Royal Enfield Himalayan 750 ₹4.89 लाख की कीमत में BMW समेत इन बाइक्स को देगी टक्कर, कौन-सी है आपके लिए सही?

Royal Enfield Himalayan 750 Launched: Royal Enfield ने नई एडवेंचर बाइक Himalayan 750 लॉन्च कर दी है। जिसकी कीमत ₹4.89 लाख की शुरुआती एक्स-शोरूम रखी गई है।
₹4.89 lakh Royal Enfield Himalayan 750 will compete against BMW, honda, Benelli
Royal Enfield Himalayan 750 का किन बाइक से मुकाबला।Source. Navbharat Desk
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • Royal Enfield ने नई एडवेंचर बाइक Himalayan 750 को भारत में लॉन्च कर दिया है।

  • Himalayan 750 की शुरुआती कीमत ₹4,89,490 (एक्स-शोरूम चेन्नई) है।

  • बाइक की देशभर में बुकिंग 1 दिसंबर 2026 से शुरू हो रही है।

Himalayan 750 vs BMW F 450 GS: Royal Enfield ने भारतीय बाजार में अपनी नई एडवेंचर बाइक Himalayan 750 लॉन्च कर दी है। जिसकी कीमत ₹4.89 लाख की शुरुआती एक्स-शोरूम रखी गई है। वहीं इस कीमत में सामने आई ये आई यह बाइक उन राइडर्स का ध्यान खींच सकती है जो ज्यादा पावर, लंबी दूरी की राइडिंग और एडवेंचर टूरिंग के लिए एक दमदार मोटरसाइकिल तलाश रहे हैं। बता दें कि 743cc के पैरेलल-ट्विन इंजन और कई आधुनिक फीचर्स से लैस Himalayan 750 की एंट्री ने मिडिलवेट बाइक सेगमेंट में मुकाबला दिलचस्प बना दिया है।

देखा जा रहा है कि इसका मुकाबला केवल दूसरी एडवेंचर बाइक्स से नहीं बल्कि उन स्पोर्ट्स और क्रूजर मोटरसाइकिलों से भी हो सकता है जिन्हें इसी बजट के खरीदार देखते हैं। ऐसे में आइए समझते हैं कि Himalayan 750 में क्या खास है और किन राइडर्स के लिए कौन-सा विकल्प बेहतर हो सकता है।

कितनी है कीमत और क्या मिलते हैं फीचर्स?

Royal Enfield Himalayan 750 के बारे में बताए तो इसकी शुरुआती कीमत ₹4,89,490 (एक्स-शोरूम चेन्नई) रखी गई है और अलग-अलग शहरों में ऑन-रोड कीमत बदल सकती है। वहीं इसके कास्ट व्हील वेरिएंट की कीमत इतनी है जबकि ट्यूबलेस स्पोक व्हील वाला वेरिएंट ₹5,14,495 में आता है। साथ हीटॉप वेरिएंट Antarctic Silver की कीमत ₹6.29 लाख का है। इसको लेकर कंपनी ने बताया है कि देशभर में बुकिंग 1 दिसंबर 2026 से शुरू होगी। Motoverse 2026 में आने वाले ग्राहकों को 28 और 29 नवंबर को भी बुकिंग का मौका मिलने वाला है।

देखा जा रहा है कि इस बाइक में 743cc का पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है जो 54.2 bhp की पावर और 63 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा इसमें एडजस्टेबल Showa सस्पेंशन, 205mm ग्राउंड क्लीयरेंस और 815mm सीट हाइट मिलती है। साथ ही क्रूज कंट्रोल, TFT डिस्प्ले, TPMS, कॉर्नरिंग ABS और पांच राइडिंग मोड जैसे फीचर्स भी इसे खास बनाते हैं।

BMW F 450 GS और Benelli TRK 552X से कितना अलग है मुकाबला?

Himalayan 750 के सामने सबसे दिलचस्प विकल्प BMW F 450 GS है। BMW की इस एडवेंचर बाइक में 420cc का पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है जो 48 hp की पावर और 43 Nm टॉर्क देता है। नवंबर 2026 की कीमत सूची के मुताबिक इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹5.35 लाख है। ऐसे में BMW उन ग्राहकों को आकर्षित कर सकती है जो हल्की बाइक और प्रीमियम ब्रांड को प्राथमिकता देते हैं। दूसरी तरफ Himalayan 750 ज्यादा इंजन क्षमता और टॉर्क के साथ आती है।

वहीं Benelli TRK 552X भी एडवेंचर टूरिंग पसंद करने वालों का विकल्प है। लेकिन इसकी कीमत ₹7.74 लाख (एक्स-शोरूम) है इसलिए यह Himalayan 750 के शुरुआती बजट से काफी ऊपर है। इसमें 554cc का इंजन मिलता है जो 52 bhp पावर और 49 Nm टॉर्क जनरेट करता है।

₹4.89 lakh Royal Enfield Himalayan 750 will compete against BMW, honda, Benelli
Black Friday Car Sale: क्या सच में आधी कीमत पर मिलती है कार? खरीदने से पहले जान लें डिस्काउंट का पूरा गणित

Honda Rebel 500 और स्पोर्ट्स बाइक्स से भी होगी तुलना?

इसके साथ ही अगर बजट ₹5 लाख के आसपास है और खरीदार किसी एक बाइक कैटेगरी तक सीमित नहीं हैं तो Honda Rebel 500 भी विकल्प बन सकती है। इसकी शुरुआती कीमत ₹4,49,900 है जबकि E-Clutch वेरिएंट ₹4,89,900 में आता है। लेकिन यह एक क्रूजर बाइक है इसलिए इसका इस्तेमाल और राइडिंग अनुभव Himalayan से अलग होगा।

इसी तरह Kawasaki Ninja 500 और Aprilia RS 457 जैसी स्पोर्ट्स बाइक्स भी अलग तरह के खरीदारों को आकर्षित करती हैं। इनका फोकस स्पोर्टी राइडिंग पर है जबकि Himalayan 750 लंबी दूरी, खराब रास्तों और टूरिंग को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इसलिए केवल इंजन क्षमता या कीमत देखकर इन बाइक्स की तुलना करना सही नहीं होगा।

₹4.89 lakh Royal Enfield Himalayan 750 will compete against BMW, honda, Benelli
Ashok Leyland ATT 4x4: जवानों की सुरक्षा के लिए आई बुलेटप्रूफ बस, एक साथ बैठ सकेंगे 28 सैनिक

आपके लिए कौन-सी बाइक रहेगी सही?

सलाह दी जाती है कि अगर आप लंबी दूरी की यात्रा, एडवेंचर राइडिंग और ज्यादा टॉर्क चाहते हैं तो Himalayan 750 एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आती है। वहीं BMW F 450 GS उन लोगों को पसंद आ सकती है जिन्हें हल्की एडवेंचर बाइक और BMW का ब्रांड अनुभव चाहिए। साथ ही क्रूजर पसंद करने वालों के लिए Honda Rebel 500 और ज्यादा ऑफ-रोड क्षमता चाहने वालों के लिए Benelli TRK 552X पर विचार किया जा सकता है।

वहीं Himalayan 750 की 224 किलोग्राम वजन वाली बॉडी को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। खासकर नए राइडर्स को खरीदने से पहले इसका टेस्ट राइड जरूर लेना चाहिए। आखिरकार सही बाइक वही होगी जो आपके बजट, राइडिंग स्टाइल और जरूरतों पर खरी उतरे।