चर्चा का विषय
अब सस्ती पड़ेगी Electric Car, बैट्री किराये पर मिलने से बिक्री में बड़ा उछाल, वाहन चालकों को राहत
छोटी कार, बड़ा धमाका, तंग गलियों और भारी ट्रैफिक के लिए बेस्ट हैं ये Budget Cars
- लोन की ब्याज दर होगी 9.7% (क्रेडिट स्कोर पर निर्भर)।
- 3 साल के लिए लोन लेने पर आपको हर महीने करीब ₹2,000 EMI देनी होगी।
ध्यान दें कि ब्याज दर और EMI ग्राहक की क्रेडिट प्रोफाइल पर आधारित होती है।
मानसून में कार चलाते समय विंडशील्ड पर जम रही फॉग? अपनाएं ये आसान उपाय
माइलेज और परफॉर्मेंस में जबरदस्त
TVS Sport बाइक को लेकर कंपनी का दावा है कि यह बाइक 70 km/l से ज्यादा माइलेज देती है।
- बाइक में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और ट्विन शॉक एब्जॉर्बर जैसे फीचर्स मिलते हैं।
- इसकी टॉप स्पीड 90 km/h से अधिक है।
मुकाबला किससे?
TVS Sport का सीधा मुकाबला इन बाइकों से है:
- Hero HF 100 – 97.6cc इंजन के साथ, जिसे कंपनी ने हाल ही में अपडेट किया है।
- Honda CD 110 Dream
- Bajaj CT 110X
ये सभी बाइक्स एंट्री लेवल सेगमेंट में आती हैं और कम बजट में बेहतरीन माइलेज चाहने वालों के लिए उपयुक्त हैं।
