Aaj Ka Rashifal: सोमवार को बनेगें इन राशियों के बिगड़े काम, मेष से मीन तक जानें किस राशि को मिलेगा धन लाभ

Daily Horoscope: 6 सितंबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए तरक्की, व्यापारिक लाभ और सफलता लेकर आ सकता है। वहीं कुछ जातकों को स्वास्थ्य, खर्च और लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी।
Aaj Ka Rashifal 7 September 2026
7 सितंबर 2026 दैनिक राशिफल(सौ. डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

Daily Horoscope 6 September 2026: आज 7 सितंबर 2026 का दिन कई राशि के जातकों के लिए तरक्की, व्यापारिक लाभ और महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता लेकर आ सकता है।

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज कुछ लोगों को नौकरी में उन्नति के अवसर मिलेंगे, तो कुछ जातकों को आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। परिवार, स्वास्थ्य और सामाजिक संबंधों के लिहाज से भी दिन मिला-जुला रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज समय के अनुरूप अपनी कार्यशैली में बदलाव करना लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिलने के संकेत हैं। महत्वपूर्ण कार्यों के पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को आज दूसरों के मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप करने से बचना चाहिए। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, इसलिए लापरवाही न करें। मातृपक्ष से कोई विशेष या शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक रूप से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को नई योजना में निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करना चाहिए। भावनात्मक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और रिश्तों में नजदीकी आएगी। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतना जरूरी है। किसी भी तरह के अनावश्यक विवाद को टालने का प्रयास करें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को आज आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखने की जरूरत है। किसी प्रियजन से मुलाकात दिन को यादगार बना सकती है। व्यापार में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। निजी कार्यों को लेकर आपकी लगन और मेहनत अच्छे परिणाम दे सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक आज नए कार्यों के लिए जरूरी धन की व्यवस्था करने में सफल रहेंगे। परिवार के किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। मनोरंजन और आमोद-प्रमोद के साधन उपलब्ध होंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। समय पर कार्य पूरे होने से संतोष की अनुभूति होगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को आज तालमेल की कमी के कारण कामकाज में कुछ देरी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि लंबे समय से चला आ रहा कोई पुराना विवाद सुलझने की उम्मीद है। शिक्षा से जुड़े कार्यों में लाभ प्राप्त होगा। किसी कारणवश अचानक दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है।

Aaj Ka Rashifal 7 September 2026
Weekly Horoscope: व्यापार में तरक्की और नौकरी में सफलता के योग, जानें इस हफ्ते का साप्ताहिक भविष्यफल

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज मित्रों से किए गए वादे को निभाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलने के योग हैं। उपहार या अन्य सुखद वस्तुओं की प्राप्ति हो सकती है। पिता पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने से परिवार में खुशी का माहौल बनेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को आज कार्यस्थल पर नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी आर्थिक उद्देश्य से यात्रा करनी पड़ सकती है। भाई-बंधुओं को कामकाज में आपका पर्याप्त सहयोग मिलेगा। सहयोग और समझदारी से परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने में सफलता मिल सकती है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों का आज पूरा ध्यान परिवार की जरूरतों को पूरा करने पर रहेगा। व्यापार में नए सौदे होने के योग हैं, जिससे भविष्य में लाभ मिल सकता है। मानसिक रूप से संतोष बना रहेगा। हालांकि दिनचर्या कुछ अनियमित रह सकती है, इसलिए काम और आराम के बीच संतुलन बनाए रखें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को आज प्रियजनों के साथ समय बिताकर खुशी मिलेगी। आवश्यकताओं की पूर्ति होने से मन संतुष्ट रहेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि के संकेत हैं। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात भी हो सकती है, जिससे दिन और बेहतर बन जाएगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को आज लेन-देन के मामलों में लापरवाही से बचना चाहिए, अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है। महत्वपूर्ण मामलों में कूटनीति और समझदारी से काम लेना बेहतर रहेगा। काम का दबाव और परिश्रम अधिक रहेगा। घर में किसी अतिथि के आगमन की संभावना भी बन रही है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए नई तकनीक कारोबार में उन्नति का माध्यम बन सकती है। व्यापार में तकनीकी बदलावों को अपनाने से लाभ मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आर्थिक संसाधनों में वृद्धि के योग हैं। सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यों में यश और प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है।

व्यापार भविष्य

भाद्रपद कृष्ण एकादशी के दिन पुनर्वसु नक्षत्र के प्रभाव से तांबा और पीतल आदि धातुओं में जोरदार तेजी रहने के योग हैं। गेहूं, जौ, चना, उड़द, मूंग और मोठ आदि में बाजार समता की स्थिति में रह सकता है। वहीं रूई, कपास, सरसों, अरंडी और सींगदाना के बाजार में सामान्य तेजी देखने को मिल सकती है।

आज का भाग्यांक: 9518

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com