Ashok Leyland ATT 4x4: जवानों की सुरक्षा के लिए आई बुलेटप्रूफ बस, एक साथ बैठ सकेंगे 28 सैनिक

Ashok Leyland ATT 4x4 Features: CRPF और BSF के जवानों के लिए Ashok Leyland ने अपना Armoured Troop Transporter (ATT) 4x4 पेश किया है। यह एक बुलेटप्रूफ और ब्लास्ट-प्रोटेक्टेड बस है।
Ashok Leyland ATT 4x4 Bulletproof bus introduced for the safety of soldiers
Ashok Leyland ATT 4x4 में क्या कुछ है खास।Source. ashokleyland
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • Ashok Leyland ने अपना Armoured Troop Transporter (ATT) 4x4 पेश किया है।

  • यह एक बुलेटप्रूफ और ब्लास्ट-प्रोटेक्टेड बस है जिसे भारतीय सुरक्षा बलों के लिए लाया गया है।

  • कंपनी ने 18 नवंबर 2026 को इस वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Bulletproof Army Bus: देश की सुरक्षा में तैनात CRPF और BSF के जवानों को अब संवेदनशील इलाकों में आवाजाही के दौरान सुरक्षा देने के लिए एक खास स्वदेशी वाहन मिलने जा रहा है।

Ashok Leyland ने अपना Armoured Troop Transporter (ATT) 4x4 पेश किया है। यह एक बुलेटप्रूफ और ब्लास्ट-प्रोटेक्टेड बस है जिसे भारतीय सुरक्षा बलों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कंपनी ने 18 नवंबर 2026 को इस वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसकी खासियत सिर्फ मजबूत बॉडी नहीं बल्कि इसमें मिलने वाले सर्विलांस सिस्टम और 28 जवानों को एक साथ ले जाने की क्षमता भी है।

₹187.24 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट, CRPF और BSF को मिलेंगी 124 बसें

Ashok Leyland ATT 4x4 के बारे में बताए तो इसको ₹187.24 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट के तहत तैयार किया जा रहा है। इस ऑर्डर में कुल 124 आर्मर्ड ट्रूप ट्रांसपोर्टर की सप्लाई होनी है। इनमें से 109 वाहन CRPF और 15 वाहन BSF को दिए जाएंगे।

इस बस को खासतौर पर ऐसे इलाकों में जवानों की सुरक्षित आवाजाही के लिए तैयार किया गया है जहां गोलीबारी और विस्फोट का खतरा रहता है। इसका स्वदेशी डिजाइन और निर्माण देश के डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए भी अहम है।

गोली और विस्फोट से बचाव के लिए खास आर्मर

इस आर्मर्ड बस में पूरी बॉडी के चारों तरफ सुरक्षा कवच दिया गया है। इसके अलावा नीचे की तरफ ब्लास्ट-रेसिस्टेंट अंडरबॉडी प्रोटेक्शन मिलता है जो विस्फोट के असर को कम करने के लिए बनाया गया है। इसमें रन-फ्लैट टायर भी दिए गए हैं।

इनकी मदद से टायर में हवा निकलने या पंचर होने के बाद भी वाहन को सीमित दूरी तक चलाया जा सकता है। वहीं सर्विलांस के लिए इसमें PTZ कैमरा दिया गया है। PTZ यानी Pan-Tilt-Zoom कैमरा अलग-अलग दिशाओं में घूमकर दूर की गतिविधियों पर नजर रखने में मदद करता है। इसके साथ कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम और गन माउंट्स भी मिलते हैं।

Ashok Leyland ATT 4x4 Bulletproof bus introduced for the safety of soldiers
OnePlus Nord 7 में मिलेगा कैमरे के पास RGB लाइट, 9,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले समेत फीचर्स लीक

28 जवानों के बैठने की क्षमता, सस्पेंडेड सीटें भी

Ashok Leyland ATT 4x4 में एक बार में 28 जवान सफर कर सकते हैं। लंबे और कठिन सफर के दौरान आराम को ध्यान में रखते हुए इसमें सस्पेंडेड सीटें दी गई हैं। इन सीटों में शॉक एब्जॉर्बर लगे हैं जो सड़क के झटकों का असर कम करने में मदद करते हैं।

Ashok Leyland ATT 4x4 Bulletproof bus introduced for the safety of soldiers
WhatsApp में आया मैसेज Schedule करने का फीचर, अब तय समय पर अपने आप भेज सकेंगे मैसेज

220hp का इंजन और 800Nm टॉर्क

इस बस में 5.7-लीटर का 6-सिलेंडर, वॉटर-कूल्ड टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन मिलता है। यह 220hp की पावर और 800Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। ज्यादा टॉर्क भारी वाहन को मुश्किल रास्तों पर चलाने में मदद करता है। इस तरह ATT 4x4 जवानों के परिवहन के साथ उनकी सुरक्षा को भी प्राथमिकता देता है।