Jade Plant Vastu: करियर की रफ्तार बढ़ा सकता है जेड प्लांट, लेकिन इस दिशा में रखा तो नहीं मिलेगा पूरा फायदा

Vastu Tips : जेड प्लांट को करियर और कारोबार में तरक्की से जोड़कर देखा जाता है। जानें वास्तु के अनुसार इसे किस दिशा में रखना शुभ माना जाता है और किन जगहों पर रखने से बचना चाहिए।

Jade Plant Vastu Tips
जेड प्लांट (सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Jade Plant Vastu Tips : आजकल घरों में जेड प्लांट लगाने का प्रचलन काफी बढ़ गया है। यह देखने में लगता भी बहुत सुंदर है और इसकी देखरेख करने की ज्यादा जरूरत भी नहीं होती है। वास्तु शास्त्र में इस पौधे को धन, समृद्धि और सौभाग्य से जोड़ा जाता है।

यही कारण है कि कई लोग इसे 'मनी मैग्नेट प्लांट' के तौर पर घर और ऑफिस में लगाना भी पसंद करते हैं। कहते हैं कि सही दिशा में रखा क्रासुला आपकी नौकरी-कारोबार की तरक्की में सहायक हो सकता है। आइए जानते हैं इस पौधे को रखने की सही वास्तु दिशा क्या बताई गई है।


Jade Plant Vastu Tips
Pradosh Vrat 2026: 24 या 25 अगस्त, कब है सावन का आखिरी प्रदोष? एक तारीख बदल सकती है पूजा का पूरा हिसाब

घर में जेड प्लांट लगाने की सही वास्तु दिशा क्या है?

उत्तर दिशा में रखना शुभ

वास्तु अनुसार, जेड प्लांट को घर की उत्तर दिशा में लगाना शुभ बताया गया है। वास्तु एवं ज्योतिष शास्त्र में उत्तर दिशा का संबंध धन के देवता कुबेर से जोड़ा जाता है। मान्यता है कि इस दिशा में पौधा रखने से आर्थिक उन्नति और समृद्धि के लिए अनुकूल वातावरण बनता है। पौधे को ऐसी जगह रखना चाहिए जहां पर्याप्त प्राकृतिक रोशनी आती हो। इसकी पत्तियों पर धूल न जमने दें।

पूर्व दिशा में रखना बड़ा शुभ

अगर आप नौकरी, कारोबार या करियर में आगे बढ़ना चाहते है तो जेड प्लांट को घर या ऑफिस में उत्तर और पूर्व दिशा रख सकते हैं। वास्तु में उत्तर और पूर्व दिशा को विकास और सकारात्मकता से जोड़कर देखा जाता है। वास्तु शास्त्र में इन दिशाओं में हरा-भरा और स्वस्थ पौधा रखने से वर्क प्लेस का माहौल सकारात्मक बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

ड्राइंग रूम

जेड प्लांट को घर के ड्राइंग रूम में रखना भी शुभ माना जाता है, खासकर ऐसी जगह जहां परिवार के सदस्य अधिक समय साथ बिताते हों। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, यहां जेड प्लांट रखने से घर में सौहार्द, आपसी प्रेम और सकारात्मक वातावरण बना रहता है। हालांकि रिश्तों में सुधार और पारिवारिक मतभेद दूर होना व्यक्तिगत व सामाजिक परिस्थितियों पर निर्भर करता है।

किन स्थानों में रखने की मनाही?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, जेड प्लांट को कभी भी बेडरूम, बाथरूम, टॉयलेट और किचन में नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसी जगह रखना बेहतर माना जाता है जहां पर्याप्त हवा और रोशनी मिले।

साथ ही पौधे की नियमित देखभाल करना जरूरी है। सही दिशा के साथ पौधे की अच्छी देखभाल भी जरूरी है। स्वस्थ और हरा पौधा घर, ऑफिस के वातावरण को खूबसूरत व जीवंत बनाने में मदद करता है


Jade Plant Vastu Tips
Garud Puran: बेटा न हो तो पिता का श्राद्ध कौन करे? गरुड़ पुराण में बताए गए हैं ये अधिकारी
Navbharat Live
navbharatlive.com