घर में जेड प्लांट लगाने से आएगी सुख समृद्धि, जानें इस पौधे के फायदे

jade plant, jade plant Benefits, Panting, Vastu Jyotish
जेड प्लांट
Published on: 
Updated on: 

सीमा कुमारी

नवभारत डिजिटल टीम: हमारे घर के वास्तु के लिए कई ऐसे पौधे हैं जो विशेष रूप से आवश्यक माने जाते हैं। जैसे-तुलसी, मनी प्लांट, शमी जैसे पौधे घर के लिए बेहद शुभ होते हैं वहीं कुछ ऐसे भी पौधे हैं जो घर में लगाने के सुख समृद्धि का वास होता है। ऐसे ही पौधों में से एक है जेड प्लांट। जेड प्लांट जिसे मनी ट्री, फोलर प्लांट, क्रासुला प्लांट, गुड लक ट्री जैसी कई नामों से जाना जाता है। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, घर की सही दिशा में इसे लगाने से सुख-संपत्ति में बढ़ोतरी होती है और घर की आर्थिक स्थिति भी सुधरती है। तो आइए जानें जेड प्लांटसे जुड़े कुछ वास्तु टिप्स-

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर जेड प्लांट को लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे लगाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है। मुख्य द्वार के अलावा आप जेड प्लांट को अपने हॉल या ड्राइंग रूम की दक्षिण पूर्व दिशा में घर के अंदर रखें तो यह आपके घर में धन को आकर्षित करने में मदद करता है। यह एक इंडोर प्लांट है इसलिए इसे घर के भीतर इन स्थानों पर रखना बेहतर माना जाता है। इस पौधे को आप लिविंग रूम की खिड़की में भी रख सकती हैं, जिससे इसे पर्याप्त घूप मिल सके।

वास्तु शास्त्र की मानें, यह पौधा धन का प्रतीक माना जाता है इसलिए इसको गंदी या फिर किसी अंधेरी जगह पर नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा, बेडरूम या बाथरूम में भी इसे रखना शुभ नहीं माना जाता है।

घर की पूर्व दिशा में इस पौधे को लगाने से परिवार में खुशहाली आती है और उनकी दीर्घायु होती है। इसके अलावा यहां पर इसे लगाने से घर के सदस्यों का मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। पश्चिम दिशा में इस पौधे को लगाने से एकाग्रता बढ़ता है और ऑफिस में पश्चिम दिशा में लगाने से करियर में उन्नति मिलती है। दक्षिण-पूर्व दिशा में इस पौधे को लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसके अलावा पैसों की तंगी से भी छुटकारा मिलता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com