Amavasya:भाद्रपद अमावस्या 2026 दो दिन की अमावस्या में कब करें दान? जानें 12 राशियों के लिए शुभ चीजें

Bhadrpad Amavasya 2026 Daan Vidhi: ज्योतिषयों के अनुसार, इस दिन अपनी राशि के अनुसार कुछ चीजों को दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती हैं। साथ ही ग्रह-दोष शांत होने की भी मान्यता है।
 Bhadrpad Amavasya Par Kya Daan Kare
भाद्रपद अमावस्या पर दान(सौ.जैमिनी)
Published on: 
Updated on: 

Bhadrpad Amavasya Par Kya Daan Kare: साल 2026 में भाद्रपद अमावस्या की तिथि दो दिन पड़ रही है। पंचांग के अनुसार, इस साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 10 सितंबर को सुबह 10:33 बजे से शुरू होकर 11 सितंबर को सुबह 8:56 बजे तक रहेगी। उदयातिथि के अनुसार, 11 सितंबर को अमावस्या मनाया जाएगा। ऐसे में दान, तर्पण व स्नान-पूजा पाठ 10 सितंबर को किया जाएगा।

ज्योतिषयों के अनुसार, इस दिन अपनी राशि के अनुसार कुछ चीजों को दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती हैं। साथ ही ग्रह-दोष शांत होने की भी मान्यता है। जानिए 12 राशियों के जातकों को किन चीजों का दान करना शुभ हो सकता है?

राशि अनुसार किस चीज का दान करना शुभ

मेष राशि

भाद्रपद अमावस्या पर मेष राशि के जातकों को लाल मसूर की दाल या गुड़ का दान करना शुभ रहने वाला है। ऐसा करने से मनोवांछित फलों के साथ-साथ ग्रह-दोषों के अशुभ प्रभाव से भी राहत मिल सकती हैं।

वृषभ राशि

इस दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए चीनी का दान करना शुभ रहेगा। मान्यता है कि इससे जीवन में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होती है।

मिथुन राशि

भाद्रपद अमावस्या पर मिथुन राशि के लोग हरी सब्जियों या हरे रंग के वस्त्रों का दान कर सकते हैं। यह दान शुभ फलदायी माना जाता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए धन का दान करना लाभकारी रहेगा। इससे भाग्योदय के योग बन सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को अमावस्या पर मिठाई का दान कर सकते हैं। इससे अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए हरी मूंग का दान करना शुभ रहेगा। इससे जीवन में सकारात्मकता बढ़ सकती है।

तुला राशि

तुला राशि के जातक चावल का दान कर सकते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, चावल का दान शुभ फल प्रदान करता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों को लाल रंग की वस्तुओं का दान करना चाहिए।

धनु राशि

धनु राशि के जातक चना दाल का दान कर सकते हैं। इससे विवाह मार्ग की बाधाएं दूर हो सकती हैं।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए तिल का दान करना शुभ माना जाता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोग धन या वस्त्र का दान कर सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि के जातक हल्दी या पीली मिठाई का दान कर सकते हैं। यह दान आपके लिए लाभकारी माना जाता है।

 Bhadrpad Amavasya Par Kya Daan Kare
पिठोरी अमावस्या पर क्यों पढ़ी जाती है ये रहस्यमयी कथा? संतान की दीर्घायु से जुड़ी है मान्यता
Navbharat Live
navbharatlive.com