

Essentials for Women in Cars: आज के समय में देखा जाता है कि महिलाएं बड़ी संख्या में खुद कार ड्राइव करती हैं। जिससे वो ऑफिस जाना, बच्चों को स्कूल छोड़ना या फिर अकेले लॉन्ग ड्राइव पर निकलने जैसे काम करती है। वहीं अब कार सिर्फ सफर का साधन नहीं बल्कि रोजमर्रा की जरूरत का रास्ता भी बन चुका है। ऐसे में कार में कुछ जरूरी चीजें रखना बेहद समझदारी भरा कदम हो सकता है। बता दें कि ये सामान किसी अनहोनी या अचानक आई परेशानी के दौरान काफी काम आ सकता हैं।
किसी भी कार में एक छोटी लेकिन अच्छी फर्स्ट एड किट जरूर होना चाहिए। जिसमें बैंडेज, एंटीसेप्टिक वाइप्स, कॉटन और जरूरी बेसिक दवाइयां रखी जा सकती हैं। जो अचानक चोट लगने या तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंचने तक शुरुआती मदद में काम आ सकें। इसके साथ ही महिला होते हुए आप कार में सेनेटरी नैपकिन भी कर सकती है जो पीरियड्स जैसी स्थिति में काम आ सकती है। इसके साथ एक पावर बैंक और कार चार्जर भी कार में रखना जरूरी है। जो फोन की बैटरी खत्म होना पर मुश्किल वक्त में बड़ी परेशानी को हल करने में मदद करता है क्योंकि इमरजेंसी कॉल, मैप और रोडसाइड असिस्टेंस के लिए फोन का आपके साथ होना जरूरी है।
अगर रात में कार खराब हो जाए या टायर में परेशानी आ जाए तो फोन की फ्लैशलाइट हमेशा पर्याप्त नहीं होती है। इसलिए कार में एक मजबूत LED टॉर्च और अतिरिक्त बैटरी रखना बेहतर है। इसके अलावा टायर प्रेशर गेज, पोर्टेबल टायर इनफ्लेटर और जरूरी टूल किट भी काम आ सकते हैं। वहीं कार की स्टेपनी, जैक और व्हील स्पैनर की स्थिति भी समय-समय पर जरूर जांचें करें।
वहीं रात या सुनसान जगह पर कार रुकने की स्थिति में रिफ्लेक्टिव वार्निंग ट्रायंगल और हाई-विजिबिलिटी जैकेट काफी उपयोगी होते हैं। इनसे सड़क पर दूसरी गाड़ियों को आपकी मौजूदगी का अंदाजा जल्दी लग सकता है। कार में जरूरी दस्तावेजों की डिजिटल कॉपी, इंश्योरेंस और रोडसाइड असिस्टेंस के नंबर भी फोन में सेव रखें। साथ ही पानी की बोतल और कुछ नॉन-पेरिशेबल स्नैक्स लंबे सफर में उपयोगी रहेंगे
बता दें कि हर महिला ड्राइवर की जरूरत अलग हो सकती है। इसलिए कार में सामान भरने के बजाय सेफ्टी, कम्युनिकेशन और इमरजेंसी को प्राथमिकता दें। सामान को एक अलग पाउच या ऑर्गनाइजर में रखें ताकि जरूरत पड़ने पर उसे तुरंत ढूंढा जा सके।