80 करोड़ की बाइक, Neiman Marcus Fighter इतनी महंगी क्यों? जानिए वो फीचर्स जो आम स्पोर्ट्स बाइक में नहीं मिलते

Luxury Bike: 20-30 लाख की स्पोर्ट्स बाइक महंगी लगती है, तो यह खबर आपको चौंका देगी, क्योकि Neiman Marcus Limited Edition Fighter बाइक की कीमत करीब 81 करोड़ तक पहुंच चुकी है।
80 Crore Bike Neiman Marcus Fighter So Expensive Luxury Bike
Neiman Marcus (Source. YouTube)
Published on: 
Updated on: 

World Most Luxury Bike: अगर आप उन लोगों में है जो सोचते हैं कि 20-30 लाख की स्पोर्ट्स बाइक महंगी होती है, तो यह खबर आपको चौंका देगी, क्योकि Neiman Marcus Limited Edition Fighter बाइक की कीमत करीब 81 करोड़ तक पहुंच चुकी है। जी हां, आपने सही पढ़ा यह सिर्फ एक बाइक नहीं, बल्कि लग्ज़री, टेक्नोलॉजी और एक्सक्लूसिविटी का ऐसा कॉम्बिनेशन है, जो इसे दुनिया की सबसे महंगी बाइक को जन्म देता है।

आखिर इतनी महंगी क्यों है यह बाइक?

इस बाइक की कीमत के ऊपर बात करें तो सबसे बड़ा कारण इसकी लिमिटेड उपलब्धता है। पूरी दुनिया भर में इसकी केवल 45 यूनिट्स ही बनाए गए हैं। इसी वजह के कारण इसकी डिमांड और एक्सक्लूसिव वैल्यू आसमान छूती हुई नजर आती है। दूसरा कारण पर नजर डाले तो इसका प्रीमियम ब्रांड Neiman Marcus, जो लक्ज़री सेगमेंट में अपनी अलग पहचान बना चुका है। जिससे यह बाइक सिर्फ एक ट्रांसपोर्ट नहीं, बल्कि एक कलेक्टर्स आइटम के रूप में सामने आती है।

फ्यूचरिस्टिक डिजाइन जो इसे बनाता है अलग

इस बाइक का लुक इतना खास रखा गया है जो किसी एलियन मशीन से कम नहीं लगता। इस बाइक का आक्रामक और यूनिक डिजाइन इसे बाकी स्पोर्ट्स बाइक्स से बिल्कुल अलग दिखाता है। इसके साथ ही कार्बन फाइबर, टाइटेनियम और एल्युमिनियम का इस्तेमाल इसे हल्का और मजबूत भी बनाता है, जो आम बाइक्स में देखने को आसानी से नहीं मिलता।

पावर और परफॉर्मेंस: 300 km/h की रफ्तार

Neiman Marcus Fighter की खासियत पर नजर डाले तो इसमें 1966.55cc का V-Twin इंजन दिया गया है, जो इसे 300 km/h की टॉप स्पीड तक पहुंचाने की क्षमता रखता है। 0 से 100 km/h की स्पीड यह बाइक करीब 3 सेकंड में पकड़ लेती है, जिससे ये दुनिया की सबसे तेज बाइक्स की लिस्ट में शामिल करता है।

Neiman Marcus Fighter vs नॉर्मल स्पोर्ट्स बाइक vs सुपरबाइक

पैरामीटर Neiman Marcus Limited Edition Fighter  नॉर्मल स्पोर्ट्स बाइक  सुपरबाइक 
फ्रेम क्वालिटी कार्बन फाइबर + टाइटेनियम (अल्ट्रा प्रीमियम) स्टील/एलॉय फ्रेम एल्यूमिनियम/डेल्टा बॉक्स
वजन बेहद हल्की और हाई-एजाइल मध्यम हल्की लेकिन मजबूत
ब्रेकिंग सिस्टम कस्टम हाई-परफॉर्मेंस ब्रेक स्टैंडर्ड डिस्क ब्रेक ड्यूल डिस्क + ABS
सीट डिजाइन सिर्फ राइडर के लिए (सिंगल सीट) राइडर + पिलियन राइडर + पिलियन
टेक्नोलॉजी फुली डिजिटल, एडवांस फीचर्स बेसिक डिजिटल/एनालॉग एडवांस डिजिटल डिस्प्ले
लाइटिंग सिस्टम फ्यूचरिस्टिक LED सेटअप हैलोजन/LED बेसिक फुल LED + DRL
डिजाइन और लुक एलियन-जैसा, यूनिक और एक्सक्लूसिव सिंपल स्पोर्टी एग्रेसिव और एयरोडायनामिक
एक्सक्लूसिविटी सिर्फ 45 यूनिट्स (अल्ट्रा रेयर) मास प्रोडक्शन लिमिटेड/प्रीमियम
स्टेटस वैल्यू अल्ट्रा लग्ज़री और कलेक्टर आइटम आम उपयोग हाई-एंड स्टेटस
कीमत रेंज ₹80+ करोड़ ₹1-3 लाख ₹10-30 लाख+

क्या यह बाइक खरीदना सही है?

सच और दुनिया को देखते हुए कहें तो यह बाइक आम लोगों के लिए नहीं है। अगर देखा जाए तो इसकी कीमत में आप कई लग्ज़री कारें या शानदार सुपरबाइक्स खरीद सकते हैं। लेकिन जो लोग एक्सक्लूसिव और यूनिक चीजों के शौकीन हैं, उनके लिए यह एक ड्रीम मशीन हो सकती है।

स्टेटस और टेक्नोलॉजी का कॉम्बिनेशन

Neiman Marcus Limited Edition Fighter सिर्फ एक बाइक नहीं, बल्कि एक स्टेटस सिंबल है। इसके साथ ही इसकी कीमत, डिजाइन और लिमिटेड यूनिट्स इसे दुनिया की सबसे खास बाइक्स में शामिल करती हैं। यही वजह है कि Neiman किसी भी आम स्पोर्ट्स बाइक से कई गुना महंगी है और शानदार भी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com