

10 September 2026 Rashifal : आज 10 सितंबर 2026, गुरुवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। भाग्य का साथ मिलने से वृश्चिक समेत 4 राशियों के जातकों के लिए दिन सुखद और संतोषजनक रहने वाला है।
ज्योतिषियों के अनुसार, आज इन 4 राशियों को करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में सफलता के कई बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। तो बिना देर किए जानते हैं, किन 4 राशियों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है?
ज्योतिष राशिफल के अनुसार, गुरुवार का दिन वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। आज आपके काम से खुश होकर बॉस प्रमोशन कर सकते हैं। इसके अलावा, को र्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में थोड़ी सावधानी बरतें। वृश्चिक राशि वाले स्टूडेंट्स को इंटरव्यू या वायवा में सफलता मिल सकती है।
आज गुरुवार का दिन वृश्चिक राशि के अलावा, मकर राशि वाले जातकों के लिए भी बेहतरीन रहने वाला है। आपके अटके हुए कई काम पूरे होंगे और आप नए कार्यों की योजना बनाएंगे। शारीरिक कष्टों से भी राहत मिलने के कारण आप स्वस्थ महसूस करेंगे। आप कुछ समय एकांत में बितायेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां भी अच्छी तरह निभाएंगे।
धनु राशि के जातकों के लिए भी आज का दिन शुभ और मंगलमय रहने वाला हैं। व्यापार में अच्छा धन लाभ होने के साथ परिवार में सुख-सुविधाओं और जरुरतो पूरी हो सकती है। कोई सरकारी काम लंबे समय से अटका हुआ है, तो पूरा होने के योग बन रहे है। खेल-कूद से जुड़े छात्र प्रतियोगिता में सफलता मिल सकते हैं। आज इन राशि के जातकों का मन पूजा पाठ में मन लगेगा।
आज का दिन कुंभ राशि के जातकों लिए भी सुखद और लाभप्रद रहेगा। राशिफल के अनुसार, जिस चीज के लिए कुंभ राशि जातकों ने मेहनत की है, उसे हासिल करने में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ शुरू किया गया कोई काम भविष्य में अच्छा लाभ दे सकता है। पढ़ने-लिखने से मन लगेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके अंदर सकारात्मक बदलाव ला सकती है।