Vedic Astrology: 12 लग्नों में कौन सा है सबसे शुभ? जानिए तुला लग्न को क्यों माना जाता है खास

12 Lagna In Vedic Astrology: ज्योतिण शास्त्र में सूर्य-चंद्रमा की स्थिति से लेकर ग्रह-योग सभी के आधार पर शुभता का विश्लेषण किया जाता है। जानिए 12 लग्नों में कौन सा लग्न सबसे शुभ माना जाता है।
12 lagna mein sabse achha lagna vedic astrology tula lagna RRS05
ग्रह-गोचरफोटो.एआई
Published on
Updated on

Best Lagna in Vedic Astrology: वैदिक ज्योतिष में जन्म कुंडली देखते समय लग्न भी देखी जाती है। किसी व्यक्ति के जन्म के समय पूर्वी क्षितिज पर जो राशि उदित हो रही होती है, वही व्यक्ति की लग्न राशि कहलाती है। यही लग्न कुंडली के पहले भाव को तय करता है और इसी आधार पर बाकी 11 भावों की गणना की जाती है। इसलिए लग्न निर्धारित करने के लिए जन्म के सही समय का ज्ञात होना जरूरी होता है।

ज्योतिष में किसी एक लग्न को हर व्यक्ति के लिए शुभ नहीं माना जाता है। कुछ लग्न ऐसे होते हैं, जो जिनका होना कुंडली को मजबूत बनाता है।

तुला लग्न को क्यों माना जाता है खास?

ज्योतिष में 12 लग्नों में से तुला लग्न को मजबूत माना जाता है। तुला लग्न के स्वामी शुक्र हैं और शुक्र सौंदर्य, आकर्षण, कला, सुख-सुविधा, रिश्तों और सामाजिक संतुलन जैसी चीजों के कारक होते हैं। तुला लग्न की विशेषता यह है कि शनि ग्रह सके लिए योग कारक ग्रह बनता है, क्योंकि शनि चौथे और पांचवें भाव का स्वामी होता है।

यही वजह है कि तुला लग्न को केवल सुंदर व्यक्तित्व या आकर्षक स्वभाव के कारण नहीं, बल्कि इसकी पूरी कुंडली संरचना के कारण भी खास माना जाता है।

लेकिन तुला ही हमेशा नंबर-1 नहीं

बता दें कि कुंडली में लग्न का अच्छा होना और जीवन में सब कुछ अच्छा होना एक ही बात नहीं है। तुला लग्न की कुंडली में अगर लग्नेश शुक्र कमजोर हो, पाप ग्रहों से पीड़ित हो या महत्वपूर्ण भाव पर उसका विपरीत प्रभाव हो, तो केवल तुला लग्न होने से व्यक्ति को सफलता नहीं मिलती है। ज्योतिष में लग्न से ज्यादा जरूरी लग्न और लग्नेश की स्थिति होती है। लग्नेश की मजबूती व्यक्ति के व्यक्तित्व, ऊर्जा, स्वास्थ्य और जीवन की दिशा से जुड़ी मानी जाती है।

12 लग्नों की अपनी-अपनी खासियत

  • मेष लग्न के लोग साहसी, तेज और पहल करने वाले माने जाते हैं।

  • वृषभ लग्न के स्वामी स्थिरता, धैर्य और व्यावहारिक सोच से जुड़े होते हैं।

  • मिथुन लग्न बातचीत, बुद्धिमत्ता और सीखने की क्षमता के लिए जाना जाता है।

  • कर्क लग्न भावनात्मकता, संवेदनशीलता और परिवार से जुड़ाव दर्शाता है।

  • सिंह लग्न आत्मविश्वास, नेतृत्व और प्रतिष्ठा से जुड़ा माना जाता है।

  • कन्या लग्न विश्लेषण, अनुशासन और बारीकी पर ध्यान देने वाला होता है।

  • तुला लग्न संतुलन, आकर्षण, कूटनीति और संबंधों से जुड़ा है।

  • वृश्चिक लग्न गहराई, दृढ़ता और परिवर्तन की क्षमता को दर्शाता है।

  • धनु लग्न ज्ञान, दर्शन, स्वतंत्रता और विस्तार की सोच से जुड़ा है।

  • मकर लग्न मेहनत, अनुशासन और धीरे-धीरे बड़ी उपलब्धियां हासिल करने से संबंधित माना जाता है।

  • कुंभ लग्न स्वतंत्र सोच, मौलिकता और सामाजिक दृष्टिकोण से जुड़ा है।

  • मीन लग्न संवेदनशीलता, कल्पनाशक्ति, करुणा और आध्यात्मिक झुकाव का संकेत माना जाता है।

12 lagna mein sabse achha lagna vedic astrology tula lagna RRS05
Rahu Astrology: राहु पहले देता है सफलता, फिर क्यों खड़ी करता है समस्या? जानें ज्योतिष में इसका क्या है रहस्य

कौन सा लग्न सबसे अच्छा है?

अगर केवल लग्न की सामान्य संरचना और योगकारक ग्रह का विश्लेषण किया जाए, तो तुला लग्न को 12 लग्नों में सबसे मजबूत माना जाता है। इसका सबसे बड़ा कारण इसके लिए शनि का योगकारक होना है। किसी व्यक्ति की वास्तविक कुंडली का पता तब चलता है, जब लग्नेश, चंद्रमा, सूर्य, दशा, ग्रहों की स्थिति, दृष्टि और राजयोग समेत पूरी कुंडली का विश्लेषण किया जाए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com